

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह तहसील क्षेत्र में मतदाता पुनरीक्षण अभियान लगभग पूरा हो गया है। एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी ने बताया कि “एसआईआर प्रक्रिया अब लगभग पूरी हो चुकी है। अब किसी भी कीमत पर मतदाता सूची में गड़बड़ियों की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी।”
एसआईआर को लेकर प्रशासन की सख्ती का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अधूरे, गलत या असंगत प्रपत्र सीधे बीएलओ को लौटा दिए गए हैं और उन्हें साफ निर्देश है कि घर-घर जाकर तुरंत सुधार कराएं।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
सिर्फ आदेश नहीं—तहसीलदार नितिन कुमार सिंह, नायब तहसीलदार रजनीश सिंह, विशाल सिंह सहित पूरी राजस्व टीम खुद फील्ड में उतरकर एक-एक प्रपत्र की पड़ताल करा रही है। कई जगह अधिकारी खुद लोगों से मिलकर फॉर्म की त्रुटियाँ दुरुस्त करा रहे हैं।
बांसडीह तहसील में 420 बूथों पर पहले 4,06,210 मतदाता दर्ज थे। अब जब पूरा सत्यापन पूरा होगा, तभी नई और वास्तविक संख्या सामने आएगी। प्रशासन का दावा है कि इस बार मतदाता सूची ऐसी होगी जिसमें त्रुटि की कोई गुंजाइश नहीं बचेगी।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिनका नाम छूट गया है, वह चिंतित न हों। “हर पात्र मतदाता का नाम शामिल किया जाएगा। गलत या अधूरा फॉर्म नहीं चलेगा। बीएलओ को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि एक भी घर बिना जांच के न छोड़ा जाए।”
यह भी पहली बार है कि सूची सुधार को लेकर प्रशासन ने इतने बड़े पैमाने पर फील्ड इंटेंसिटी बढ़ाई है। न सिर्फ बीएलओ, बल्कि पूरी तहसील टीम एक मिशन मोड में काम कर रही है।
एसडीएम के अनुसार “हमारी प्राथमिकता साफ है—बांसडीह की मतदाता सूची पूरी, शुद्ध और भरोसेमंद हो। यह सिर्फ कागजी कार्यवाही नहीं, लोकतांत्रिक अधिकारों को सुरक्षित करने की प्रक्रिया है।”
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

