Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • नए कोतवाल के लिए चुनौती! बांसडीह में 8 माह में चोरी की 13 बड़ी वारदातें अब तक अनसुलझी, पुलिस पर बड़ा प्रश्नचिन्ह
  • CRIME डायरी
  • Front Page
  • बांसडीह

नए कोतवाल के लिए चुनौती! बांसडीह में 8 माह में चोरी की 13 बड़ी वारदातें अब तक अनसुलझी, पुलिस पर बड़ा प्रश्नचिन्ह

मंगलवार देर रात एसपी बलिया ओमवीर सिंह ने जिले में कई थाना प्रभारियों के ट्रांसफर किए जबकि कुछ को लाइन हाजिर किया। इतने बड़े पैमाने पर ट्रांसफर हुए हैं तो लोगों के बीच इनको लेकर काफी चर्चाएं भी हो रही हैं
General Desk 30 October, 2025 1 minute read
Kotwali Bansdih 2025

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया

बांसडीह, बलिया. मंगलवार देर रात एसपी बलिया ओमवीर सिंह ने जिले में कई थाना प्रभारियों के ट्रांसफर किए जबकि कुछ को लाइन हाजिर किया। इतने बड़े पैमाने पर ट्रांसफर हुए हैं तो लोगों के बीच इनको लेकर काफी चर्चाएं भी हो रही हैं। बांसडीह कोतवाल राकेश कुमार उपाध्याय को हटाने का कारण क्षेत्र और नगर पंचायत में चोरी की घटनाओं पर अंकुश न लग पाना माना जा रहा है। राकेश उपाध्याय की जगह इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह को बांसडीह कोतवाली का प्रभार सौंपा गया है।

कोतवाली क्षेत्र में 23 फरवरी से 27 अक्टूबर तक हुई 13 बड़ी चोरियों की घटनाओं ने स्थानीय पुलिस की अपराध नियंत्रण और खुलासे की दक्षता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इन आठ महीनों में लाखों रुपये के जेवर और नकदी की चोरी के सभी मामले अब तक अनसुलझे हैं।

इन सभी बड़े मामलों में पुलिस को अब तक कोई सफलता नहीं मिली है, जबकि हर वारदात के तुरंत बाद जल्द खुलासे के दावे किए गए थे। यह गंभीर विषय है कि इन चोरियों में से तीन नगर पंचायत के सर्वाधिक व्यस्त और ‘सुरक्षित क्षेत्र’ माने जाने वाले इलाकों में हुई हैं।

इन स्थानों पर बड़ी संख्या में निगरानी कैमरे लगे हैं, पुलिस चौकी पास में है और अन्य सुरक्षा उपकरण मौजूद हैं। चोरों ने मुख्य रूप से ‘बंद घरों में घुसने’ और ‘ताला तोड़ने’ की कलाकारी दिखाकर चोरी की वारदातें कीं। कई मामलों में चारदीवारी फांदकर या दरवाजे की कुंडी काटकर भी प्रवेश किया गया, जो किसी संगठित गिरोह की संलिप्तता की ओर इशारा करता है।

शील अल्ट्रासाउंड सेंटर में  26 अगस्त को हुई चोरी में चोरी का फुटेज (वीडियो साक्ष्य) उपलब्ध होने के बावजूद, पुलिस कोई ठोस ‘सुराग’ हासिल नहीं कर पाई। पीड़ितों की शिकायत पर सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, लेकिन वर्तमान में इन मामलों की जांच घटना के दिन की स्थिति पर ही रुकी हुई है।

बीते कुछ माह में चोरी की चर्चित घटनाओं का क्रम एक नजर में

(1)  23 फरवरी, ओमप्रकाश यादव के घर, वार्ड नं 11 में चारदीवारी फांदकर, तीन कमरों के ताले तोड़कर लाखों के ज़ेवर चोरी।

(2)  4 मार्च, शिवशंकर यादव के यहां, फुटानी चौक में बक्सों को तोड़कर 1.65 लाख नगदी और लाखों के ज़ेवरों की चोरी।

(3) 15 मार्च,  वशिष्ठ नारायण सिंह के घर, खरौनी गांव में तीसरी मंज़िल के कमरे का ताला तोड़कर लाखों के ज़ेवर व नगदी चोरी।

( 4)  8 अप्रैल, अजय सिंह, हुसैनाबाद , चारदीवारी फांदकर प्रवेश, आलमारी तोड़कर लाखों के ज़ेवर व नगदी पर हाथ साफ़।

(5)  16 मई, अत्रि मिश्रा, वार्ड नं सात , बंद घर में दरवाज़े की कुंडी काटकर गहनों व नगदी की चोरी।

(6) 26 अगस्त, शील अल्ट्रासाउंड सेंटर, लाखों के चिकित्सा उपकरण चोरी, फ़ुटेज उपलब्ध होने पर भी चोर पकड़ से बाहर

(7) 3 सितंबर, अशोक पांडे (अधिवक्ता), मिरिगिरी टोला, मुख्य द्वार का ताला तोड़कर लाखों की चोरी। |

(8)  13 सितंबर, सनी मिश्रा के गुदरी बाज़ार के बंद मकान में लाखों की चोरी। |

(9)  8 अक्टूबर, सत्यनारायण यादव (फ़ौजी) के वार्ड नं 6 के मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी की घटना। |

(10)  12 अक्टूबर, महेश दत्त तिवारी, देवडीह गांव के बंद घर में ताला तोड़कर लाखों के ज़ेवर व नगदी की चोरी। |

(11) 23 अक्टूबर को हालपुर में अंकुर पब्लिक इंटर कालेज बांसडीह के प्रबंधक पप्पू सिंह के हालपुर आवास पर लाखों की चोरी

(12) 24 अक्टूबर को बभनवली में जग्गू गोंड के घर नकाब लगाकर हुई लाखों की चोरी

(13) 27 अक्टूबर को हालपुर में शराब कारोबारी राजीव कुमार सिंह के घर ग्रिल काटकर  दो लाख नगद तथा लाखों के गहने आदि की चोरी

अपराधों का लगातार खुलासा न होना न केवल पीड़ित परिवारों के लिए धन संबंधी और भावनात्मक संकट पैदा कर रहा है। बल्कि यह पुलिस व्यवस्था की विश्वसनीयता को भी गंभीर रूप से हानि पहुंचा रहा है। स्थानीय जनता पुलिस विभाग से अपराध का लेखा जोखा, गश्त में बढ़ोतरी और एक स्पष्ट खुलासे की मांग कर रही है ताकि ‘अनसुलझे अपराधों की यह शृंखला’ तत्काल रुक सके।

इस संबंध में सीओ बांसडीह जय शंकर मिश्र ने बताया कि चोरी की घटनाएं चिंतनीय है। टीमें गठित की गई हैं। पेट्रोलिंग की जा रही हैं। जल्द ही इसका अनावरण कर दिया जाएगा।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बांसडीह

Post navigation

Previous: हथियारबंद बदमाशों पर घर में घुस मारपीट और लाखों की लूट का आरोप, पुलिस बोली लूट नहीं आपसी रंजिश का मामला
Next: Ballia-पुलिस मुठभेड़ में वान्टेड हिस्ट्रीशीटर को गोली लगी, चेकिंग के दौरान रोकने पर पुलिस पर की थी फायरिंग

ये भी पढ़ें

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026

Recent Posts

  • मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.