Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के तहत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन
  • बलिया शहर

स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के तहत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

सोमवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी बलिया और एक संस्था की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें काफी सारे लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
General Desk 2 October, 2024 1 minute read
Redcross raktdaan

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

के के पाठक, बलिया

बलिया. सोमवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी बलिया और एक संस्था की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें काफी सारे लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बलिया ने कहा कि रक्तदान महादान है, इससे बड़ा कोई दान नहीं. प्रत्येक व्यक्ति को अपनी स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए, एक रक्तदान से कितनों की जिन्दगी बचाई जा सकती है, इसके लिए उन्होंने रेड क्रॉस सोसायटी बलिया की सराहना करते हुए कहा की सोसायटी समय समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन करती रहती है. साथ ही साथ अन्य सामाजिक कार्यों में भी अपना सहयोग करती रहती है.

डॉ आनंद कुमार ने कहा कि स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के तहत इस कार्यक्रम के कई घटक हैं रक्तदान, अंगदान, स्वच्छता, स्वास्थ्य मेला. इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है।

ब्लड बैंक प्रभारी डॉ वसुंधरा सिन्हा एवं डॉ रितेश सोनी ने बताया कि आज बहुत ही सुनहरा अवसर है स्वच्छता पखवाड़ा दिवस चल रहा है कितनी अच्छी बात है कि रेड क्रॉस सोसायटी बलिया साल में कई बार रक्तदान शिविर लगवाती है और आज शुरुवात भी उन्हीं के द्वारा हो रहा है.एक रक्तदान से चार कम्पोनेंट्स तैयार किए जाते हैं, प्लेटलेट्स, प्लाज्मा, रेड ब्लड और डब्ल्यू बीसी.

जिला समन्वयक शैलेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि एक रक्तदाता‌ हैं, जिनका नाम शशिकांत ओझा है इनका ब्लड ग्रुप o नेगेटिव है जो कि रेयर ब्लड ग्रुप में आता है, रक्तदाता शैलेन्द्र पाण्डेय ने 43 वीं बार रक्तदान किया है, आयुष्मान भारत योजना के जिला शिकायत प्रबंधक और राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज अनुपम सिंह ने भी रक्तदान किया. दो रक्त दाता सोनी यादव और प्रदीप कुमार गुप्ता ऐसे हैं जिन्होंने पहली बार रक्तदान किया है.उन्होंने कहा कि रक्तदान करके बहुत अच्छा महसूस हो रहा है. हमारे एक रक्तदान करने से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं.इस कार्यक्रम के माध्यम से हम अपील करते हैं  हर लोग बढ़ चढ़कर कर रक्तदान में अपना सहयोग दें और हर तीन महीने पर रक्तदान अवश्य करें. डॉ बी पी सिंह ने सभी रक्त महा दानियों को शुभ कामना देते हुए कहा कि यह सबसे पुनीत कार्य है.

आज इस रक्तदान शिविर में दो जरुरतमंदों को जिनका कोई डोनर नहीं था .उन्हें रेड क्रॉस सोसायटी बलिया की तरफ से दो यूनिट रक्तदान किया गया. रक्तवीरों में शैलेन्द्र पाण्डेय, सोनी यादव, शशिकांत ओझा, प्रदीप कुमार गुप्ता, अनुपम सिंह, नितेश पाठक इत्यादि महा रक्तदानियों ने रक्तदान किया. मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस के यादव द्वारा रेड क्रॉस टीम बलिया को मोमेंटो एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया गया.

इस अवसर पर डॉ दीपक गुप्ता, डॉ आर बी यादव, मनोज वर्मा, राजेश कुमार, संतोष शर्मा, विनय यादव, दुष्यंत सिंह, पप्पू कुमार यादव, श्याम जी सिंह, कुशुम देवी आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया लाइव बलिया समाचार

Post navigation

Previous: NCC कैडेड्स ने एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के तहत किया गया पौधारोपण
Next: बलिया में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

ये भी पढ़ें

SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर एआई से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

You may have missed

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर एआई से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस

General Desk 22 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.