Skip to content
20 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • डीएम बलिया ने सभी सीडीपीओ को समय पर कार्यालय पहुंचने और जनसमस्याओं को सुनने को कहा
  • बलिया शहर

डीएम बलिया ने सभी सीडीपीओ को समय पर कार्यालय पहुंचने और जनसमस्याओं को सुनने को कहा

कहा कि सभी सीडीपीओ समय से कार्यालय पहुंचकर जनसमस्याओं को सुनकर समस्याओं का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने सभी सीडीपीओ को सैम एवं मैम बच्चों को चिन्हित कर,उन्हें लाभान्वित करने के भी निर्देश दिए।
General Desk 28 September, 2024 1 minute read
DM Poshan Meeting

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

के के पाठक, बलिया

बलिया. जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक में जिलाधिकारी ने विकास खण्डवार लर्निंग लैब बनाए जाने के कार्य में प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट की। सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपेक्षित प्रगति लाना सुनिश्चित करें.

उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि लाभार्थियों को पोषाहार की पूर्ण सामग्री समय से वितरित हो जाय। उन्होंने सभी सीडीपीओ को होम विजिट की फीडिंग में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सीडीपीओ समय से कार्यालय पहुंचकर जनसमस्याओं को सुनकर समस्याओं का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने सभी सीडीपीओ को सैम एवं मैम बच्चों को चिन्हित कर,उन्हें लाभान्वित करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी से कहा कि वीएचएसएनडी सेशन में 25 प्रतिशत से कम प्रगति वाले सीडीपीओ को कारण बताओं नोटिस जारी किया जाय। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए नामित अधिकारियों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए.

बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी के0एम0 पाण्डेय ने बताया कि आधार सत्यापन का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है.बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें.

जिलाधिकारी ने की जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक 

बलिया. जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक में जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों से कहा कि स्वयं तथा स्टाफ समय से अस्पताल पहुंचे एवं मरीज को देखें, अगर शिकायत प्राप्त होती है कि चिकित्सक अस्पताल में नहीं बैठ रहे हैं तो ऐसे चिकित्सक के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी.

उन्होंने कहा कि कहीं पर भी मौसमी बीमारी फैलने की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां पर पहुंचकर सैंपल लिया जाय व मरीजों का उपचार करना सुनिश्चित किया जाय तथा दवाओं का छिड़काव भी कराया जाय। उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी से कहा कि साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाय। इसके साथ ही एंटीलारवा का छिड़काव एवं फागिंग भी कराया जाय,जिससे बीमारियां न फैलने पाए। जल जमाव वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर जलजमाव की निकासी सुनिश्चित कराई जाय। उन्होंने कहा कि मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय।

जिलाधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित रहने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी,मनियर का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम डैशबोर्ड पर स्वास्थ्य विभाग की रैंकिंग में सुधार लाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने संस्थागत प्रसव की समीक्षा के दौरान सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को संस्थागत प्रसव में अपेक्षित प्रगति लाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निजी अस्पताल में प्रसव के लिए ले जाने वाली आशाओं को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्यवाही किया जाय। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थियों एवं आशाओं के भुगतान में शत-प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को विशेष ध्यान देने की निर्देश दिए.

जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाए जाने के कार्य में प्रगति की समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि विशेष कर पात्र गृहस्थी एवं श्रम विभाग के लाभार्थियों में शत प्रतिशत प्रगति शीघ्र सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान कहा कि ठीक प्रकार से कार्य न करने वाली आरबीएसके टीम को हटा दिया जाय। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को कम से कम 50 सीएचओ की आकस्मिक जांच करने के निर्देश दिए कि वे आयुष्मान आरोग्य मंदिर जा रहे हैं या नहीं। उन्होंने चाद दियर में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर बाढ़ से प्रभावित लोगों के स्वास्थ्य की जांच कराने तथा दवाओं का छिड़काव कराने के निर्देश दिए।

 

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया लाइव बलिया समाचार सीडीपीओ बलिया

Post navigation

Previous: खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक 1307 निरीक्षण किए, 224 मामले कोर्ट तक पहुंचे
Next: समाजवादी पार्टी के घोसी से सांसद राजीव राय को मिल रही धमकी! सपा नेताओं ने सुरक्षा दिए जाने की मांग की

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Haldi Thana Diwas
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान

General Desk 13 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा

You may have missed

Pashuhari CAse Medical Jaanch
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा

General Desk 19 September, 2026
DM Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

General Desk 19 September, 2026
Baba Ganinath Janmotsav 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग

General Desk 19 September, 2026
Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.