Skip to content
28 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • Ballia Firing Update: दवा व्यापारी पर फायरिंग की जांच के लिए टीम गठित, घायल ने एक नेता और कारोबारी पर लगाया आरोप
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • रसड़ा

Ballia Firing Update: दवा व्यापारी पर फायरिंग की जांच के लिए टीम गठित, घायल ने एक नेता और कारोबारी पर लगाया आरोप

पुलिस क्षेत्राधिकारी रसड़ा मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि दवा व्यवसाई राहुल गोंड के ऊपर बुधवार की देर रात हुए गोली कांड की घटना के बाबत घटना की जांच हेतु टीम टीम लगा दी गई है,
General Desk 23 May, 2024 1 minute read
Belthraroad Firing

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/ballialivenews

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. स्थानीय नगर के दवा व्यवसायी राहुल गोंड के ऊपर बदमाशों ने बुधवार की देर रात करीब 10 बजे क्षेत्र के चौकिया-बेल्थरा बाजार मार्ग पर ग्राम पिपरौली सिंचाई नहर ढाला के पास घात लगाये बैठे पीछे से जानलेवा फायर झोक दिया. इससे बुलेट पर सवार राहुल गोंड असंतुलित होकर सड़क पटरी के गड्ढे में जाकर गिर पड़े, जहां वे चोटिल गये. अंधेरे का लाभ उठाकर बदमाश भाग निकले.

दवा व्यापारी पर फायरिंग की घटना की जानकारी होते ही मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गयी. सूचना पाकर उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर घटना के बावत जानकारी कर सबसे पहले बेहतर उपचार के लिए अपनी सरकारी वाहन से सीएचसी सीयर में राहुल गोंड को भर्ती कराया.

आकस्मिक चिकित्सक डा0 रोहित गुप्ता ने प्राथमिक उपचार के बाद कमर में चोट के कारण एक्स-रे एवं उपचार के लिए सदर अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया. घटना को सुनकर अस्पताल में भी भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी. उभांव पुलिस की माने तो घटना के बावत गुरुवार की दोपहर बाद तहरीर मिल गई है जिस पर प्रक्रिया शुरू हो गई है.

जानकारी के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब राहुल गोंड़ अपनी दुकान बंद करके नित्य की भांति बुलेट पर सवार होकर उपने ग्राम एकसार जा रहे थे कि पिपरौली सिंचाई नगर पार करते ही अज्ञात बदमाशों ने उन पर जानलेवा गोली से फायर कर दिया, जिससे पे असंतुलित होकर सड़की की खन्ती में जाकर बुलेट सहित गिर पड़े और चोटिल हो गये.

राहुल गोंड की माने तो उनकी दवा की दुकान से सटे आने-जाने के लिए कई वर्षो से लगभग 6 फीट चौड़ा एक रास्ता है. जिसे नगर पंचायत के चेयरमैन द्वारा अपने एक चहेते व्यक्ति के नाम से बीते वर्ष 2021 में एलाट कर दिया गया है. इस रास्ते को कब्जा करने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर पत्राचार भी हुए थे. एसडीएम के आदेश पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रामबदन यादव एवं उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह द्वारा मौके पर का निरीक्षण किया गया. वहां पर आम जन के साथ राहुल गोंड़ ने इस अवैध आवंटन के खिलाफ जमकर विरोध किया था. मीडिया के प्रश्नों के उत्तर में मौके पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने विवादित स्थल को सार्वजनिक रास्ता करार दिया था.

अभी दो दिन बीते नहीं कि राहुल गोंड के ऊपर अज्ञात बदमाशों द्वारा पीछे से फायरिंग कर जानलेवा हमला कर दिया गया. राहुल गोंड द्वारा इस आप बीती घटना में नगर पंचायत के चेयरमैन रहे दिनेश कुमार गुप्त एवं ब्यवसायी प्रतिस्पर्धा से जुड़े एक दवा ब्यवसायी को इस घटना को करवाने का आरोप लगाया जा रहा है.

सच्चाई क्या है यह तो पुलिस की जांच बाद ही खुलासा हो सकेगा. घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है. क्षेत्र में घटना को लेकर दहशत भरा चर्चाओं का बाजार गर्म है.

पुलिस क्षेत्राधिकारी रसड़ा मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि दवा व्यवसाई राहुल गोंड के ऊपर बुधवार की देर रात हुए गोली कांड की घटना के बाबत घटना की जांच हेतु टीम टीम लगा दी गई है, और अति शीघ्र इसका निष्पक्ष तरीके से पर्दाफाश पुलिस द्वारा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि तहरीर के आधार पर भी विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बेल्थरारोड

Post navigation

Previous: Ballia Breaking News: चितबड़ागांव में ट्रक के धक्के से बाइक सवार की मौत
Next: सनातन पांडेय बोले-मैं साधारण परिवार का, आम आदमी की समस्याओं को जानता हूं

ये भी पढ़ें

Belthra Panchayat Bhavan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा

General Desk 27 September, 2026
Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026
Sanjay Nishad at Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे

General Desk 27 September, 2026

Recent Posts

  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

You may have missed

Belthra Panchayat Bhavan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा

General Desk 27 September, 2026
Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026
Sanjay Nishad at Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे

General Desk 27 September, 2026
Belthra Body Found
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस

General Desk 27 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.