Skip to content
4 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  • वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एक दूजे के हुए दो हजार जोड़े
  • अध्यात्म
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • लाइफ मंत्रा

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एक दूजे के हुए दो हजार जोड़े

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वर-वधुओं ने अपार जन समूह तथा स्वजनों के बीच अग्नि को साक्षी मानकर एक दूजे के हो गए.
Central Desk 2 February, 2024 1 minute read
Two thousand couples got married amidst the chanting of Vedic mantras.
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एक दूजे के हुए दो हजार जोड़े

बलिया. गुरूवार को सामूहिक विवाह के महाकुंभ के बीच करीब दो हजार जोड़े एक दूजे के हो गए. विद्वत ब्राम्हणों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वर-वधुओं ने अपार जन समूह तथा स्वजनों के बीच अग्नि को साक्षी मानकर एक दूजे के हो गए.

इसके साथ ही एक साथ करीब दो हजार जोड़े वैवाहित बन्धन में बंधकर आजीवन के लिए एक दूजे के हो गए. यह विशाल आयोजन राष्ट्र संघ विश्व शांति मिशन द्वारा किया गया.

 

जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि सदस्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश एवं बलिया प्रभारी निर्मला त्रिवेदी ने किया. इसके बाद सांस्कृतिक के तहत कलाकारों ने मांगलिक एवं पारंपरिक गीत के साथ ही रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया. इस शादी समारोह के यजमान राष्ट्र संघ विश्व शांति मिशन निदेशक सुरेंद्र गुप्ता पत्नी के साथ बनें. इस विशाल शादी समारोह के साक्षी वर व कन्याओं के परिजनों के साथ ही हजारों लोग बने.

Two thousand couples got married amidst the chanting of Vedic mantras.

बता दे कि राष्ट्र संघ विश्व शांति मिशन द्वारा नगर से सटे हैबतपुर गांव के मैदान पर विशाल सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया. जिसमें करीब 2000 जोड़े एक दूजे के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हो गए. यह दृश्य अपने आप में जलवा बिखेर रहा था. इस दौरान सभी जोड़ों को पंक्तिबद्ध बैठाया गया था और विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोचार का उच्चारण कर विधिवत शादी संपन्न कराई गई. इस दौरान पूरे पंडाल में वर और कन्या पक्ष की महिलाओं द्वारा पारंपरिक एवं मांगलिक गीत गाए जा रहे थे. जिससे पूरा वातावरण शादिमय हो गया.

इसके अलावा सांस्कृतिक मंच पर विभिन्न कलाकारों ने भी पारंपरिक एवं मांगलिक गीत के साथ ही रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया. यह विशाल आयोजन शासन एवं प्रशासन को आईना दिखाने का काम किया है. इस दौरान उपहार स्वरूप सभी जोड़ों को मुक्त अतिथि सहित उपस्थित बड़े लोगों ने आशीर्वाद दिया.

Two thousand couples got married amidst the chanting of Vedic mantras.

मंच पर मुख्य अतिथि के साथ ही पूर्व विधायक सनातन पांडेय, पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान, समाजसेवी मुन्ना राय, उपेंद्र गुप्ता, खालिद अंसारी, सुभाष चन्द, अजीत धूसिया, अरविंद कुशवाहा, निभा पांडेय, एआईएमआईएम पार्टी के प्रदेश महासचिव मोहम्मद शमीम खान, सुहेलदेव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीम राजभर, पूर्व विधायक सनातन पाण्डेय, महासचिव महताब आलम, प्रधान इसरार अहमद,भाजनपा के प्रदेश अध्यक्ष कलिका चौधरी, शहर कोतवाल संजय सिंह, यातायात पुलिस, खुफिया विभाग समेत हजारों लोग मौजूद रहे.

 

सहयोग करने वालो के प्रति जताया आभार
राष्ट्र संघ विश्व शांति मिशन के निदेशक व पत्रकार सुरेंद्र गुप्ता विशाल शादी समारोह को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करने वाले मिशन के सदस्यगण, समाजसेवी पत्रकार, जनपदीय पुलिस व प्रशासन के प्रति अभार व्यक्त किया. कहा कि ऐसे ही जनता जनार्दन का आशीर्वाद मिलता रहा तो आगे भी इस प्रकार के आयोजन आयोजित किए जाएंगे.

राजकीय पॉलिटेक्निक के लिए प्रशासन ने नहीं दिया अनुमति
राष्ट्र संघ विश्व शांति मिशन के निदेशक सुरेंद्र गुप्ता ने जिला प्रशासन से एक फरवरी को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक तीखमपुर के प्रांगण को अनुमति मांगी थी.

लेकिन प्रशासन द्वारा शादी से दो-चार दिन पहले देने से इनकार कर दिया गया. इसके बाद सुरेंद्र के दिमाग पर चिंता की लकीरें खींच गई. लेकिन वह हारा नहीं, बल्कि संघर्ष को जारी रखा.

जिसका सहयोग आप के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना राय ने हैबतपुर में सुरेंद्र को सामूहिक विवाह के लिए जमीन उपलब्ध कराया. इसके बाद मात्र दो दिन के अंदर टेंट लगकर तैयार हो गया और बुधवार को इस पंडाल में 2000 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के साथ एक दूजे के साथ जीने के लिए सात फेरे लिए.

नव दम्पतियों ने सुरेंद्र की भूरि-भूरि प्रशंसा की
शादी समारोह से विवाह कर लौट रहे नवदंपतियों ने पूछे जाने पर बताया कि हम लोग बहुत खुश हैं. इस प्रकार के आयोजन से हम गरीब लोगों का उद्धार हो रहा है. इस प्रकार के कार्यक्रम में प्रशासन को भी सहयोग प्रदान करना चाहिए. इसके लिए उन्होंने आयोजकर्ता सुरेंद्र गुप्ता को बहुत-बहुत प्रशंसा की.

  • बलिया से आशीष दुबे की रिपोर्ट 

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बागीबलिया ब्रेकिंग न्यूज

Post navigation

Previous: संस्कृत महाविद्यालय सहतवार के 34 छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन का वितरण किया गया 
Next: 2 फरवरी, आर्द्र भूमि संरक्षण दिवस पर विशेष- बलिया के लिए किडनी एवं धमनी की तरह काम करती हैं आर्द्र – भूमियां (वेटलैंड्स)  

ये भी पढ़ें

Bansdih Asst engneer Visit
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी

General Desk 3 November, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

General Desk 3 November, 2026
Dharmantaran case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी

General Desk 3 November, 2026

Recent Posts

  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य

You may have missed

Bansdih Asst engneer Visit
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी

General Desk 3 November, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

General Desk 3 November, 2026
Dharmantaran case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी

General Desk 3 November, 2026
Bansdih Road women Arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं

General Desk 3 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.