Skip to content
5 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • संझवत: स्थानीय कलाकारों, शैक्षणिक संस्थानों और एनसीसी के छात्राओं ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति
  • जिला जवार
  • स्पेशल/Exclusive

संझवत: स्थानीय कलाकारों, शैक्षणिक संस्थानों और एनसीसी के छात्राओं ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति

सांसद रवींद्र कुशवाहा ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों का भारत देश हमेशा ऋणी रहेगा, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपना प्राण न्योछावर कर दिया
Central Desk 26 October, 2023 1 minute read
Local artists, educational institutions and NCC students presented cultural programs.
जनपद के सांसद ने भी किया कार्यक्रम में प्रतिभाग
स्थानीय कलाकारों, शैक्षणिक संस्थानों और एनसीसी के छात्राओं ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति

बलिया. आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मेरी माटी, मेरा देश-मिट्टी को नमन, वीरों को वंदन के वंदनोत्सव कार्यक्रम का आयोजन गंगा बहुउद्देशीय सभागार में किया गया. इस कार्यक्रम में जनपद के 17 विकासखंडों और 12 नगरीय क्षेत्रों से, देश के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों की याद में, अमृत कलश में मिट्टी,चावल के अक्षत को भरकर जिला मुख्यालय पहुंचाया गया है.

जनपद के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग दयाशंकर मिश्र ‘दयालु जी’ इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. जनपद के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया.

Local artists, educational institutions and NCC students presented cultural programs.

कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत करके की. इसके बाद स्थानीय कलाकारों और एनसीसी की छात्राओं ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. वीर सपूतों की याद में देशभक्ति से संबंधित ऑडियो क्लिप और आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मेरी माटी, मेरा देश पर लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया.

प्रभारी मंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रीयों छात्र-छात्राओं और अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत यह कार्यक्रम 12 मार्च 2021 साबरमती आश्रम से वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए पीएम मोदी द्वारा शुरू किया गया था.

यह कार्यक्रम अपने आखिरी पड़ाव पर है.आज के कार्यक्रम में मिट्टी को नमन करना है और देश के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को वंदन करने का दिन है. हम केवल विकास की ही बात नहीं करते विरासत की भी बात करते हैं.

उन्होंने बलिया की मिट्टी को धन्यवाद देते हुए मंगल पांडे और चिंत्तू पांडे का स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में उनके संघर्षों के लिए याद किया.उन्होंने कहा कि दुनिया का कोई ऐसा देश नहीं है जो अपने देश को मां के नाम से संबोधित करता हो. हमारे यहां गाय,नदियां और वृक्षों की पूजा होती है. मैं ऐसे देश की मिट्टी को शत-शत नमन करता हूं.

हमारे देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री अपनी प्राचीन सभ्यता को सहेजने वाले दूरदर्शी नेता है. उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देश के लिए शहीद हुए बलिदानियों की याद में आयोजित किया गया है. अभी कुछ दिनों पहले ही शहीदों की याद में शीलाफलकम का निर्माण कराया गया था, जो शहीद हुए जवानों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है.

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने अपने संबोधन ने कहा कि जो देश अपने श्रेष्ठजनों/बलिदानियों का सम्मान नहीं करते हैं वह अपने देश को ही नुकसान पहुंचाते हैं. भारत ही एकमात्र देश है जहां ऐसे लोगों को सम्मानजनक दृष्टि से देखा जाता है और उनके कर्तव्यों को आत्मसात किया जाता है.

उसी का परिणाम है कि हमारा देश भारत लगातार उन्नति के पथ पर अग्रसर है. उन्होंने देश के लिए कुर्बानी देने वाले वीर सपूतों को नमन करते हुए कहा कि मेरी माटी मेरा देश -अमृत कलश यात्रा भारत की आधारशिला है. इसके माध्यम से हमारा देश स्वदेशी, स्वावलंबन और आत्मनिर्भर भारत का मुकाम हासिल करेगा. उन्होंने कहा कि इस अमृत कलश के माध्यम से दिल्ली के इंडिया गेट पर अमृत वाटिका का निर्माण होगा, जिसमें जनपद के शहीदों की जन्मस्थलों से मिट्टी संग्रहित की गई है. उन्होंने महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने का जिक्र किया और कहा कि भारत एक अलग तरीके का देश है. विकसित गांव के माध्यम से ही विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण होगा.

सांसद रवींद्र कुशवाहा ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों का भारत देश हमेशा ऋणी रहेगा, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपना प्राण न्योछावर कर दिया.

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि जिन वीर सपूतों की वजह से आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं, मैं ऐसे सभी वीर सपूतों को श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं और मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के उत्साहपूर्ण माहौल के साथ सफल आयोजन कराने के लिए अपने जनपद के अधिकारियों को धन्यवाद देता हूं।

कार्यक्रम के अंत में प्रभारी मंत्री द्वारा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने और गुलामी की दास्तां से मुक्त कराने के लिए पंचप्रण की शपथ दिलाई। इसके बाद सभागार में उपस्थित सभी के राष्ट्रगान का गायन किया गया।अंत में प्रभारी मंत्री ने अमृत कलश वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,जो दो ग्रुपों में लखनऊ और दिल्ली जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन अतुल तिवारी ने किया।इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव, पुलिस अधीक्षक एस आनंद, मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, परियोजना निदेशक उमेश मणि त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

बलिया लाइव की हर खबर अब आपको Whatsapp पर भी मिल सकती है. अभी तक बलिया लाइव की खबरें आपको फेसबुक, टेलीग्राम – सोशल मीडिया साइट X पर मिलती रही हैं.

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार भाजपा मंत्री

Post navigation

Previous: मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई मारपीट के आरोपी गिरफ्तार
Next: आज की खास – खास ख़बरें / 26 October 2023

ये भी पढ़ें

Rana Pratap tribute to RGC
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी

General Desk 4 October, 2026
Bansdih Chori Almirah
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी

General Desk 4 October, 2026
Jeutiya Prep
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत

General Desk 3 October, 2026

Recent Posts

  • स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी
  • चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी
  • जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत
  • डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस
  • सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया
  • प्रदेश में पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती निकालने की मांग, अभ्यर्थियों ने विधायक केतकी सिंह से लगाई गुहार
  • अपने ही घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारी सम्मानित
  • बलिया के वेदांत ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता इंडियाज टैलेंट फाइट का खिताब, हुआ सम्मान
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जिउतिया व्रत से पूर्व मंडुआ के आंटे से बनी रोटी खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
  • जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री
  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें
  • महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक
  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह

You may have missed

Rana Pratap tribute to RGC
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी

General Desk 4 October, 2026
Bansdih Chori Almirah
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी

General Desk 4 October, 2026
Jeutiya Prep
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत

General Desk 3 October, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस

General Desk 3 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.