Skip to content
30 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • कथरिया बलिया द्वारा आर के मिशन स्कूल बलिया में धूमधाम से मना राष्ट्रीय खेल दिवस
  • खेल-कूद
  • जिला जवार

कथरिया बलिया द्वारा आर के मिशन स्कूल बलिया में धूमधाम से मना राष्ट्रीय खेल दिवस

नेहरू युवा केंद्र बलिया के तत्वाधान में माँ सुरसरी सेवा संस्थान, कथरिया बलिया द्वारा आर के मिशन स्कूल बलिया में धूमधाम से मना राष्ट्रीय खेल दिवस बलिया. आर के मिशन स्कूल बलिया में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाई गई.
सेंट्रल डेस्क 29 August, 2023 1 minute read
National Sports Day celebrated with fanfare at RK Mission School Ballia by Katharia Ballia

नेहरू युवा केंद्र बलिया के तत्वाधान में माँ सुरसरी सेवा संस्थान, कथरिया बलिया द्वारा आर के मिशन स्कूल बलिया में धूमधाम से मना राष्ट्रीय खेल दिवस

बलिया. आर के मिशन स्कूल बलिया में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाई गई.
अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद में हुआ था. इनकी माता का नाम श्रद्धा सिंह और पिता का नाम सोमेश्वर सिंह था.  इनके पिताजी एक सिपाही थे. बहुत ही कम समय में ध्यानचंद हॉकी की ओर आकर्षित हो गए थे .16 वर्ष की आयु में ही वे सेना में भर्ती हुए और हॉकी खेलना जारी रखा.उन्होंने हॉकी प्रतियोगिता व रेजीमेंटल खेलों में 1922 से 1926 के बीच प्रतिभाग किया .

अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलायड़ी मेजर ध्यानचंद हॉकी में तीन गोल्ड मेडल सन 1928, 1932 एवं 1936 में दिलवाए थे.
द्वितीय विश्व युद्ध से पूर्व जर्मनी में हॉकी खेल रहे थे तब हिटलर ने उनके हॉकी खेल से प्रभावित होकर उन्हें जर्मनी की नागरिकता प्रदान करने का प्रस्ताव दिया, लेकिन राष्ट्रभक्त ध्यानचंद ने तानाशाह के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिए थे .
सेवा में रहते हुए अक्सर अपनी ड्यूटी के बाद रात में हॉकी का अभ्यास करते रहते थे, इसीलिए उनके सहकर्मी उन्हें ध्यानचंद के रूप में पुकारते थे जो उनके नाम के साथ आजीवन जुड़ा रहा .

राष्ट्रीय खेल दिवस का शुभारंभ मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रारंभ हुआ. तदुपरांत उनके महान व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया. कक्षा 6 , 7 व 8 के छात्रों में पिरामिड बनाकर अपनी खेल प्रतिभा को प्रदर्शित किया . एरोबिक में कक्षा 8, 9 व 11 की छात्राओं ने प्रतिभाग किया. इस अवसर पर विद्यालय के विभिन्न वर्ग के छात्र-छात्राओं हॉकी, वॉलीबॉल, व शतरंज प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर खेल दक्षता को प्रदर्शित किया.| नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से माँ सुरसरी सेवा संस्थान, कथरिया बलिया द्वारा खेल गतिविधियों का आयोजन हुए जिसमें छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया.

National Sports Day celebrated with fanfare at RK Mission School Ballia by Katharia Ballia

हॉकी प्रतियोगिता में कक्षा (10)के खिलाड़ी विजेता रहे. वॉलीबॉल प्रतियोगिता में ब्लू हाउस छात्र विजेता रहे. शतरंज में कक्षा अष्टम का छात्र संकेत उपाध्याय, रोहित मिश्रा ( कक्षा 11) रिद्धिमा श्रीवास्तव कक्षा (12) विजेता रहे.| कैरम प्रतियोगिता में जूनियर से वर्ग में जय राय कक्षा (7) अनुज यादव कक्षा (7) वरिष्ठ वर्ग में अनुराग एवं सागर गुप्ता कक्षा (11) विजय घोषित हुए .
इस खेल दिवस पर क्रीडा शिक्षिका नसीम फातिमा मेजर ध्यानचंद के महान व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल सामूहिक सहयोग व खेल भावना को खेल पुष्टि करते हैं. हमें खेलों में प्रतिभाग अवश्य ही करना चाहिए .
क्रीडा शिक्षक करमजीत गुप्ता ने कहा कि खेल हमारे जीवन का आवश्यक अंग है. मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने में एक महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करता है.

विद्यालय के प्रधानाचार्य रत्नेश्वर ने क्रीडा दिवस की शुभकामना छात्र-छात्राओं , शिक्षकों को प्रदान की.
इस अवसर पर श्री हर्ष श्रीवास्तव (प्रबंधक आरके मिशन स्कूल बलिया) क्रीडा शिक्षक नसीम फातिमा वह करमजीत गुप्ता को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया .अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद की ख्याति हॉकी के जादूगर के रूप में है, आज के परिवेश में शिक्षा व खेल दोनों ही एक दूसरे के पूरक है .आधुनिक युग में खेल न केवल रोजगार परक़ है अपितु खेल भावना को शक्तिशाली करने का सशक्त माध्यम है.

खेल दिवस पर समस्त विद्यालय परिवार को शुभकामना प्रदान किया.
क्रीडा दिवस पर विद्यालय के प्रबंधक ने एयर फोर्स में लेफ्टिनेंट के पद पर कार्यरत कुमारी साक्षी त्रिपाठी को भी सम्मानित किया. कहा कि यह युग महिला सशक्तिकरण का है.| उन्होंने कुमारी साक्षी त्रिपाठी को शुभकामना देते हुए उसके स्वर्णिम भविष्य की कामना की.
राष्ट्रीय खेल दिवस में मधु गुप्ता, राकेश चतुर्वेदी, श्रीमती अंजनी प्रजापति इत्यादि ने अपना सक्रिय सहयोग प्रदान किया.
कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा द्वादश की छात्रा आराध्या चतुर्वेदी ने किया .
इस अवसर पर समस्त शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे.

बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट
Tags: बलिया समाचार मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी

Post navigation

Previous: बलिया में फर्जी तरीके से सरकारी नौकरी देने वाले गिरोह के 6 गिरफ्तार
Next: महाबीरी झण्डा जुलूस को लेकर 30 अगस्त को बलिया यातायात व्यवस्था में हुआ परिवर्तन

ये भी पढ़ें

Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप

General Desk 29 October, 2026
Sikandarpur Accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

General Desk 29 October, 2026
Jaya Kishori Ballia
  • जिला जवार
  • बांसडीह

कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान

General Desk 29 October, 2026

Recent Posts

  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस
  • आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी
  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया
  • बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी
  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ
  • थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें
  • सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए
  • नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान
  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए

You may have missed

Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप

General Desk 29 October, 2026
SDM at Bansdih Katan Place
  • Uncategorised

महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना

General Desk 29 October, 2026
Sikandarpur Accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

General Desk 29 October, 2026
Jaya Kishori Ballia
  • जिला जवार
  • बांसडीह

कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान

General Desk 29 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.