Skip to content
4 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • Wife Swapping का दबाव बनाते हुए पति बोला, तुम मेरे दोस्त के साथ सो जाओ, और मैं…’ नोएडा के महिला थाने में FIR दर्ज
  • CRIME डायरी
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

Wife Swapping का दबाव बनाते हुए पति बोला, तुम मेरे दोस्त के साथ सो जाओ, और मैं…’ नोएडा के महिला थाने में FIR दर्ज

महिला का आरोप है कि सीक्रेट पार्टी में पति उसे तो ले ही गया था, वो अपनी दोस्त की पत्नी को भी बुलाया था. पार्टी शुरू हुई तो महिला का कहना है कि उस पर शराब पीने के लिए जो दबाव बनाया गया वो तो अलग, उसके बाद जो ऑर्डर मिला वो सुन कर तो पैरों तले जमीन ही खिसक गयी.
सेंट्रल डेस्क 16 July, 2023 1 minute read
woman files case husband

Wife Swapping का दबाव बनाते हुए पति बोला, तुम मेरे दोस्त के साथ सो जाओ, और मैं…’ नोएडा के महिला थाने में FIR दर्ज

नोएडा के पॉश इलाके में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर जबरन शराब पिलाने से लेकर वाइफ स्वैपिंग के लिए दबाव बनाने तक की शिकायत दर्ज करायी है.

ये सनसनीखेज मामला नोएडा के सेक्टर-137 का है, जहां पति और उसके पूरे परिवार से परेशान होकर महिला ने नजदीकी थाने में शिकायत की, और फिर केस को महिला थाने में ट्रांसफर कर दिया गया.

9 लोगों के खिलाफ FIR

महिला थाने में दहेज उत्पीड़न सहित तमाम धाराओं में एफआईआर दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की अपने हिसाब से जांच कर रही है. पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति, सास, ससुर और ननद सहित कुल 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

पुलिस के मुताबिक, FIR में वे भी नामजद हैं जिन लोगों के साथ जबरन वाइफ स्वैपिंग करने का दबाव बनाया गया था. इनमें शिकायतकर्ता महिला के पति के दोस्त और उसकी पत्नी का नाम भी शामिल है.

रिपोर्ट के मुताबिक, मूल रूप से ग्वालियर की रहने वाली महिला की शादी जनवरी, 2022 में मुरादाबाद के रहने वाले एक शख्स से हुई थी. शादी भी बड़े ही हाई प्रोफाइल तरीके से हुई जिसमें 2 करोड़ से ज्यादा खर्च हुए थे.

बाद में पूरा परिवार नोएडा में रहने लगा. महिला और उसके पति के अलावा सास-ससुर और ननद भी रहने लगी. महिला का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ससुराल के लोग मॉडर्न तरीके से न रहने का इल्जाम लगाकर तंग करने लगे.

महिला का पायल, बिछिया और साड़ी पहनना पूरे परिवार को नागवार गुजरता था, और वे चाहते कि वो नॉनवेज खाये और शराब भी पीये. अक्सर ही महिला को ऐसे ताने सुनने को मिलते रहे कि तुम नये जमाने की नहीं हो, क्योंकि मॉडर्न तरीके से नहीं रहती.

महिला का कहना है कि सास भी कहती हैं कि वो अपने पति को खुश नहीं कर पाती. पति के एक दोस्त की पत्नी की मिसाल देकर नसीहत दी जाती है, ‘जरा सीखो उससे, पति को कैसे खुश करना चाहिये.’ यहां तक कि पति के साथ कब संबंध बनाना है और किस दिन नहीं, ये भी सास ही तय करती हैं. बात न मानो तो धमकाती भी हैं.

महिला का दावा है कि सितंबर, 2022 में उसने कंसीव भी किया था, लेकिन जैसे ही मालूम हुआ पूरा परिवार एबॉर्शन के लिए दबाव बनाने लगा. महिला ने जब बात मानने से इनकार कर दिया तो ननद मेडिकल स्टोर से कोई दवा खरीद लायी, और फिर बातों में उलझा कर दवा पिला भी दी. और दवा के असर से एबॉर्शन हो गया.

एक फ्लैट में होती है सीक्रेट पार्टी

महिला ने पति एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप तो लगाया ही है, पति चाहते है कि पत्नी भी वैसा ही करे. मतलब, उनके वाइफ स्वैपिंग के खेल में शामिल हो जाये.
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, नोएडा के सेक्टर, 75 में एक फ्लैट है जहां अक्सर सीक्रेट पार्टी चलती रहती है. ये फ्लैट महिला के पति के दोस्त का बताया जाता है.
महिला ने पुलिस को बताया है कि शादी के करीब तीन महीने बाद अप्रैल, 2022 में सीक्रेट पार्टी में वो भी शामिल हुई थी. सीक्रेट पार्टी में उसका पति अपने दोस्त की पत्नी के साथ पहुंचा था.

महिला का पति उसे तो ले ही गया था, वो अपनी दोस्त की पत्नी को भी बुलाया था. पार्टी शुरू हुई तो महिला का कहना है कि उस पर शराब पीने के लिए जो दबाव बनाया गया वो तो अलग, उसके बाद जो ऑर्डर मिला वो सुन कर तो पैरों तले जमीन ही खिसक गयी.
जबरन शराब पिलाने के बाद, महिला का आरोप है, पति ने मुझसे कहा, ‘तुम मेरे दोस्त के साथ सो जाओ… मैं उसकी पत्नी के साथ सोने जा रहा हूं…’

फिर तो वही हुआ जो कहीं भी होता. पति-पत्नी के बीच खूब झगड़ा हुआ, और पति ने साफ साफ बोल दिया कि न तो आगे से वो उसके साथ रहेगा, न ही कोई रिश्ता रखेगा. महिला के अनुसार, पति ने और भी ज्यादा परेशान करने की धमकी देते हुए बोला कि वो उसकी जिंदगी नर्क बना देगा. अब नोएडा के महिला थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Tags: महिला

Post navigation

Previous: बलिया की खास – खास ख़बरें / 14 July 2023
Next: जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाई गई

ये भी पढ़ें

kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस

General Desk 3 October, 2026
सांकेतिक चित्र
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

अपने ही घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

General Desk 3 October, 2026
Ubhaon Aropi Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

General Desk 2 October, 2026

Recent Posts

  • जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत
  • डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस
  • सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया
  • प्रदेश में पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती निकालने की मांग, अभ्यर्थियों ने विधायक केतकी सिंह से लगाई गुहार
  • अपने ही घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारी सम्मानित
  • बलिया के वेदांत ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता इंडियाज टैलेंट फाइट का खिताब, हुआ सम्मान
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जिउतिया व्रत से पूर्व मंडुआ के आंटे से बनी रोटी खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
  • जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री
  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें
  • महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक
  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता

You may have missed

Jeutiya Prep
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत

General Desk 3 October, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस

General Desk 3 October, 2026
sadak nirman gyapan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 3 October, 2026
Belthra Lekhpal Protest
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया

General Desk 3 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.