शॉर्ट सर्किट से लगी आग दो रिहायशी झोपड़ियां खाक

बांसडीह. कोतवाली क्षेत्र के केवटलिया कला गांव में देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग से दो रिहायशी झोंपड़ियों सहित उसमे रखे सारे गृहस्थी के सामान जल कर राख हो गए.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्रामसभा केवटलियाकला निवासी जगदीश साहनी पुत्र नगीना साहनी भोजन के बाद अपने परिवार के साथ सो रहे थे कि अचानक उन्हें तेज आग की लपटों की गर्मी से नींद खुल गई तो देखा कि हमारे ही घर से ऊंची ऊंची आग की लपटें उठ रही. आग की लपटों को देख उन्होंने हो हल्ला करते हुए परिवार के साथ बाहर की तरफ भाग खड़े हुए. हो हल्ला सुन आस पास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक सब कुछ जल कर राख हो चुका था.मौके पर पहुंचे राजस्व विभाग ने स्थलीय निरक्षण किया.मौके पर ग्राम प्रधान शिवशंकर साहनी भी मौजूद थे.

  • बांसडीह से रविशंकर पांडेय की रिपोर्ट
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE