बांसडीह में महिला ने की संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या, पुलिस जांच जारी

बांसडीह. कोतवाली क्षेत्र के रूकुनपुरा गाँव से बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला के आत्महत्या कर लेने की खबर आयी है. पुलिस के मुताबिक, विवाहिता ने साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी. पुलिस ने पंचनामा कर शव को अंत्य परीक्षण के लिये जिला अस्पताल भेज दिया.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रुकुनपुरा निवासी राजधारी चौहान की पत्नी कमलावती अपने कमरे में पंखे के हुक में साड़ी बांधकर फांसी लगा ली.

पुलिस के आने से पहले उसके शव को घरवालों द्वारा फंदे से उतारा जा चुका था. परिजनों के अनुसार कमलावती के आत्महत्या की कोई वजह नहीं थी. 15 वर्ष पहले कमलावती का रुकुनपुरा के राजधारी चौहान से विवाह हुआ था. उनके दो बच्चे भी हैं. आस पास के लोगों का कहना है कि कमलावती ने अबूझ हाल में फांसी लगा ली. घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गयी थी.

घटना को लेकर लोगों के बीच चर्चाओं का दौर चलता रहा. घटना के संबंध में इंस्पेक्टर योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE