Skip to content
27 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Campus रिपोर्ट
  • शोध का बड़ा केंद्र बन रहा पीयू : केशव प्रसाद मौर्य
  • Campus रिपोर्ट

शोध का बड़ा केंद्र बन रहा पीयू : केशव प्रसाद मौर्य

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वाचल विश्वविद्यालय परिसर में मुख्य द्वार पर लगे अशोक स्तम्भ, प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भईया) भौतिकीय अध्ययन एवं शोध संस्थान, विवेकानन्द केन्द्रीय पुस्तकालय के नवीन भवन एवं उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान के समीप अशोक सिंघल परम्परागत विज्ञान एवं तकनीकी संस्थान का लोकार्पण किया.
Central Desk 21 October, 2022 1 minute read
PU is becoming a big center of research: Keshav Prasad Maurya

–विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ सामाजिक सरोकार में भी आगे- कुलपति
–विश्वविद्यालय में तीन भवनों और अशोक स्तंभ का हुआ लोकार्पण
–स्वदेशी मेले का भी हुआ आयोजन

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चिंतन में संपोषित विकास की अवधारणा विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह संगोष्ठी पंडित दीनदयाल उपाध्याय शोध पीठ द्वारा आयोजित की गई। इसके साथ ही अशोक स्तंभ और लाइब्रेरी समेत तीन भवनों का लोकार्पण एवं हस्तनिर्मित स्वदेशी मेला का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।

संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश को दुनिया में आगे करना है तो इसके लिए उत्तर प्रदेश को आगे करना होगा. इस कार्य में पूर्वांचल विश्वविद्यालय का बड़ा योगदान होगा. यह विश्वविद्यालय शोध का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है. उन्होंने कहा कि हम स्वदेशी उत्पादन के क्षेत्र में जितना आगे जायेंगे हमारी अर्थव्यवस्था उतनी ही मजबूत होगी.
उन्होंने कहा कि पिछड़े गांवों को विकसित गाँव करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना को उत्तर प्रदेश पूरा कर रहा है. यहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना था कि अंतिम व्यक्ति तक विकास की पहुंच हो। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में महापुरुषों के नाम पर कई केंद्र खुलने का असर यह है कि हम उनसे ऊर्जा लेकर शोध की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे है.

 

संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि विश्वविद्यालय निरंतर आगे बढ़े इसके लिए हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने शिक्षा के साथ ही महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक कार्यों से एक अलग छवि का निर्माण किया है. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कौशल विकास केंद्र के माध्यम से प्रयास किया जा रहा है. कुलपति ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं खेल मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव को अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया. स्वागत भाषण प्रो. मानस पांडेय संचालन डॉ गिरिधर मिश्र एवं आयोजन सचिव डॉ. अनुराग मिश्र रहे।

उपमुख्यमंत्री ने रज्जू भैय्या भौतिकी शोध संस्थान, केंद्रीय पुस्तकालय के नवीन भवन, अशोक सिंघल परंपरागत शोध संस्थान और मुख्य द्वार के सामने बने अशोक स्तंभ का लोकार्पण किया। उन्होंने रज्जू भैय्या परिसर में आयोजित स्वरोजगार मेला का भी उद्घाटन किया।

इस अवसर पर विधायक रमेश मिश्र, भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, सहायक कुलसचिवगण अमृतलाल, श्रीमती बबिता सिंह, अजीत प्रताप सिंह, दीपक सिंह, प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो.अजय प्रताप सिंह,प्रो. वंदना राय, प्रो.राम नारायण, प्रो.अजय द्विवेदी, प्रो. अशोक कुमार श्रीवास्तव, प्रो.देवराज सिंह, प्रो. रवि प्रकाश, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो.रजनीश भास्कर, प्रो. मुराद अली, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ विजय सिंह, डॉ राहुल सिंह, डॉ राकेश यादव, डॉ विजय तिवारी, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ रसिकेश, डॉ जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ. सुनील कुमार, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ प्रमोद कुमार, डॉ. श्याम कन्हैया, डॉ. नितेश जायसवाल, डॉ. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, डॉ. विनय वर्मा, मंगला प्रसाद यादव आदि उपस्थित थे।

तीन पुस्तकों का किया विमोचन

संगोष्ठी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने डॉ. मनोज मिश्र एवं डॉ. सुधीर उपाध्याय द्वारा सम्पादित पुस्तक एनवायरमेंटल कम्युनिकेशन- लैब टू लैंड, प्रो. मानस पाण्डेय द्वारा सम्पादित दीनदयाल उपाध्याय का युग बोध, प्रो मानस पाण्डेय एवं डॉ आशुतोष सिंह द्वारा सम्पादित पुस्तक टूरिज्म इन इंडिया : चैलेंजेज एंड अपारच्युनिटी पुस्तक का विमोचन किया.

उपमुख्यमंत्री ने तीन भवनों का किया लोकार्पण

जौनपुर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वाचल विश्वविद्यालय परिसर में मुख्य द्वार पर लगे अशोक स्तम्भ, प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भईया) भौतिकीय अध्ययन एवं शोध संस्थान, विवेकानन्द केन्द्रीय पुस्तकालय के नवीन भवन एवं उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान के समीप अशोक सिंघल परम्परागत विज्ञान एवं तकनीकी संस्थान का लोकार्पण किया।

हस्त निर्मित स्वदेशी मेला लगा

विश्वविद्यालय परिसर में हस्त निर्मित स्वदेशी मेला का आयोजन किया गया. प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस मेले का उद्घाटन किया. विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा 26 स्टाल लगाए थे. उपमुख्यमंत्री ने स्टाल का निरीक्षण किया एवं कम समय में इतना बढ़िया मेला लगाने पर आयोजक की प्रशंसा की. इसका संयोजन महिला अध्ययन केंद्र एवं कौशल विकास केंद्र द्वारा किया गया था. जिसका संयोजन डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव ने किया.
(डॉ सुनील कुमार की रिपोर्ट)

Post navigation

Previous: सदर कोतवाली थाने के रामपुर उदयभान में पार्टी के दौरान चली गोली, एक युवक घायल
Next: आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई किशोरी, 15 अक्टूबर को सिकरहटा गांव के पास लहूलुहान हालत में मिली थी किशोरी

ये भी पढ़ें

BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
Belthra Sonadih Girls
  • Campus रिपोर्ट
  • खेल-कूद
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia- सोनाडीह की बेटियों का फुटबॉल में शानदार प्रदर्शन, उपविजेता बनकर लौटीं, हुआ सम्मान

General Desk 18 August, 2026
Palia school Roti
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-विद्यालय में हाथ में रोटी लेकर घूमते बच्चों का वीडियो वायरल, प्रधानाध्यापिका निलंबित

General Desk 31 July, 2026

Recent Posts

  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

You may have missed

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026
Ramgovind chaudhary
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी

General Desk 26 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.