Skip to content
27 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने वेबिनार के माध्यम से विभागीय अधिकारियों को दिये निर्देश
  • बलिया शहर

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने वेबिनार के माध्यम से विभागीय अधिकारियों को दिये निर्देश

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह लखनऊ के अलीगंज स्थित उपाम (प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी) में वेबिनार के माध्यम से परिवहन विभाग एवं परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ विभाग के विभिन्न योजनाओं एवं एजेंडों पर वार्ता की.
Central Desk 1 July, 2022 1 minute read
Transport Minister Dayashankar Singh gave instructions to departmental officers through webinar

–एकमुश्म दंड समाधान योजना का कराये प्रचार-प्रसार
-डी.एल. बनवाने में किसी को भी परेशानी न हो, अधिकारी रखें इसका ध्यान

–समन्वय बनाकर अवैध बस स्टेशनों, अनधिकृत वाहनों के खिलाफ जारी रखे प्रवर्तन की कार्यवाही

–वृक्षारोपण 2022-23 के लक्ष्य प्राप्ति हेतु बनाये कार्ययोजना
–यात्रियों को उपलब्ध हो मूलभूत सुविधायें
-श्री दयाशंकर सिंह

बलिया. उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह लखनऊ के अलीगंज स्थित उपाम (प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी) में वेबिनार के माध्यम से परिवहन विभाग एवं परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ विभाग के विभिन्न योजनाओं एवं एजेंडों पर वार्ता की.

 

वेबिनार में एकमुश्म दंड समाधान योजना का क्रियान्वयन, वृक्षारोपण-2022-23 के लक्ष्य के सापेक्ष कार्ययोजना आई.जी.आर.एस. संबंधित प्रकरण अनधिकृत एवं ओवरलोडिंग वाहन के खिलाफ प्रवर्तन की कार्यवाही की समीक्षा, डी.एल. बनवाने की दिशा में और अधिक पारदर्शिता एवं सरलता लाने के प्रयास इत्यादि विषयों पर विस्तार से वार्ता की.

 

परिवहन मंत्री ने कहा कि परिवहन विभाग के अधिकारी एकमुश्त समाधान योजना का अपने-अपने जनपदों में बेहतर प्रचार-प्रसार करायें. कार्यालयों, बस स्टेशनों एवं अन्य जगहों पर इससे संबंधित होर्डिंग्स लगवायें, जिससे कि इस योजना की जानकारी सभी वाहन संचालकों को ससमय मिल सके और लोग इस योजना का लाभ उठा सकें. उन्होंने कहा कि इस योजना का बेहतर परिणाम मिलना चाहिए.

 

दयाशंकर सिंह ने कहा कि विभाग पहले से बहुत बेहतर कार्य कर रहा है. इसमें अभी और सुधार करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि मा. मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि उप्र के लोगों को सहज, सरल एवं आरामदेह परिवहन सुविधा मुहैया कराई जाये.

 

परिवहनविभाग को पंचायती राज विभाग, ग्राम्य विकास एवं अन्य ऐसे विभाग जिनकी पहुॅच ग्रामीण अंचलों तक है के साथ टेक्नालॉजी का आदान-प्रदान करते हुए खुद को लोगों से जोड़ने की जरूरत है.

 

उन्होने कहा कि डी.एल. बनवाने में अभी भी लोगों की शिकायतें मिल रही हैं. इसके लिए यद्यपि कि स्लाटों की संख्या दोगुनी कर दी गयी है फिर भी अभी इसमें और बेहतर किये जाने की जरूरत है. उन्होंने डी.एल. बनवाने में किसी को भी परेशानी न हो, इसके लिए विभागीय अधिकारियों को और अधिक प्रयास करने के निर्देश दिये.

 

परिवहन विभाग के अधिकारी कॉमन सर्विस सेंटर पर टेनिंग दिये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए इसे और सरल कर सकते हैं.

 

परिवहन मंत्री ने कहा कि अनधिकृत एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ की गई कार्यवाही एक तरफ जहॉ अवैध बस स्टेशनों एवं अनधिकृत बसों से मुक्ति मिली है वहीं इससे परिवहन निगम के रिवेन्यू में भी विगत माह में बढ़ोत्तरी देखी गयी है. उन्होंने कहा कि प्रवर्तन की कार्यवाही आगे भी जारी रखें, जिससे कि अवैध बस अड्डा एवं बस संचालन की कार्यवाही को पूरी तरह से रोका जा सके एवं ऐसा करने वालों का मनोबल तोड़ा जा सके.

 

उन्होंने कहा कि इससे प्राइवेट बस संचालक निगम से अपने बसों को अनुबंधित कराने का स्वयं प्रयास करेंगे. रिवेन्यू बढ़ने से परिवहन विभाग अपनी आंतरिक क्रिया-कलापों को और बेहतर करने के साथ मैनपावर की समस्या को भी दूर करेगा.

 

परिवहन मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि वृक्षारोपण 2022-23 हेतु निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु कार्ययोजना बनाये एवं उसे अमल में लायें. उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी स्थानों का चिह्नांकन करते हुए वहॉ पर वृक्षारोपण करायें. इस बार प्रदेश सरकार ने 35 करोड़ वृक्ष लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है. उन्होंने कहा कि आई.जी.आर.एस. के लंबित वादों का निस्तारण उचित ढंग से कराये. जिससे कि यात्री आपके द्वारा की गयी कार्यवाही से संतुष्ट हो सके. ज्यादातर मामले रिफण्ड एवं चालकों/परिचालकों के मिसबिहैव के हैं, इनका उचित निस्तारण जरूरी है। इससे विभाग की छवि भी बेहतर होगी.

 

श्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि बसें अनुबंधित ढ़ाबों पर ही रूकें, इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि इन ढ़ाबों पर एक नार्म्स बनाये और उसे चस्पा करायें. इसमें भोजन के रेट्स के साथ-साथ अन्य यात्री सुविधाओं का विवरण रहे. साथ ही इन अनुबंधित ढ़ाबों पर महिला यात्रियों के बैठने की अलग व्यवस्था हो, शौचालय साफ-सुथरे एवं क्रियाशील रहें तथा वहां के परिसर की भी साफ सफाई की व्यवस्था यथोचित रहनी चाहिए.

 

परिवहन मंत्री ने कहा कि निगम की बसों में साफ सफाई के साथ-साथ बैठने की सीटों एवं सीसों इत्यादि की व्यवस्था दुरूस्त रहे, बस स्टेशनों पर पीने के पानी की व्यवस्था उत्तम हो, इसका अनुपालन अधिकारी अपने स्तर से सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय किया जाये एवं खराब प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये. उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग और परिवहन निगम आपस में समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करे, तभी बेहतर परिणाम सामने आयेगे और प्रदेश की जनता को एक उत्तम परिवहन सुविधा प्राप्त हो सकेगी.

 

बैठक के दौरान प्रमुख सचिव परिवहन वेंकटेश्वर लू, एम.डी. निगम आर.पी. सिंह, विशेष सचिव अखिलेश मिश्रा एवं अरविन्द पाण्डेय सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे.

 

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

Tags: बलिया समाचार विभागीय वेबिनार के माध्यम

Post navigation

Previous: महावीरी झंडा जुलूस: जिलाधिकारी ने व्यवस्था का लिया जायजा
Next: सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने संचारी रोग अभियान को दिखाई हरी झंडी

ये भी पढ़ें

Ramgovind chaudhary
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी

General Desk 26 September, 2026
dm ballia gyanendra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

General Desk 24 September, 2026
ex DM MP Singh Vidai
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

General Desk 23 September, 2026

Recent Posts

  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

You may have missed

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026
Ramgovind chaudhary
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी

General Desk 26 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.