Skip to content
11 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • बलिया के शास्त्रीनगर से चुराई गई बाइक को गाजीपुर में बेचने की फिराक में था, गिरफ्तार
  • Uncategorised

बलिया के शास्त्रीनगर से चुराई गई बाइक को गाजीपुर में बेचने की फिराक में था, गिरफ्तार

वतीपुर थाना पुलिस ने शनिवार की देर रात थाना क्षेत्र के रामपुर उर्फ साधोपुर गांव स्थित एक मकान में छापा मारा. इस दौरान बिना नंबर की चोरी की बाइक सहित अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को दबोच लिया, जबकि एक दूसरा चोर अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा.
News Desk 24 September, 2018 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
display-media-UPDATE_700

गाजीपुर। रेवतीपुर थाना पुलिस ने शनिवार की देर रात थाना क्षेत्र के रामपुर उर्फ साधोपुर गांव स्थित एक मकान में छापा मारा. इस दौरान बिना नंबर की चोरी की बाइक सहित अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को दबोच लिया, जबकि एक दूसरा चोर अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा. पुलिस बाइक सहित चोर को थाना ले आई. इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर राजेंद्र चौधरी, जो एक अंतर जनपदीय बाइक गिरोह का सक्रिय सदस्य है, उसके घर छापामारी कर एक बिना नंबर की चोरी की बाइक बरामद की गई है. बाइक बलिया जिले के शास्त्री नगर कॉलोनी से चोरी हुई थी. इस मामले में बलिया कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज है.

बीते साल जून में चुराई थी पैशन प्रो बाइक

थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी को शनिवार की देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि रामपुर साधोपुर गांव निवासी कुछ युवक जो अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह से संपर्क बनाए हुए हैं. चोरी की बाइक चुराकर उसे खरीद-फरोख्त करने का काम करते हैं. वह एक चोरी की बिना नंबर की बाइक कहीं बेचने की फिराक में लगे हुए हैं. यह सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष हरकत में आ गए और उपनिरीक्षक सुरेशचंद्र मिश्रा, सुरेशचंद्र सरोज एवं रविंद्र आदि पुलिस कर्मियों के साथ रामपुर, साधोपुर गांव में स्थित एक मकान पर छापा मारा. इसी बीच दो युवकों ने छत के सहारे कूदकर भागना चाहा, लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर एक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गया. पूछताछ में उसने अपना नाम राजेंद्र चौधरी निवासी रामपुर साधोपुर बताया. बताया कि वह बाइक चोरी के कार्य में काफी समय से लिप्त है. बीते वर्ष जून माह में बलिया जिले के शास्त्री नगर कालोनी से पैशन-प्रो बाइक चुरा लिया था, जिसे बेचने की फिराक में अपने साथी के साथ लगा हुआ था.

मऊ, आजमगढ़, बलिया व गाजीपुर से चुराई गई बाइकों के फर्जी कागजात बनाते थे

गौरतलब है कि मऊ में शुक्रवार की देर शाम को स्वॉट टीम व सरायलखंसी थाने की पुलिस की टीम ने सलाहाबाद चौराहा के पास वाहनों की सघन चेकिंग के दौरान चोरी की दो बाइकों के साथ गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार युवकों की पहचान हरिकेश कुमार निवासी ग्राम पीजड़ा थाना सरायलखन्सी के रूप में किया गया, जबकि दूसरे की शिनाख्र्त टिंकू चौहान निवासी घिसहा पोस्ट बनपोखरा थाना मधुबन के रुप में किया गया. पकड़े गए बाइक चोरों ने बताया कि वे लोग मऊ, आजमगढ़, बलिया व गाजीपुर जनपद से चोरी की गई बाइक को फर्जी कागज तैयार करके चार से पांच हजार रुपये में बेच देते हैं.

Arrested in Ghazipur, for selling a bike stolen  from Shastri Nagar of Ballia

Related

Tags: गाजीपुर चोर पुलिस बलिया बाइक मऊ रेवतीपुर शास्त्रीनगर सरायलखंसी

Post navigation

Previous: बलिया निवासी सीआईडी हवलदार की छपरा में चलती ट्रेन से गिरने से मौत
Next: बलिया लाइव की 24 सितम्बर 2018 की टटका खबरें 

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा

You may have missed

Gadwar-Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज

General Desk 10 September, 2026
Ballia Baati Chokha 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला

General Desk 10 September, 2026
AI Generated Image
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • स्पेशल/Exclusive

ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo

General Desk 10 September, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

General Desk 9 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.