

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने UPSE 2025 के फाइनल नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में बलिया जनपद की मोनिका श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया में 16वीं रैंक हासिल कर परिवार सहित जनपद को गौरवान्वित किया है।
मोनिका को यह सफलता उनकी वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से मिली है। मोनिका श्रीवास्तव मूलरूप से बलिया जनपद के खरसरा की रहने वाली है। मोनिका श्रीवास्तव ने प्रारंभिक शिक्षा से लेकर हाई स्कूल व इंटरमीडिएट बिहार के औरंगाबाद से की है। इसके बाद उच्च शिक्षा आईआईटी गुवाहाटी के कंप्यूटर साइंस विभाग से प्राप्त की।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
तकनीकी पृष्ठभूमि के बावजूद उन्होंने देश सेवा के उद्देश्य से सिविल सेवा को अपना लक्ष्य बनाया और निरंतर तैयारी जारी रखी। इससे पहले भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। वर्ष 2021 में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा उत्तीर्ण कर उन्होंने असिस्टेंट टैक्स ऑफिसर के पद पर चयन प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी जारी रखी और वर्ष 2023 में UPSC में 455वीं रैंक हासिल की।
उन्होंने अपने लक्ष्य को और ऊंचा रखते हुए लगातार प्रयास किया और UPSC 2025 में 16वीं रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा और दृढ़ निश्चय का परिचय दिया।
मोनिका ने बताया कि कड़ी मेहनत, समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ अगर पढ़ाई करे तो किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
मोनिका श्रीवास्तव इंजीनियर ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव व भारती श्रीवास्तव की पुत्री एवं उमेश चंद्र श्रीवास्तव (उप प्रधानाचार्य) की पौत्री हैं। उनका मूल निवास खरसरा, जनपद बलिया (उत्तर प्रदेश) है। परिवारजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उनकी इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

