

धर्मपुरा में आगलगी में दो मवेशी झूलसे, छः बकरियां मरी
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/ballialivenews
आशीष दुबे, बलिया
मनियर क्षेत्र के धर्मपुरा गांव निवासी अखिलेश यादव के घर से शुक्रवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई. जिसमें एक पाड़ा व एक पड़िया झुलस गई. जबकि छः बकरियां जलकर मर गई. मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक ग्रामीण आग पर काबू पा लिए थे.
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
मिली जानकारी के अनुसार मनियर थाना क्षेत्र के विशुपुरा ग्राम पंचायत के धर्मपुरा गांव में अज्ञात कारणों से अखिलेश यादव की झोपड़ी में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया.
आग में बृजेश कुमार यादव, शिवमंगल यादव, परमात्मा यादव, राजेश यादव, स्वामी नाथ यादव की झोपड़ी को भी अपने चपेटे में ले लिया. आगलगी के घटना में अखिलेश यादव की पाड़ा व पाड़ी झुलस गई.
जबकि बृजेश कुमार यादव की छ: बकरियां जलकर मर गई. इसके अतिरिक्त झोपड़िया में रखा भूसा, चौकी, चोकर, खली आदि सामान भी जलकर राख गए. ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Website: https://ballialive.in/
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

