पुलवामा के शहीदों को बैरिया में दी जाएगी श्रद्धांजलि

बैरिया, बलिया. पुलवामा के अमर शहीदों के तीसरे शहादत दिवस पर 14 फरवरी शनिवार को बैरिया जूनियर हाईस्कूल के मैदान पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम आयोजक फौजी अंगद मिश्र ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि देश के अमर शहीद जांबाज बलिदानी सैनिकों को याद कर लोग प्रेरणा पा सकें, इसी उद्देश्य के साथ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है.

 

उन्होंने कहा कि बलिया और उसमें भी बैरिया के लोग राष्ट्रभक्ति और बलिदान देने में हमेशा आगे रहे हैं, ऐसे में यहां से बड़ा संदेश जाना चाहिए. फौजी अंगद मिश्र ने अपील की कि श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर पुलवामा के अमर शहीदों को नमन कर आयोजन ऐतिहासिक बनाएं.

(बैरिया से वीरेंद्र मिश्र की रिपोर्ट)

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE