मॉक ड्रिल के जरिए छात्र-छात्राओं को आपात स्थिति में कैसे सतर्क रहें, समझाया गया

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया

बांसडीह,बलिया. पहलगाम में आतंकी हमले के बाद देशभर में जनपदों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है ताकि किसी भी आपात स्थिति के लिए आम जनता तैयार रहे। इसी क्रम में बांसडीह कस्बे स्थित किड्स कैरियर स्कूल में गुरुवार को बांसडीह इंटर कालेज के एनसीसी के बच्चों ने मॉक ड्रिल के माध्यम से जागरूक किया गया।

विद्यालय परिसर में आयोजित इस ड्रिल में अध्यापकों ने सायरन बजने पर बचाव के उपायों के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को बताया कि आपात स्थिति में लाइट बंद करने, घायल अवस्था में लोगों की सहायता कैसे करनी है और राष्ट्र की गोपनीयता बनाए रखने का महत्व भी समझाया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद शुक्ला ने बताया कि इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य बच्चों को आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्क रहने और देशभक्ति की भावना को प्रबल करना है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सैनिकों के प्रति सम्मान और गर्व का भाव और अधिक प्रबल हुआ है।

मॉक ड्रिल के दौरान विद्यालय के अध्यापक श्रवण मिश्रा, संतोष सिंह, विशाल सेन, मनीष सिंह, सुनील वर्मा, अभय सिंह, उमेश गुप्ता, सूर्य सिंह समेत सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel