गड़बोड़ा गड़ही को लेकर दो पक्ष आमने सामने

सिकन्दरपुर (बलिया)। नगर के मोहल्ला मिल्की के प्राचीन गड़बोड़ा गड़ही में बुधवार को की जा रही मिट्टी पटाई के कार्य को नागरिकों ने जबरिया रोक दिया. इस दौरान दोनों पक्षों में तनाव पैदा हो गया.

इसे भी पढ़ें – गड़बोड़ा गड़ही पाटने पर भड़के भाजपाई

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मिट्टी पटाई के कार्य को रुकवाने के साथ ही दोनों पक्षों को शांत कराया. दूसरे दिन वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक कुमार राजभर व व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रयाग चौहान के नेतृत्व में नागरिकों ने उपजिलाधिकारी अनिल कुमार चतुर्वेदी से भेंटकर कर गड़ही में मिट्टी पटाई के कार्य पर स्थाई रूप से रोक लगाने की मांग किया. बुधवार की रात में कुछ लोग गड़ही में  ट्रैक्टर ट्रॉली से मिट्टी पटाई करा रहे थे. सूचना मिलते ही आनन-फानन में वहां सैकड़ों लोग पहुंच मिट्टी पटाई के कार्य को रोक दिया. इससे दोनों पक्षों में तनाव पैदा हो गया. यदि मौके पर पुलिस नहीं पहुंची होती तो वहां कोई अप्रिय घटना हो सकती थी.

इसे भी पढ़ें – कालाकंकर घाट पहुंचने पर जल परी का भव्य अभिनंदन 

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE