बैरिया विधायक ने पुलिस अधीक्षक को आड़े हाथों लिया, संवेदनहीन व क्षमताहीन करार दिया

संवेदनहीन बन बैठी पुलिस अधीक्षक के बुद्धि शुद्धि के लिए दो घण्टे उपवास पर बैठ सत्याग्रह करूंगा”. उक्त बातें बैरिया विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह ने गुरुवार को सुखपुरा में भाजपा नेत्री राजश्री बसन्त के आवास पर पत्रकार वार्ता में कही.  

विज्ञान प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में अपायल के विवेक के चयन से हर्ष

उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञान व प्राद्योगिकी परिषद द्वारा आयोजित विज्ञान प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में अपायल निवासी विवेक कुमार सिंह पुत्र प्रवीण कुमार सिंह का चयन हुआ है.

एनसीसी शिविर के समापन पर कैडेटों ने आगन्तुकों का मन मोहा

सुखपुरा इंटर कॉलेज में एनसीसी प्रशिक्षण शिविर के दसवे दिन बुधवार को समापन के अवसर पर देर रात तक बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया.

सुखपुरा में तीन हजार एनसीसी कैडेटों ने की भागीदारी

सुखपुरा इंटर कॉलेज सुखपुरा में 93 यूपी बटालियन के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग कार्यक्रम में लगभग तीन हजार एनसीसी कैंडेटों, अधिकारियों, एनसीओ जेसीओ तथा सिविल स्टाफ ने भाग लिया.

महीने भर से फुंका पड़ा है ट्रांसफॉर्मर, लखनऊ तक की शिकायत, मगर सब बेनतीजा

सुल्तानपुर गांव मे स्थापित नलकुप 27 बीडीजी का ट्रांसफॉर्मर करीब एक माह से जला पड़ा है. कई बार शिकायत के बाद भी विद्युत कर्मचारी ट्रांसफॉर्मर बदलवाने मे रुचि नहीं दिखा रहे हैं.

सुबह से लेकर शाम तक लाइन में खड़े रहे, मगर नहीं मिला एक भी ढेबुआ

सुबह से शाम हो गयी और स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा से किसी को एक रुपया तक नहीं मिला. बुधवार, गुरुवार को भी बैंक की यही स्थिति थी.

शोषितों पीड़ितों की बुलंद आवाज थे गौरीशंकर राय – शाही

सुखपुरा (बलिया)। समाजवादी चिंतक पूर्व सांसद गौरी शंकर राय आजीवन समाज के शोषित पीड़ितों के हक के लिए संघर्ष कर उन्हें न्याय दिलाने का भरपूर प्रयास करते रहे. उनके आदर्शों व नीतियों पर चलकर …

अधिवक्ता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य को मातृ शोक

बैरिया तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता देवेन्द्र मिश्र की 88 वर्षीया माताजी जानकी देवी का निधन उनके देवकीछपरा स्थित पैतृक आवास पर हो गया. पूर्व जिला पंचायत सदस्य बृजनाथ सिंह की माता भोला देवी (81) का निधन उनके पैतृक आवास कुर्थिया में बुधवार को हो गया.

बाइक सवारों की शामत, गंभीर हालत में तीन पहुंचे जिला अस्पताल

बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर सुखपुरा कस्बे में मंलवार की रात सड़क पार करते समय वाहन के धक्के से रामप्रवेश यादव (40) व श्रीकांत (65) निवासी सुलतानपुर गंभीर रूप से घायल हो गए. इसी क्रम में बसारीकपुर चट्टी के समीप दो बाइकें की आमने-सामने से भिड़ गई, जिसमें मन्नन जी गिरी (17) गंभीर रूप से घायल हो गया.

चिरैया मोड़ पर हुए हादसे घायल विंध्याचल के ट्रक चालक ने दम तोड़ा

बैरिया (बलिया) थाना क्षेत्र के चिरैया मोड़ पर कमांडर जीप की चपेट में आकर घायल ट्रक चालक श्यामसुंदर (45 वर्ष) को परिजनों ने मिर्जापुर के मंडलीय अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

सड़क हादसों में घायल दो लोगों ने दम तोड़ा, एक युवक की हालत गंभीर

रसड़ा में जहां बाइक के दुर्घटना ग्रस्त होेने से दो युवक घायल हो गए, वहीं बिल्थरारोड व सुखपुरा में हादसे में घायल दो लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया.

सुखपुरा पुलिस के हत्थे चढ़ी नौ पेटी शराब लदी कार, सिकंदरपुर में होमवर्क शुरू

सुखपुरा पुलिस ने शनिवार की रात एक मारुति कार से 9 पेटी शराब पकड़ा है. पुलिस को देख चालक कार छोड़ कर भागने मे सफल रहा. कार व शराब को पुलिस ने जब्त कर लिया. उधर सिकंदरपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध देशी शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ शीघ्र ही विशेष अभियान चलाया जाएगा.

खड़े ट्रक से कमांडर टकराई, नौ की हालत गंभीर

एनएच 31 बलिया- बैरिया मार्ग पर बैरिया के चिरैया मोड़ के पास यात्रियों से खचाखच भरी कमांडर जीप शनिवार दोपहर बाद एक खड़ी ट्रक से टकरा गई.

विवाहिता ने की खुदकुशी, मायके वाले दहेज हत्या करार दिए

जगदीशपुर बेरुवारबारी में एक विवाहिता ने खुदकुशी कर ली. उसके भाई की तहरीर पर पति समेत अन्य परिजनों के विरुद्ध पुलिस ने संम्बन्धित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है.

आकाशीय बिजली से कुसौरी में दो परिवारों की भारी क्षति 

कुसौरी गांव में बीती रात दो अलग-अलग मकानों के छज्जे पर आकाशीय बिजली गिरने तथा आग लगने से लाखों की संपत्ति जल कर नष्ट हो गई. यह संयोग ही रहा कि मकान के अंदर सो रहे लोगों को कोई क्षति नहीं पहुंची.

बांसडीह तहसील में स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाई जा रही

सुखपूरा(बलिया)। बांसडीह तहसील परिसर मे स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ रही है .मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत बनाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रहे है.

खाद्यान्न वितरण में अनियमितता परकोटेदारो पर मुकदमा

सुखपुरा(बलिया)। करनई मे दो कोटेदारो के खिलाफ पूर्ती निरीक्षक ने अनियमितता व अधिक मूल्य पर ग्राहकों को खाद्यान्न देने के खिलाफ सुखपुरा थाने मे शनिवार को मुकदमा दर्ज कराया है.

सूर्यपुरा के कच्ची शराब के अड्डों पर महिलाओं ने हल्ला बोला

ग्राम पंचायत सूर्यपुरा में काफी समय से अमरबेल की तरह फल फूल रहे अवैध कच्ची शराब के धन्धे पर सुबह गांव की महिलाओं की शिकायत पर 100 नम्बर की पुलिस के अचानक पड़े छापामारी से शराब माफियाओ में हड़कम्प मच गया.

सुखपुरा स्टेट बैंक से मंगल को खाली हाथ बैरंग लौटे ग्राहक

भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा द्वारा मंगलवार को खाता धारकों को बैरंग लौटा दिया गया. सुबह से शाम तक बलिया चेस्ट से बैंक को नकदी नहीं मिली.

Sukhapura_06-05-2017_A_700

शिक्षा है अनमोल रतन पढने का सब करो जतन के नारो के साथ निकाली रैली

सुखपुरा(बलिया)। सर्व शिक्षा अभियान के तहत कस्बे में स्थित विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने शनिवार को स्कूल चलो रैली निकालकर लोगों को जागरुक किया. एनपीआरसी सुखपुरा के प्रधान प्रतिनिधि आनन्द सिंह पिन्टू प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया.