जलालीपुर में एक मकान में लगी भीषण आग

थाना क्षेत्र के जलालीपुर में स्थित एक नव निर्मित मकान में उस समय आग लग गई, जब मकान मालिक उमाशंकर शर्मा मकान के बर्जे पर छत्ते लगाए मधुमक्खियों को भगाने के लिए एक तगाड़ी में आग सुलगाकर उनके नीचे रख दिया.

बजरंग कॉलेज में दाखिला 27 से

बजरंग पीजी कॉलेज दादर आश्रम में बीए प्रथम वर्ष में पिछड़ी व अनुसूचित जाति जनजाति के छात्र छात्राओं की सूची के वरिष्ठता सूची के आधार पर प्रवेश 27 व 29 अगस्त को होगा.

बुनकरों और कामगारों को जोड़ने की रणनीति बनाई

भाजपा बुनकर एवं कामगार प्रकोष्ठ के क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की एक बैठक जमुई गांव में हुई. उसमें अधिकाधिक बुनकरों व कामगारों को प्रकोष्ठ से जोड़ने एवं संगठन के प्रसार हेतु रणनीतियां तय की गई.

तेज रफ्तार बाइक की चपेट आया युवक घायल

सिकंदरपुर थाने के समीप बाइक के धक्के से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. थाना क्षेत्र के सीसोटार गांव निवासी राजू गुप्ता (40) नगरा के तरफ से अपने गांव के लिए लौट रहे थे. इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रहे बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई.

सीएचसी अधीक्षक से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल

भाजपा कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व विधायक भगवान पाठक के नेतृत्व में मंगलवार को सीएचसी के अधीक्षक से भेंट कर केंद्र की अव्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी. उन्हें 10 दिन के अंदर ठीक करने की मांग किया.

सपा-बसपा मुक्त होगा उत्तर प्रदेश – मौर्य

2017 के विधानसभा चुनाव के लिए नारा होगा सपा बसपा मुक्त उत्तर प्रदेश. ऐसा कहना है प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का. श्री मौर्य रविवार को सिकंदरपुर बस स्टेशन चौराहे पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. अपने संबोधन में श्री मौर्य ने कहा कि जिस प्रकार केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, उसी प्रकार आगामी 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार बनेगी.

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत के दौरान मंच पर भिड़े भाजपाई

सिकंदरपुर में पूरी पार्टी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या के स्वागत की तैयारी में जुटी है. उधर, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या के स्वागत के दौरान ही मंच पर आपस में भिड़ गए भाजपाई. विस्तृत खबर थोड़ी देर में

लूट की योजना बनाते तीन हत्थे चढ़े

नवागत पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी की हनक के चलते उभांव थानाध्यक्ष नन्हेराम सरोज द्वारा अपने उप निरीक्षक उमा शंकर त्रिपाठी व दल बल के साथ मालीपुर चट्टी पर एक वैगनार कार के साथ 3 युवकों को संदिग्ध परस्थितियों में धर दबोचा.

मोदी के काम से विरोधी बौखलाए– रविंद्र कुशवाहा

सिकन्दरपुर (बलिया)। काफी संघर्षों व कुर्बानियों के बाद देश को आजादी मिली. उस को संजो कर रखना हम सभी का दायित्व है. यह विचार है सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा का. वह भाजपा द्वारा आयोजित …

राजीव गांधी को सदी का महानायक बताया

ब्लाक कार्यालय में आयोजित समारोह में कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का 72 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया. कार्यक्रम का शुभारंभ मौजूद लोगों द्वारा उनके चित्र पर पुष्पार्चन एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता व बिहार प्रदेश इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन के पूर्व उपाध्यक्ष उमेश चंद शर्मा द्वारा केक काटने के साथ हुआ.

चार दिन से लापता है टंडवा का किशोर

सिकंदरपुर क्षेत्र के टंडवा गांव निवासी चार दिन पूर्व घर से स्कूल गए रहस्यमय ढंग से लापता किशोर का काफी तलाश के बाद भी अब तक पता नहीं चल पाया है. इस कारण उसके परिजन चिंतित हैं.

तबारक और रेशमा की सूचना न मिलने परिजन परेशान

मुस्तफाबाद गांव निवासी एक पखवारा पूर्व बक्सर जाते समय रास्ते से ही रहस्यमय ढ़ंग से गायब भाई-बहन का काफी तलाश के बाद भी अब पता नहीं चल पाया है. इससे परिवार वालों की चिंता बढ़ गई है.

कार्रवाई न होने पर बिजली कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

विद्युत उपकेंद्र के एसएसओ के साथ युवकों द्वारा की गई कथित मारपीट की घटना से कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है. पुलिस को तहरीर देकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई है.

चककलंदर में मनबढ़ों ने युवती पर फेंका तेजाब, हालत गंभीर

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चककलंदर (चकिया) में बुधवार को गांव के ही दो मनबढ़ युवकों ने 18 वर्षीय लड़की पर उस समय तेजाब डाल दिया, जब वह देर शाम खेत की ओर जा रही थी.

पीड़ित की सेवा पुण्य का काम – डॉ. पीके सिंह

शान्ति सिंह मेमोरियल नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में आयोजित समारोह में जहां कालेज के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को सामाजिक कार्य करने का शपथ ग्रहण कराया गया, वहीं विद्यालय के तरफ से सीएमओ बलिया को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया.

नवानगर में करेंट ने ली युवक की जान

नवानगर गांव के राजभर बस्ती में मंगलवार को दोपहर पंखा चालू करते समय बिजली की चपेट में आने से विनोद राजभर (27) की मौत हो गई. परिवार वालों ने आनन-फानन में कठौड़ा घाघरा के तट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया.

सिकंदरपुर में लेखपालों ने की जमकर नारेबाजी

विभिन्न मांगों को लेकर यहां के लेखपाल मंगलवार को तहसील भवन में धरना पर बैठे. उन्होंने जमकर नारेबाजी की. राजस्व मंत्री को संबोधित मांगों से संबंधित 6 सूत्री ज्ञापन आंदोलित लेखपालों ने उप जिलाधिकारी को सौंपा.

सिंकंदरपुर के दो स्कूलों से सिलिंडर और मोटर तक उठा ले गए

थाना क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय ईसार पीथा पट्टी और मां सरस्वती देवी बलदाऊ जी कन्या इंटर कॉलेज बघुड़ी में चोरी की सूचना है. दोनों ही मामलों पुलिस को तहरीर दी गई है.

बसपा ही है राजभरों की शुभचिंतक – चंद्रभूषण राजभर

राजभर समाज का हित बसपा में ही है. बसपा ने ही इस समाज के उन्नति का दरवाजा खोला. यह विचार है वरिष्ठ बसपा नेता चंद्रभूषण राजभर का है. वह डाकबंगला प्रांगण में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे.

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा

सन 1938 में आयोजित इस अधिवेशन के पश्चात तो देश की गली-गली, कोने-कोने में प्रभात फेरियों में जन-जन के कंठों से यह गीत गूंजने लगा. सोमवार को सिकंदरपुर समेत पूरे जिले में उसी तेवर और मिजाज के साथ यह गीत फिर गूंजा.