यूपी में महिलाओं के विरुद्ध 35,727 वारदात – राजनाथ

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराधों के लिए पुलिस के राजनीतिक इस्तेमाल को जिम्मेदार ठहराते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि सूबे को अराजकता और हिंसा मुक्त करने के लिए केंद्र सरकार पर्याप्त सुरक्षा बल मुहैया करने को तैयार है. सिंह ने सलेमपुर में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि उन्हें उत्तर प्रदेश में अपराध की स्थिति के चलते सबसे ज्यादा चिंता रहती है.

अरविंद कु. राय राष्ट्रीय परिषद के सदस्य बनाए गए

गांधी इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित एक समारोह में भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं प्रबंधक अरविंद कुमार राय को राष्ट्रीय परिषद के सदस्य बनाए जाने पर सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा सहित भाजपाइयों ने बधाई दी.

सिकंदरपुर में दूसरे दिन भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

सिकंदरपुर पुलिस ने दूसरे दिन गुरुवार की दोपहर बस स्टेशन चौराहे से लेकर चौक तक पटरियों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया. चेतावनी दी कि यदि दोबारा किसी ने अतिक्रमण किया तो उसके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं प्राइवेट वाहन चालकों को भी सचेत किया कि सड़क पर वाहन कदापि न खड़ा करें

कमांडर की चपेट में आया बाइक सवार घायल

मनियर मार्ग के नयी बस्ती चट्टी के समीप बुधवार को बाइक व जीप में भिड़ंत हो गई, जिसमें 40 वर्षीय बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

बाछापार गांव के 300 पात्र राशन कार्ड से वंचित

बाछापार गांव के नागरिकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को ज्ञानप्रकाश राय के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी से भेंट कर राशन कार्ड बनाने में अनियमितता के बारे में उन्हें ज्ञापन सौंपा.

मखदूम साहब के सालाना उर्स पर उमड़े जायरीन

काजीपुर के जाहिदीपुर के मखदूम साहब के सालाना उर्स के मौके पर बुधवार को हजारों जायरीनों ने उनके मजार शरीफ पर चादरपोशी किया एवं फातिहा पढ़ा.

सिकंदरपुर में बीएलओ प्रशिक्षण शिविर

सिकंदरपुर तहसील सभागार में बीएलओ के प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेष पुनरीक्षण संक्षिप्त मतदाता पंजीकरण व निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के बारे में उन्हें अवगत कराया गया.

चितबड़ागांव में छह जालसाज हत्थे चढ़े

बलिया में एंबेस्डर कार पर अनधिकृत रूप से नीली बत्ती लगाकर पुलिस वर्दी का दुरुपयोग करने के आरोप में 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. इनकी गिरफ्तारी बलिया के चितबड़ागांव कस्बा से की गई है. इनके पास से जाली पहचान पत्र व फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं.

एसपी अब जाम से मुक्ति दिलाएंगे बलिया सिटी को

पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने शहर को जाम से मुक्ति दिलाने को कमर कस लिया है. प्रथम चरण में उन्होंने शहर से सभी टेंपो स्टैंड को बाहर करने का निर्देश दिया है. इस निर्देश के क्रम में सोमवार को यातायात उप निरीक्षक सदानंद यादव ने मालगोदाम चौराहे पर स्थित टेंपो स्टैंड को कदम चौराहा के बाहर कर दिया

त्रिभुवन की बेटी को भाजपा ने दी आर्थिक मदद

दो माह पूर्व भाजपा के थाना घेराव के कार्यक्रम के दौरान बेल्थरा में हृदयाघात से त्रिभुवन गुप्त की हुई मौत के बाद पार्टी नेताओं ने रविवार को उनके आवास पर जाकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उनको आर्थिक सहायता दी.

कठौड़ा घाट पर बप्पा की प्रतिमाओं का दिव्य विसर्जन

सिकंदरपुर नगर में बैठाई गई प्रतिमाओं के शनिवार की रात में विसर्जन के साथ ही यहां गणेश पूजन उत्सव संपन्न हुआ.

सिवान कला गांव में तेली महासभा की बैठक

अखिल भारतीय तेली महासभा के सदस्यों की एक बैठक सिवान कला गांव में हुई. इसमें महासभा के वरिष्ठ कार्यकर्ता विनोद गुप्त को संगठन के नवानगर ब्लाक का महामंत्री बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी गई.

शिक्षा के बिन जीवन अधूरा – नंदा

संत अनंत दास शिक्षण संस्थान एकईल के प्रांगण में आयोजित शैक्षिक गोष्ठी में वक्ताओं ने शिक्षा को जहां समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने में सहायक बताया, वहीं कहा कि शिक्षा लोगों के लिए उन्नति का मार्ग प्रशस्त करती है.

कम्युनिस्ट नेता श्रीराम चौधरी की पत्नी का निधन

सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कई बार विधानसभा के प्रत्याशी रह चुके श्रीराम चौधरी की पत्नी देवंती देवी (50) का लंबी बीमारी के बाद आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया.

उभांव में ट्रक ने ली बाइक सवार की जान

उभांव थाना क्षेत्र के उभांव तिराहे पर शनिवार की रात लगभग आठ बजे तेज रफ़्तार से जा रहे ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को रौंद दिया. इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. घायल युवक को को वहां मौजूद लोगों ने सीएचसी सीयर पहुंचाया.

बाइक से भिड़ंत में गई साइकिल सवार की जान

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बेल्थरा मार्ग पर जनता इंटर कॉलेज नवानगर के समीप रविवार को देर शाम विपरीत दिशा से आ रहे बाइक व साइकिल में टक्कर हो गयी. इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए.

यातना भुगतने को मजबूर हैं नहर किनारे के बाशिंदे

सिकंदरपुर बस स्टेशन से थाने की तरफ जाने वाला नहर मार्ग उपेक्षा और मरम्मत के अभाव में पूरी तरह जर्जर हो गया है. उस पर आवागमन में कठिनाई झेल रहे नागरिकों में विभागीय उपेक्षा के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है. इसी क्रम में बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र बेलहरी ब्लाक के गायघाट कुवां नंबर 1 से लेकर लखपुर मार्ग तक पूरी सड़क दयनीय हालत में है.

गवर्नर ने पूछा सीएम से, रिजवी शपथ क्यों नहीं ले रहे

सूबे के राज्यपाल राम ऩाईक ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से पूछा है कि आखिर जियाउद्दीन रिजवी मंत्री पद की शपथ क्यों नहीं ले रहे हैं. गौरतलब है कि बीते 27 जून को मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था. उस दिन रिजवी के मंत्री बनाए जाने की घोषणा तो हुई, मगर मक्का की यात्रा पर होने के कारण श्री रिजवी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत नहीं कर सके.

सिकंदरपुर में भी धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

एलपीएस संस्था के प्रांगण में छात्र छात्राओं ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष अध्यापक एसके शर्मा का विधिवत आरती उतार सम्मान किया एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा अपने शिक्षक को राम चरित्र मानस भेंट किया.