Tag: सिकंदरपुर
बसपा ही एक ऐसी पार्टी है जो प्रदेश को उन्नति की ओर अग्रसर करने के साथ ही प्रदेश अराजकता के माहौल से छुटकारा दिला सकती है. सपा राज में प्रदेश में विकास, धन के लूट खसोट, दलाली व जघन्य अपराध चरम पर है. बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर आजमगढ़ मंडल करुणाकांत मौर्या ने बहेरी चट्टी पर पार्टी के तत्वावधान में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए यह विचार व्यक्त किया.
पुलिस ने क्षेत्र में अवैध देशी शराब के निर्माण व बिक्री के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है. इससे शराब का अवैध कारोबार करने वालों में खलबली मची हुई है. अभियान के तहत शुक्रवार की शाम को सीओ श्यामदेव के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र के दियारा लीलकर में अचानक छापा मारकर निर्मित शराब सहित उसे बनाने में काम आने वाले सामानों को बरामद किया.
क्षेत्र के गंगोत्री देवी इण्टर कॉलेज में बाल दिवस विविध आयोजनों के साथ धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में प्रबंधक नरेन्द्र प्रसाद गुप्त ने नेहरू जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित व पुष्पार्चन कर किया एवं छात्र-छात्राओं के समक्ष उनके व्यक्तित्व व कृतित्व के बारे में चर्चा कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने की सलाह दिया.
