सिकंदरपुर तहसील पहुंचे अपर आयुक्त आजमगढ़

अपर आयुक्त आजमगढ़ मंडल पीके श्रीवास्तव ने गुरुवार को तहसील का निरीक्षण कर अभिलेखों का अवलोकन किया. अपर आयुक्त राजस्व विभाग के समस्त अभिलेखों को देखा और मातहतों को आवश्यक निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान तहसील के सभी विभागों के कर्मचारी मुस्तैद रहे.

सपा राज में जघन्य अपराधों की बाढ़ – राजनारायण

सिकंदरपुर क्षेत्र के बसपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक डुंहा गांव में हुई. इसमें पार्टी के तत्वावधान में डाक बंगला प्रांगण सिकंदरपुर में 6 दिसंबर को डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस समारोह में भाग लेने हेतु तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया.

खरीद-दरौली के बीच पक्का पुल, रिजवी समर्थकों की बांछें खिलीं

सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के खरीद दरौली (बिहार) घाटों के मध्य घाघरा नदी पर पक्के पुल के निर्माण की स्वीकृति से इलाकाई लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है. लोग एक दूसरे को बधाई तो दे ही रहे हैं, इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व पशुधन मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी को आभार संदेश भेजने की होड़ लगी है.

ट्रैक्टर की चपेट में आऩे से गंभीर रूप से घायल

थाना क्षेत्र के चड़वा गांव में गुरुवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से श्री शर्मा (50) गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सांकेतिक चित्र

तीन हफ्ते में तीन लाशें, पुलिस के हाथ सिफर

भरपूर प्रयास व मुखबिरों का जाल बिछाने के बावजूद थाना क्षेत्र के पश्चिमी भाग में तीन सप्ताह के अंदर मिली तीन महिलाओं की लाश की अब तक पुलिस न तो शिनाख्त करा पाने में कामयाब हुई है. नहीं कातिलों की गंध तक पा सकी है इससे आम लोग आशंकित है कि पुलिस शायद ही अपने मिशन शिनाख्त व कातिलों की तलाश में सफल हो सके.

बंसीबाजार के ज्ञानकुंज में छह जोड़े एक दूजे के हुए

ज्ञान कुंज एकेडमी बंसीबाजार के प्रांगण में रविवार को सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया. इसमें वर व कन्या पक्ष के साथ ही काफी संख्या में अन्य लोगों ने भी भाग लेकर नव दंपति को आशीष दिया.

हर मोर्चे पर विफल रही है केंद्र सरकार – रिजवी

प्रदेश की सपा सरकार ने चुनाव के दौरान नेताओं द्वारा किए गए सभी वादों को पूरा कर दिया है. वही केंद्र सरकार इस मामले में विफल रही है. नोट बंदी की घोषणा बिना किसी व्यवस्था के हड़बड़ी में किया गया, जिसने आम जनता को परेशानी में डाल दिया है. क्षेत्र के पंदह गांव के शिव मंदिर के प्रांगण में सपा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रदेश के पशुपालन मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने यह विचार व्यक्त किया.

Death

तीन हफ्ते में महिला की तीसरी लाश मिलने से गुत्थी और उलझी

थाना क्षेत्र के झोरीडीह गांव के समीप रविवार को फिर अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव 18 वर्षीय युवती का है. इसके गले में फंदे के स्पष्ट निशान है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

जल्द ही सिकंदरपुर नगर में दिन में बड़े वाहनों की नो इंट्री

नगर में पुलिस ने दूसरे दिन भी अतिक्रमण पर डंडा चलाया. इस दौरान पुलिस कई बाइकों व ठेले को कब्जे में लिया. साथ ही कई मकान और दुकानों के सामने नाली पर बनाए गए पक्के चबूतरे, सीढ़ियां आदि तुड़वा दिया. जगह-जगह टिन व प्लास्टिक शेड हटवाया गया.

गेहूं की बुआई के सीजन में भी राजवहा नहर में पानी नहीं

राजवहा नहर सिकंदरपुर में बार-बार मांग के बावजूद अब तक पानी नहीं छोड़ा गया. इसके चलते गेहूं के फसल की बुवाई के लिए खेतों की तैयारी में पानी के अभाव में कठिनाई झेल रहे नहर क्षेत्र के किसानों में आक्रोश व्याप्त है.

परिजात के दर्शन मात्र से मनुष्य की हर इच्छा की पूर्ति संभव – राजधारी

क्षेत्र के कंठ मुक्तेश्वर धाम कटरा में शुक्रवार को आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में करीब दो दर्जन पौध लगाए गए.

सिकंदरपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान युद्ध स्तर पर

एसपी बलिया वैभव कृष्ण का अतिक्रमण हटाओ अभियान सिकंदरपुर में पूरे शबाब पर है. पिछले दिनों कस्बे में बस स्टेशन चौराहे से लेकर जल्पा स्थान तक नाली के बाहर तक दुकान लगाए दुकानदारों तथा खड़े दो पहिया वाहन स्वामियों को भी सख्त चेतावनी दी गई थी.

ग्राम समाज की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने की मांग

सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के मुस्तफाबाद के नागरिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी अनिल कुमार चतुर्वेदी से भेंट कर गांव में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा हटवाने से संबंधित ज्ञापन सौंपा.

सोनपुरवा में कट्टा छुआया, 20 हजार लेकर चलते बना

खेजुरी थाना क्षेत्र के बालूपुर गांव के समीप सोनपुरवा गांव के सरेह में साइकिल से बैंक से पैसा निकालकर जा रहे 24 वर्षीय युवक से दिन दहाड़े कट्टा दिखाकर अज्ञांत लुटेरों ने बीस हजार रुपये लूटे.

नरैनी में छापेमारी, अवैध शराब व उपकरण बरामद

शराब पीने से हुई पांच मौतों के बाद बलिया एसपी के निर्देश पर पुलिस लगातार शराब कारोबारियों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चला रही है.

अखोप चट्टी पर इंडिगो कार ने ली टेंपो ड्राइवर की जान

उभांव थाना क्षेत्र के अखोप चट्टी पर पेट्रोल पंप के पास टाटा इंडिगो कार और टेंपो की टक्कर में टेंपो चालक की मौत हो गई.