Tag: सिकंदरपुर
घंटों तड़पता रहा दुर्घटना में घायल व्यक्ति और बार बार फोन करने के बावजूद भी नहीं आई एंबुलेंस! जी हां, रविवार सुबह लगभग 10:00 बजे सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के घूरी बाबा के टोला मोड़ पर पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति स्कूटी से बलिया जा रहा था. अचानक तेज गति होने के कारण वह अपना बैलेंस खो बैठा और स्कूटी सहित नीचे खाई में जा गिरा.
नगर पंचायत में पात्र गृहस्थी का राशन कार्ड बनाने में घोर धांधली का आरोप लगाते हुए समाजसेवी राम जी वर्मा ने जिलाधिकारी व उच्च अधिकारियों को शिकायत पत्र भेजकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है. पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पंचायत के अधिकतर बीपीएल कार्ड धारकों के नियम के विरूद्ध राशन कार्ड से वंचित कर दिया गया है.
नोट बंदी से संबंधित दूरदर्शन पर प्रसारित समाचारों तथा बैंकिंग कार्य प्रणाली में कहीं से कोई सामंजस्य की स्थिति नहीं होने से जनता जनार्दन क्षुब्ध तथा सशंकित होते नजर आ रही हैं. जन सैलाब का सब्र का बांध दिन प्रतिदिन टुटता दिखाई दे रहा है. आज प्रत्येक व्यक्ति प्रश्न पूछता नजर आ रहा है कि अव्यवस्था का कारण कौन? बैंक या प्रधानमंत्री मोदी की नोट बंदी की अव्यवस्था.
करमौता गांव में जागृति सेवा संस्थान के तत्वावधान में एक टेबलेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया. इसमें टाटा ट्रस्ट एवं गूगल के तत्वावधान में संपन्न दो दिवसीय इंस्टेंट साथी प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाली जिले की 100 छात्राओं को वरिष्ठ भाजपा नेता संजय यादव ने छह माह के लिए नेट सुविधा के साथ टैबलेट प्रदान किया.
