शिक्षा के बल पर ही राजभर समाज की होगी उन्नति – गुरूज लाल

सोमवार को सिकन्दरपुर में राजभर समाज की बैठक डाक बंगला प्रांगण में हुई, जिसमें समाज के लोगों की समस्याओं के बारे में चर्चा के बाद उन्हें जागरूक करने हेतु गांवों के भ्रमण का कार्यक्रम तय किया गया.

सिकंदरपुर में भी असहाय एवं गरीबों को कंबल वितरित

सिकंदरपुर नगर पंचायत के कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री देवी प्रतिनिधि, संजय जायसवाल ने सैकड़ों असहाय एवं गरीबों को कंबल वितरित किया.

बीएसएनएल का नेटवर्क दूसरे दिन भी फेल रहा

बीएसएनएल का नेटवर्क दूसरे दिन भी फेल रहा, जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. यह स्थिति पिछले कई महीने से जारी है.

शिद्दत से याद किए गए शिक्षाविद् बालेश्वर प्रसाद

गंगोत्री देवी इण्टर कॉलेज के परिसर में शिक्षाविद् बालेश्वर प्रसाद की 9 वीं पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनायी गयी. वे इस संस्था के संस्थापक भी थे.

धूमधाम से मनाया अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन

भाजपा विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर के कार्यकर्ताओं ने शिशु मंदिर के प्रांगण में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया.

सिकन्दरपुर में हुई सौगातों की बरसात

रविवार का दिन सिकन्दरपुर वासियों के लिए सौगातों की बरसात लेकर आया, जब काबीना मंत्री मु. जियाउद्दीन रिजवी ने बारी-बारी से कई विकास कार्यों का शिलान्यास किया. मुख्य कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिकन्दरपुर में हुआ.

खेलते वक्त छत पर गिरा मासूम, नुकीली सरिया पेट में धंसी

थाना क्षेत्र के जमुई गांव में शनिवार को खेलते समय छत पर निकले नुकीले छड़ पर गिर जाने से 4 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. बालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बसपा, कांग्रेस व सपा को एक ही थैली के चट्टे बट्टे – चौहान

प्रदेश की पिछड़ी जातियों के पिछड़ने का मुख्य कारण सपा व बसपा सरकारों की उपेक्षा है. भाजपा ही पिछड़ों को सम्मान देने के साथ ही उनके सभी क्षेत्रों में उन्नयन कर सकती है. गांधी इंटर कॉलेज के प्रांगण में भाजपा के तत्वावधान में शुक्रवार को आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को मुख्य अतिथि के पद से संबोधित करते हुए पार्टी के पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दारा सिंह चौहान ने यह विचार व्यक्त किया.

सिकंदरपुर के मिल्की मोहल्ले में मामूली विवाद पर दो पक्षों में पथराव

सिकन्दरपुर मिल्की मोहल्ला में ट्रांसफार्मर की जमीन को लेकर हुए विवाद में दो गुटों में जम कर चले ईंट-पत्थर.

ई रिक्शा की चाबी मिलते ही उनके चेहरे खिल उठे

भगत सिंह इण्टर कॉलेज में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने रिक्शा चालकों को ई रिक्शा की चाबी सौंपी. चाबी मिलते ही रिक्शा चालकों के चेहरे खिल उठे.

ट्रांसफॉर्मर तो बदला, मगर तिगनी का नाच नचाकर

सिकन्दरपुर नगर के बसस्टेशन चौराहे से मुख्य बाजार में होने वाली विद्युत सप्लाई के लिए ट्रांसफार्मर गुरुवार को बदल दिया गया. ट्रांसफॉर्मर फुंकने के लगभग एक माह बाद यहां विद्युत आपूर्ति बहाल होने जा रही है.

ताज मार्केट के पास हार्डवेयर की दुकान में आग

सिकंदरपुर बस स्टेशन मार्ग पर स्थित ताज मार्केट के समीप बुधवार को देर शाम दीपक से हार्डवेयर की दुकान में आग लगने से हजारों रुपये का सामान जल कर नष्ट हो गया.

सलेमपुर के पौराणिक स्थलों के सुंदरीकरण के लिए 7.20 करोड़

पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार ने सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र को सात करोड़ बीस लाख की सौगात नौ पौराणिक स्थलों के सुंदरीकरण हेतु दिया है.

मुइयां के ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

तहसील क्षेत्र के मुइयां गांव के ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल उपजिलाधिकारी अनिल कुमार चतुर्वेदी से भेंटकर पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड बनाने में की गई धांधली से संबंधित उन्हें एक ज्ञापन सौंपा.

एसडीएम सिकंदरपुर को चार सूत्री ज्ञापन सौंपा

नगर पंचायत के नागरिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर से भेंट कर यहां की समस्याओं के बारे में उन्हें चार सूत्री ज्ञापन सौंपा.

साहब! सिकंदरपुर को बिजली आखिर कब मिलेगी

लगभग महीना बीतने को है, लेकिन बस स्टेशन चौराहा से मेन मार्केट में जाने वाली सड़क के दोनों तरफ रहने वाले नगर के लोग ट्रांसफॉर्मर जल जाने के कारण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं. वैसे तो शिकायत हर अधिकारी से लेकर नेताओं तक से कर चुके हैं, फिर भी उसका कोई फायदा नहीं है.

भाजपाइयों ने पिछड़ वर्ग सम्मेलन की रणनीति बनाई

आगामी 23 दिसंबर को स्थानीय गांधी इंटर कॉलेज के मैदान में होने वाले पिछड़ा वर्ग सम्मेलन की तैयारियों के मद्देनजर स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई.