अराजक तत्वों ने पीएचसी बघुड़ी की बत्ती गुल की

अराजक तत्वों द्वारा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघुड़ी के बिजली कनेक्शन काट दिए जाने से फ्रीज नहीं चलने के कारण हजारों रुपये की दवाइयां खराब हो गई है.

अबूझ हालात में लापता राहुल घर लौटा, मगर कई अनसुलझे सवालों के साथ

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सीसोटार गांव निवासी पांच दिन पूर्व आबूझ हालात में लापता राहुल राय अपने ननिहाल में मिल गया. इसके बाद परिवार वालों ने राहत की सांस ली.

अध्यापक त्रिलोकी नाथ पांडेय को पितृशोक

गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज के वरिष्ठ अध्यापक त्रिलोकी नाथ पांडेय के पिता राम जी पांडेय (80) का निधन गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद हो गया.

बंदर ने बघुड़ी के ग्रामीणों का जीना मुहाल किया

बघुड़ी गांव के नागरिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कमलेश्वर कुमार के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर अनिल कुमार चतुर्वेदी से भेंट कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा.

सिकंदरपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन ने चलाया डंडा

पुलिस ने मंगलवार को नगर में अतिक्रमण पर जमकर डंडा चलाया. सड़क व पटरियों पर किए गए अस्थाई अतिक्रमण व राजनीतिक दलों के बैनर पोस्टर सहित अनेक जगह दुकानों पर लगाए गए बोर्ड को भी हटवा दिया.

सुखपुरा थानाध्यक्ष की लग गई क्लास, छह घंटे का अल्टीमेटम

जिला निर्वाचन अधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने करीब आधे जनपद में भ्रमण कर होर्डिंग पोस्टर उतरवाने के कार्य का निरीक्षण किया. एसपी आरपी सिंह के साथ जिलाधिकारी ने सुखपुरा, पचखोरा होते हुए सिकंदरपुर, बेल्थरा, नगरा, रसड़ा, सिंहाचंवर, फेफना में निरीक्षण कर देखा कि कहीं प्रचार सामग्री तो नही लगी है?

भाकपा (माले) के सिकन्दरपुर से प्रत्याशी होंगे श्रीराम चौधरी

भाकपा (माले) जिला कमेटी की एक बैठक शुक्रवार को सिकन्दरपुर विधान सभा क्षेत्र के हथौज में सम्पन्न हुई. जिसमें पार्टी के राज्य सचिव कामरेड रामजी राय भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे. बैठक में सर्वसम्मति से पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रीराम चौधरी को सिकन्दरपुर विधानसभा सीट का उम्मीदवार चुना गया.

आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, दोनों सवार गम्भीर, रेफर

रविवार की शाम लगभग 4 बजे बेल्थरा-सिकन्दरपुर मार्ग पर हल्दी रामपुर के समीप दो बाइकों में आमने सामने भिडंत हो गयी, जिससे दोनों बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गये. सीएचसी सीयर में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया.

पुण्यतिथि पर ब्रह्मचारी जी का भावपूर्ण स्मरण

श्री बजरंग कॉलेज के संस्थापक श्रीराम सिंहासन दास ब्रह्मचारी की पुण्यतिथि पर महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित सर्वदलीय सभा में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

सिकंदरपुर विद्युत उपकेंद्र प्रांगण में मेगा शिविर

विद्युत उपकेंद्र के प्रांगण में पावर कारपोरेशन की तरफ से शनिवार को मेगा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें करीब एक लाख रुपये के बकाया की वसूली की गई. साथ ही 22 नलकूपों का ओटीएफ किया गया.

बसपा प्रत्याशी भिड़ गए बलिया ट्रैफिक पुलिस से

नगर पालिका प्रशासन की ओर से प्रचार संबंधी होर्डिंगों को उतारने का काम शुरू हो चुका है. बलिया शहर के हर चौराहों से लेकर बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और कलेक्ट्रेट परिसर से सभी होर्डिंग को उतारने का काम जा रहा है.

सुखपुरा – गलन व शीतलहरी में एसबीआई ग्राहकों की शामत

सुखपुरा स्थित भारतीय स्टेट बैंक में ग्राहकों को भुगतान नहीं मिल रहा है. बुधवार को दोपहर बाद से ही भुगतान के लिए ग्राहक परेशान हैं. नोटबन्दी की मार झेल रहे एसबीआई ग्राहक अब भी राहत नहीं महसूस कर रहे हैं.

शिद्दत से याद किए गए डॉ. सीताराम गुप्त

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. सीताराम गुप्त की पुण्यतिथि के अवसर पर श्री बनखंडी नाथ मठ डूंहा के प्रांगण में शुक्रवार को आयोजित सर्वदलीय सभा में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

बलिया व सिकंदरपुर में भी हुई चप्पे चप्पे की तलाशी

पुलिस अधीक्षक रामप्रताप सिंह के निर्देश पर सीओ सिटी केसी सिंह की अगुवाई में स्टेशन के सामने ओक्डेनगंज चौकी इंचार्ज सत्येन्द्र राय ने अपने दल बल के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमे दर्जनों गाड़ियों की काली फिल्म और पार्टी के झंडा निकलवाया. उधर, सिकंदरपुर में भी पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान.

बाबू सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में नई सरकार की चाहत

जन अधिकार मंच के तत्वावधान में क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रत्याशी सतेंद्र कुमार यादव ने लोगों से संपर्क कर उनकी समस्याओं को सुना.

गमछा से मुंह ढके युवक ने युवती को चाकू घोंपा

सिकंदरपुर नगर के मुहल्ला मिल्की में गुरुवार को अज्ञात कारणों से युवक ने चाकू से हमला कर 18 वर्षीय युवती को गंभीर रूप से घायल कर दिया. युवती का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

शीतलहरी व गलन के चलते अब 7 तक बंद रहेंगे स्कूल

शीतलहरी एवं भीषण ठण्ड के चलते बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने 07 जनवरी तक जनपद के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों को बन्द रखने का आदेश दिया है. हालांकि डीएम व बीएसए के इस आदेश की सिकंदरपुर में कुछ विद्यालय प्रबंधक धज्जियां उड़ा रहे हैं.

सिकंदरपुर और बांसडीह में आग का कहर, झोपड़ियां और मवेशी भेंट चढ़े

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में मड़हे के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी से तीन रिहायशी झोपड़ियां जल कर राख हो गईं तथा उसमें बंधी भैंस बुरी तरह से झुलस गई. उधर, बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के केवटलिया चौबे बलुआ में अज्ञात कारणों से लगी आग से आधा दर्जन रिहायशी झोपड़ियां जल कर खाक हो गईं व तीन बकरियां झुलस कर मर गईं. ग्रामीणों के अथक प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका.

गृहस्थी कार्ड बनवाने में धांधली के विरोध में घेराव

पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड बनवाने में धांधली के विरोध में बाछापार के ग्रामीणों ने बुधवार को ज्ञान प्रकाश राय के नेतृत्व में ब्लाक कार्यालय पंदह का घेराव किया. साथ ही मांगों से संबंधित एक ज्ञापन खंड विकास अधिकारी केके पांडेय को सौंपा.