आदेश 16 घंटे विद्युत आपूर्ति का, मिलती 10 घंटे भी नहीं, ऊपर से कटौती बेहिसाब

रोस्टर के मुताबिक क्षेत्र में 16 घंटे विद्युत आपूर्ति करने का आदेश है, परंतु 10 घंटे से अधिक विद्युत आपूर्ति हो ही नहीं पाती है.

बख्शे नहीं जाएंगे हिंदू युवा वाहिनी के नाम पर उत्पात मचाने वाले – प्रमोद सिंह

नगर पंचायत में हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सिंह काआगमन मनोज मोदनवाल के आवास पर हुआ, जहां पर उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि अब नए कार्यकर्ता नहीं बनाये जाएंगे.

महुलानपार अंध मोड़ से आगे बढ़ते ही कार असंतुलित होकर लहराने लगी

नगरा मार्ग पर महुलानपार गांव के सामने बुधवार को दोपहर में असंतुलित होकर एक सफारी सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई, जिससे उस पर सवार एक ही परिवार के सभी 9 लोग घायल हो गए.

सफारी पलटने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के लखनापार में सफारी पलटने से आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इसी क्रम में सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में ही पीपापुल से घाघरा में स्कूटी सवार के पलटने की सूचना है. बड़ी मशक्कत के बाद उसे बचा लिया गया है.

दो ट्रकों की भिड़ंत के चलते पांच की हालत गंभीर

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बांसडीह बेरुआरबारी मार्ग पर बीती रात दो ट्रकों की आपस में भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों ट्रको के ड्राइवर व खलासी सहित पांच लोग घायल हो गए

दिन भर में तीन बार रूप बदलती हैं खरीद की मां दुर्गा

तहसील मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूरी पर खरीद गांव में स्थित दुर्गा मंदिर सदियों से लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है. मां के दरबार में हाजिरी देने वालों का पूरे वर्ष तांता लगा रहता है.

आत्मदाह की कोशिश में झुलसी किशोरी की हालत नाजुक

सिकंदरपुर नगर के मनियर मार्ग निवासी सुमन (16) ने उस समय अपने शरीर पर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा लिया, जब घर पर परिवार का कोई और सदस्य मौजूद नहीं था.

ईसार पिथापट्टी के ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

तहसील क्षेत्र के ईसार पिथापट्टी गांव के नागरिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी अनिल कुमार चतुर्वेदी से भेंट कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा.

गोसाईपुर और भैसहां में अग्नि की विनाश लीला

सिकन्दरपुर तहसील क्षेत्र के गोसाईपुर गांव में सोमवार की शाम को राख की चिंगारी से आग लग गई. उधर, रेवती क्षेत्र के भैंसहां ग्राम सभा की नई बस्ती में बीते रविवार की शाम लगी आग आधा दर्जन परिवारों को बेघर कर दिया.

भोजपुरी केवल भाषा नहीं, उन्नत संस्कार भी है – उदय बहादुर सिंह

प्रगतिशील भोजपुरी समाज के सदस्यों की एक बैठक स्थानीय कृपाजल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में हुई. इसमें वक्ताओं ने कहा कि भोजपुरी केवल मातृभाषा ही नहीं, इसमें उन्नत संस्कार भी पड़े हैं.

सांस्कृतिक विरासत ही देश की पहचान है – संजय यादव

एमएचयू शिक्षण संस्थान पंदह के प्रांगण में शनिवार की शाम को जल्पा कल्पा महोत्सव का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक संजय यादव ने फीता काटकर किया

सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं – रिजवी

समाजवादी पार्टी सिकंदरपुर की समीक्षा बैठक आज गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर में संपन्न हुई. बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने कहा आप साथियों ने चुनाव में पुरजोर मेहनत किया, जिसके परिणाम स्वरुप हम लोग 46 हजार वोट के बावजूद हम लोग चुनाव हार गए.

चकखान की मीना गुप्ता की मौत अबूझ पहेली बनी

सिकन्दरपुर (बलिया)। मात्र 4 माह पूर्व शादी के बंधन में बंधी चख खान की मीना गुप्ता की मौत अबूझ पहेली बन गई है. खुदकुशी का कारण क्या हो सकता है, यह न तो परिवार …

सपा शासन में अधिकांश काम कागजों पर हुए – संजय यादव

मिडिल स्कूल के प्रांगण में भाजपा के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन समारोह में जमकर अबीर गुलाल उड़े. साथ ही गुलाब की पंखुड़ियां व गेंदा के फूल बरसाए गए. मुख्य अतिथि विधायक संजय यादव ने होली के त्यौहार की इतिहास और महत्ता के बारे में चर्चा किया.

एलएन नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सीवान कला में पुरस्कार बंटे

एलएन नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सीवान कला में शुक्रवार को वार्षिक परीक्षा फल एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया.

सुभासपा के सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा

विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर के सुहलदेव भासपा के कार्यकर्ताओं की एक बैठक स्थानीय डाक बंगला प्रांगण में हुई. इसमें सांगठनिक विषयों पर चर्चा एवं पार्टी के चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा की गयी.

अद्वैत शिव शक्ति सत्संग आश्रम में यज्ञ का शुभारंभ

अद्वैत शिव शक्ति सत्संग आश्रम में आयोजित यज्ञ का शुभारंभ शनिवार को कलश यात्रा निकालने के साथ हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु नर-नारियों ने भाग लिया.

नवानगर व खरीद मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

नवानगर व खरीद मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक बस स्टेशन चौराहा के समीप हुई. इसमें पार्टी के तत्वावधान में 2 अप्रैल को मिडिल स्कूल के प्रांगण में आयोजित होली मिलन समारोह की सफलता हेतु तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया.