विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है गाजीपुर – विजय मिश्र

वर्ष 2012 में प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद से ही गाजीपुर निरन्तर विकास के पथ पर आगे बढ रहा है. आज गाजीपुर इस स्थिति में पंहुच चुका है, जहां से हम जिले में हर वर्ग हर धर्म और हर जाति के लोगों को उनके सुनहरे भविष्य के लिए आश्वस्त कर सकते हैं. उपरोक्त बातें प्रदेश सरकार के धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय मिश्र ने नगर के नवाबगंज मुहल्ले में आयोजित वीर अब्दुल हमीद सेतु पर बनी सीढी एवं नवाबगंज में नाले पर पर बनी पुलिया के लोर्कापण एवं रामलीला परिसर नवाबगंज में विधायक निधि योजनान्र्तगत बनने वाले सामूहिक विवाह घर के शिलान्यास के अवसर पर कहीं.

भूमि विवाद में फायरिंग व मारपीट, चार घायल

उभांव थाना क्षेत्र के विशुनपुरा चट्टी पर सोमवार की सुबह जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में चली गोली व मारपीट में एक ही पक्ष के चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को सीएचसी सीयर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति गम्भीर देख जिला अस्पताल व वाराणसी के लिए रेफर कर दिया.

हर मोर्चे पर विफल रही है केंद्र सरकार – रिजवी

प्रदेश की सपा सरकार ने चुनाव के दौरान नेताओं द्वारा किए गए सभी वादों को पूरा कर दिया है. वही केंद्र सरकार इस मामले में विफल रही है. नोट बंदी की घोषणा बिना किसी व्यवस्था के हड़बड़ी में किया गया, जिसने आम जनता को परेशानी में डाल दिया है. क्षेत्र के पंदह गांव के शिव मंदिर के प्रांगण में सपा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रदेश के पशुपालन मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने यह विचार व्यक्त किया.

सपा के झंडा लगे बोलेरो ने युवक को रौंदा     

ताजपुर भितरी निवासी किसान संजय राम (22) पुत्र पुर्नवासी अपनी पत्नी मधु के साथ बाइक से बैंक में पैसा जमा करने गया था. पैसा जमाकर वह गाजीपुर सपा की महारैली में जा रहा था. उसी समय सैदपुर से ग़ाज़ीपुर की तरफ सपा का झंडा लगे बोलेरो ने उसे धक्का मार दिया. इस हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद चालक वाहन सहित भाग निकला.

जब राम नरेश यादव को याद कर भावुक हो गए मुलायम

गाज़ीपुर में पीएम मोदी के परिवर्तन सभा के बाद आज सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की चुनावी रैली थी. जिसको सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने जोश के साथ संबोधित किया और जनता से सपा को भारी संख्या में वोट देकर बहुमत से जिताने का आग्रह किया.

मुलायम को दिखा न मोदी को, कोढ़ में खाज बना नाला

आरटीआई मैदान में बुधवार को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की जनसभा होने से कुछ देर पहले ही सामाजिक संस्‍था समग्र विकास इंडिया के कार्यकर्ताओं ने ब्रज भूषण दूबे के नेतृत्‍व में नाले के बजबजाते पानी में घुसकर सत्‍याग्रह किया. कार्यकर्ताओं ने हाथों में स्‍लोगन लिखी तख्तियों के साथ नारा भी लगाए.

पाकिस्तान से निपटने में केंद्र विफल – मुलायम

रैली के मंच से सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने कहा कि, देश में चुनौती भरे हालात हैं. समाजवादी पार्टी की स्थापना इसी जगह (गाजीपुर) से हुई थी. सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना भी यहीं हुई थी. केंद्र सरकार पर उन्होंने कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि देश के जवान शहीद हो रहे हैं और पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है.

मुलायम की रैली में सपाई आपस में ही भिड़ गए

बुधवार को मुलायम सिंह यादव की होने वाली चुनावी रैली से पहले सपा कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए. इसके बाद दोनों तरफ से जमकर कुर्सियां चलीं. बेकाबू सपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने हल्का बल भी प्रयोग किया. दरअसल मंच के करीब पहुंचने की जुगत में लगे कुछ सपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और फिर देखते ही देखते दोनों तरफ से कुर्सियां चलने लगी.

शिवपाल की माने तो सपा का टिकट वही बांटेंगे

सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव की माने तो विधानसभा चुनाव में पार्टी का टिकट वही बांटेंगे. पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव की 23 नवंबर को आरटीआई मैदान की रैली के सिलसिले में वह मंगलवार की शाम सवा चार बजे हेलीकॉप्टर से गाजीपुर पहुंचे. पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में वह मीडिया से मुखातिब हुए.

जोगा मुसाहिब के भाजपा नेता सत्येंद्र गोंड़ अब साइकिल पर सवार

समाजवादी पार्टी में अंसारी बंधुओं की पाली शुरू होते ही इन्होंने अपने नाम के अनुरुप काम करना शुरू कर दिया है. पूर्व सांसद अफजाल अंसारी ने भाजपा के मजबूत गढ़ मुहम्‍मदाबाद क्षेत्र के भाजपाई जिला पंचायत सदस्‍य को तोड़कर समाजवादी पार्टी की साइकिल पर बैठा दिया.

सपा सुप्रीमो की रैली 23 को, कमिश्नर, आईजी, डीआईजी पहुंचे

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का आगमन गाजीपुर जिले में 23 नवंबर को हो रहा है. इस दौरान वे महारैली को भी संबोधित करेंगे. उनके कार्यक्रम की तिथि नजदीक आते ही कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां तेज कर दी गई है. सुरक्षा के सभी पुख्ता इंतजामात किए जा रहे हैं. कार्यक्रम के लिए जनपद के सभी आला अफसरों की लगातार बैठकें हो रही हैं.

गाजीपुर रैली के लिए बांसडीह में सपाइयों ने जगाई अलख

बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू ने इलाके के विभिन्न गांवों का दौरा कर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की गाजीपुर में हो रही रैली अधिक से अधिक संख्या में चलने की अपील की है.

और मैडम की होर्डिंग्स को उतार दिया गया

मैडम का मंत्री पद छिनते ही क्षेत्र में उनका दबदबा भी खत्म होता नजर आ रहा है. जिस मैडम के इशारे पर बाराचंवर में हवा चलती थी, उनका सपा सुप्रीमो के स्वागत में टांगा गया होर्डिग भाजपा नेता द्वारा उतार दिया गया.

धर्मार्थ कार्य मंत्री ने किया 215 सड़कों का शिलान्यास

रविवार को धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय मिश्र द्वारा लोक निर्माण विभाग के माध्यम से एक साथ 215 गलियों एवं सडकों का त्वरित योजनान्तर्गत शिलान्यास के साथ ही निर्माण कार्य के श्रमिकों में 700 साइकिलों का वितरण किया गया.

गाजीपुर की रैली 2017 के फतह का देगी संदेश – नारद राय

रविवार को बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र की बैठक चन्द्रशेखर नगर स्थित कैम्प कार्यालय पर हुई. इसमें मौजूद कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं नगर विधायक नारद राय ने कहा कि जब-जब देश में साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ निर्णायक जंग का आह्वान सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने किया है, तब-तब पूर्वांचल की धरती से रैली कर देश को नया संदेश देने का काम किया है.

नरेन्द्र मोदी से अधिक साफ छवि है अखिलेश यादव की – तारकेश्वर मिश्र

यूपी स्टेट एग्रो के चेयरमैन व दर्जा प्राप्त राज्यमन्त्री तारकेश्वर मिश्र के मुताबिक प्रदेश के युवा मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव की छवि देश व प्रदेश की जनता व बुद्धिजीवियों की नजर में प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी से अधिक साफ सुथरी है. इसका प्रभाव आगामी विधान सभा चुनाव में दिखेगा.

मुहम्मदाबाद में सपाइयों से पूरी ताकत झोंकने का आह्वान राजेश राय ने किया

समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र सपा कार्यकर्ताओं की मुहम्मदाबाद पार्टी कार्यालय पर शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक में 23 नवंबर को जिला मुख्‍यालय पर आयोजित सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की रैली को सफल बनाने का निर्णय लिया गया.

गाजीपुर की रैली में बांसडीह की भागीदारी सबसे ज्यादा होगी – हरेंद्र सिंह

समस्त पदाधिकारियों की बैठक सपा के कैम्प कार्यालय बांसडीह पर शनिवार को सम्पन्न हुई, जिसमे गाजीपुर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के रैली को सफल बनाने पर अधिक से अधिक भागीदारी की बात कही गई. बैठक के पहले नवनिर्वाचित बांसडीह के विधान सभा इकाई के अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह का स्वागत किया गया.

अंडे वाले को तमाचा क्या जड़ा हंगामा हो गया

सहतवार नगर पंचायत के बाजार में शुक्रवार की शाम लगभग आठ बजे गस्त कर रहे एसओ ने सड़क के किनारे ठेला लगाकर अंडा बेचने वाले एक युवक की अनायास ही पिटाई कर दी. इससे क्षुब्ध नगर पंचायत सहतवार के व्यापारियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज सिंह “गुड्डू” के नेतृत्व मे सहतवार पुलिस चौकी पर पुलिस प्रशासन के ख़िलाफ़ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया.