प्रदेश के विकास में अखिलेश सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी – रिजवी

पुरुषोत्तमपट्टी चट्टी पर सपा कार्यकर्ताओं की बैठक की गयी, जिसके मुख्य अतिथि पशुधन मंत्री जियाउद्दीन रिजवी रहे. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इलाके का सपना था कि खरीद-दरौली पर पक्का पुल बन जाए, मेरा सपना था, जिसको पूरा सपा के सरकार ने किया.

देवपुर, झरकटहा, नवकागांव होते हुए टोला शिवन राय पहुंची मनोज सिंह की पदयात्रा

सपा के जिला महासचिव मनोज सिंह द्वारा बैरिया विधान सभा क्षेत्र में चलाई जा रही जनसंवाद पदयात्रा के क्रम में शुक्रवार को टोला शिवन राय में एक सभा हुई. जिसमें वक्ताओं ने प्रदेश सरकार द्वारा पूरी की गयी महत्वपूर्ण जनोपयोगी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई. साथ अखिलेश यादव फिर से… का आह्वान किया गया.

मुख्यमंत्री को पहनाया ताज, बताया विधायक का ‘राज’

गाजीपुर जिले के सपा के वरिष्‍ठ नेता रामाधार यादव ने गुरुवार को मुख्‍यमंत्री आवास पर अखिलेश यादव को मुकुट पहनाकर प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों के लिए सम्‍मानित किया और क्षेत्र के समस्‍याओं से भी उन्हें अवगत कराया.

चौथे दिन मनोज सिंह ने जाना टेगरही, करमानपुर, तालीपुर, मधुबनी, कोटवा का हाल

सपा नेता मनोज सिंह द्वारा बैरिया विधानसभा क्षेत्र में चलाए जा रहे जन संवाद पदयात्रा के चौथे दिन बलिहार, नवकागांव, पांडेपुर, मिश्र गिरी के मठिया, टेगरही, करमानपुर, तालीपुर, मधुबनी, कोटवा आदि ग्राम पंचायतों में चौपाल लगी.

नवनियुक्त जेल विजिटर का सपा कार्यालय पर भव्य स्वागत

समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रजनीश यादव को प्रदेश सरकार द्वारा कारागार बलिया का जेल विजिटर नामित किए जाने के बाद पहली बार गृह जनपद आने पर सपा के जिला कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया.

समाजवादी पेंशन योजना से 55 लाख गरीब लाभान्वित – रामगोविंद

बापू भवन टाउन हाल में आयोजित स्वीकृति पत्र वितरण समारोह में समाजवादी पेंशन व शादी अनुदान के लाभार्थियों को पंचायती राज मंत्री रामगोविन्द चौधरी ने स्वीकृति पत्र वितरित किया.

मनोज सिंह ने चौपाल लगा कर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

सपा के वरिष्ठ नेता व जिला महासचिव मनोज सिंह द्वारा बैरिया विधानसभा क्षेत्र में चलाई जा रही जनसंवाद पद यात्रा के तीसरे दिन बुधवार को भीखा छपरा, गोन्हया छपरा, अधिसिझुवा, विशुनपूरा, चाईछपरा, उपाध्यायपुर, बालक बाबा के मठिया, शिवाल मठिया, गोपाल नगर, मानगढ, सुरेमनपुर, दुर्जनपुर श्रीनगर करमानपुर, तालिवपुर, मिल्की, चकिया आदि आदि ग्राम पंचायतों में चौपाल लगा कर गावों की समस्यायें सुनी गयी.

नारद संग बलिया बुलंद क्रिकेट प्रतियोगिता में उदयपुरा की टीम विजेता

युग चेरिटेबल व जयपुरिया कॉलेज के तत्वावधान में उदयपुरा में नारद संग बलिया बुलंद क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि दुबहड़ ब्लाक प्रमुख ज्ञानेंद्र राय गुड्डू ने फीता काट कर किया. इस दौरान श्री राय ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का हौसला मिलता है.

सपा नेताओं का आश्वासन नहीं आया चौकीदारों के काम

ग्रामीण चौकीदारों की बैठक सोमवार को चंद्रशेखर उद्यान में हुई, जिसमें सभी थानों से आए हुए चौकीदारों ने भाग लिया. वक्ताओं ने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव के दौरान घोषणा किया था कि जब प्रदेश में उनकी सरकार बनेगी तो ग्रामीण चौकीदार बिहार व झारखंड राज्य की तरह चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी होंगे.

खेल से आपसी सौहार्द एवं भाईचारा को बढ़ावा – नारद राय

पूर्व मंत्री एवं नगर विधायक नारद राय ने कहा कि खेल से आपसी सौहार्द प्रेम एवं भाईचारा का संदेश मिलता है. खेल भावना को जागृत करने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी मिनी स्टेडियम बनाकर खेल भावना को प्रोत्साहित करने का काम किया है.

सपा नेता की पत्नी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया

कोतवाली क्षेत्र के छितौनी गांव में सोमवार की रात सपा नेता मोती मंडल की पत्नी मानती देवी (42) ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया. परिजन आनन फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पहुंचाए, जहां चिकित्सकों ने हालत गम्भीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.

राशन, किरासन और पेंशन का टेंशन

समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव मनोज सिंह द्वारा बैरिया विधानसभा क्षेत्र में चलाई जा रही जनसंवाद पदयात्रा के तीसरे दिन मंगलवार को गांवों के चौपालों पर राशन-किरासन व पेंशन का मुद्दा छाया रहा.

सपाइयों ने अपने विधायक पर लगाया उपेक्षा का आरोप

समाजवादी पार्टी के क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की एक बैठक सोमवार को डाकबंगला रोड स्थित जिला पंचायत के डाक बंगाल में विधानसभा इकाई अध्यक्ष समशाद बासपारी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में वक्ताओं ने विधायक गोरख पासवान पर कार्यकर्ताओ की उपेक्षा करने का आरोप लगाया.

विकास के मामले में अखिलेश सरकार बेजोड़ – हरेंद्र सिंह

बांसडीह विधान सभा समाजवादी पार्टी की बैठक पार्टी कार्यालय सिनेमा हाल पर सोमवार को हुई, जिसमे आगामी विधान सभा के चुनाव के बारे में, संगठन व पार्टी की मजबूती के लिए चर्चा की गई.

धनुष यज्ञ मेला- सियासी गलियारे में विधायक की अनुपस्थिति पर बतकुचन

संत सुदिष्ट बाबा के धनुष यज्ञ मेले में पहले दिन लगने वाले परंपरागत राजनीतिक शिविरों में इस बार समाजवादी पार्टी व बहुजन समाजवादी पार्टी का शिविर नहीं लगा. वैसे तो यहां हर साल मेले में राजनीतिक शिविर लगाए जाते हैं, लेकिन चुनावी वर्ष में यह शिविर खास होता है. सिर्फ कांग्रेस व भारतीय जनता पार्टी ने अपना अपने शिविर लगाए.

रसड़ा में श्रम विभाग ने छह सौ श्रमिकों को बांटी साइकिलें

मथुरा महाविद्यालय के प्रांगण में सोमवार को श्रम विभाग की तरफ से मजदूरों को छह सौ साइकिलें वितरित की गईं. साइकिल पाकर मजदूरों के चेहरे खिल उठे. कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त मंत्री सनातन पाण्डेय रहे.

मैनेजर सिंह स्मारक से सपाइयों ने ‘अखिलेश यादव फिर से’ का संकल्प दोहराया

समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव मनोज सिंह के बैरिया विधानसभा क्षेत्र में रविवार से आरंभ गांव-गांव संवाद पदयात्रा को रवाना करते हुए मुख्य अतिथि सैय्यदराजा चंदौली के विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि अपने नेक उद्देश्यों को लेकर के आप यात्रा शुरू किए हैं. कर्म करें, सफलता आपको अवश्य ही मिलेगी.

रिलायंस जियो पर लग सकता है 500 रुपये का जुर्माना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को बिना इजाजत प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक विज्ञापनों में इस्तेमाल करने पर रिलायंस जियो पर 500 रुपये का जुर्माना ठोंका जा सकता है. बीते बृहस्पतिवार को सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने यह लिखित जानकारी दी है.

प्रधानमंत्री का पुतला फूंक नोटबंदी के खिलाफ सपाइयों ने जताया आक्रोश

नोटबंदी के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को गाजीपुर जिला मुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमन्त्री मोदी का पुतला भी फूंका. इस मौके पर मौजूद सपा जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने कहा कि नोटबंदी के चलते आज मजदूर को रोटी के लिए इधर उधर भटकना पड रहा है.

अपने ही विधायक के खिलाफ सड़क पर उतरे सपाई

सपा के पुराने कार्यकर्त्ता गजानंद यादव को पुलिस द्वारा मारने- पीटने से आक्रोशित सपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने विधायक गोरख पासवान का बुधवार को रेलवे चौराहे पर पुतला फूंका.