अखिलेश हमारे नेता, लेकिन संकट की घड़ी में मैं मुलायम के साथ – अम्बिका 

फेफना विधान सभा क्षेत्र के वरिष्ठ सपा नेता कुबेरनाथ तिवारी एवं शिवनारायण यादव ने एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि अम्बिका चौधरी से हुई टेलिफोनिक वार्ता में उन्होनें कहा है कि अखिलेश यादव जी आज भी हमारे नेता है और कल भी रहेंगे, लेकिन मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता सहित पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक समाज के लाखों लोगों को राजनीति की मुख्य धारा से जोड़ने वाले और बहुतों को राजनीति में फर्श से अर्श पर पहुंचाने वाले मुलायम सिहं यादव जी का साथ इस संकट की घड़ी में मैं नहीं छोडूंगा. इसके लिए चाहे जो भी कुर्बानी देनी पड़े मैं और मेरे साथी देने के लिए तैयार हैं.

फिसल कर गिरे सपा सांसद रेवती रमण सिंह

राज्य सभा सांसद एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कुंवर रेवती रमण सिंह अशोक नगर स्थित निवास पर फिसल कर गिर गए. उन्हें गहरी चोट लगी है.

श्रीकृष्ण यादव हत्याकांडः हत्यारोपी जेल भेजे गए

बीते 16 दिसंबर को स्थानीय थाना अंतर्गत भरत छपरा गांव में हुए श्री कृष्ण यादव हत्याकांड के दो नामजद आरोपी गोपालजी सिंह व उनके भाई भूपेंद्र सिंह को बुधवार को बैरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस मामले ने इलाके में राजनीतिक रूप ले लिया है.

ट्रॉमा सेंटर को लेकर जनप्रतिनिधियों में मची होड़

इस समय ट्रामा सेंटर को लेकर राजनीति जोरों पर चल रही है. अपने—अपने विधानसभा क्षेत्रों में ट्रामा सेंटर निर्माण को लेकर जनप्रतिनिधियों में होड़ मची हुई है. इस पूरे रस्साकशी में फिलहाल प्रदेश के धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय मिश्र बीस दिखाई दे रहे हैं. पूर्व में मुहम्मदाबाद में ट्रामा सेंटर के प्रस्ताव की स्वीकृति मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कैबिनेट की ओर से दी गई थी, जो बाद में स्थानांतरित होकर जिला मुख्यालय पर आ गई है.

अखिलेश के समर्थन में शिवपाल का पुतला फूंका

बुधवार को विधान सभा इकाई अध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा इरशाद अली के नेतृत्व में सैकड़ो छात्रनेताओं व युवा सपा नेता ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समर्थन में शिवपाल सिंह यादव का सपा कार्यालय पर पुतला दहन किया, तत्पश्चात एक सभा आयोजित किया गया.

पत्थरघाट, ढेलवां व कुर्था गांव के सेतुओं व संपर्क मार्गों का शिलान्यास

प्रदेश के धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय मिश्र ने शुक्रवार को पत्थरघाट, ढेलवां व कुर्था गांव के सेतुओं व संपर्क मार्गों का शिलान्यास किया.

जलालाबाद में सपा नेता के पेट्रोल पंप पर लूट

अपराधी बेलगाम हो गए हैं. जिले में हालात ऐसे हो गए हैं कि अब सपा नेता तक सुरक्षित नहीं हैं. ऐसी स्थिति में तो आमजन की बात करना ही बेमानी है. खादी ग्रामोद्योग के प्रदेश उपाध्यक्ष जयकिशन साहू के जलालाबाद स्थित पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने तमंचे से आतंकित करके कैशियर से पौने सात लाख रुपये लूट की घटना को अंजाम दे दिया.

महिला अस्पताल में 100 बेड के नए भवन का लोकार्पण

नगर विधायक एवं पूर्व मंत्री नारद राय ने जिला अस्पताल में नवनिर्मित भवन सीएमओ कार्यालय और जिला महिला अस्पताल में 100 बेड का आधुनिक भवन का लोकार्पण किया.

बलिया में गर्मजोशी से हुआ नारद राय का स्वागत

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बनाए जाने के उपरांत बलिया नगर के विधायक नारद राय का रेलवे स्टेशन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गाजे बाजे के साथ अभूतपूर्व ऐतिहासिक स्वागत किया गया.

बांसडीह में अखिलेश-रामगोविंद समर्थकों ने भी भरी हुंकार

बांसडीह विधान सभा क्षेत्र के सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारी व कार्यकर्ताओं की एक आपात बैठक बांसडीह स्थित सिनेमा हाल पर हुई. जोश और जज्बे के साथ सभी ने अपना समर्थन विकास के नाम पर माननीय मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व रामगोविन्द चौधरी के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि जहां अखिलेश वहीं रामगोविन्द और हम सभी वहीं हैं.

विधायकों के अप्रत्याशित समर्थन से अखिलेश मुलायम पर भारी पड़े

आखिरकार बाप पर भारी पड़ा बेटा. समाजवादी कुनबे में सत्ता घमासान में नाटकीय उलट फेर के बाद अखिलेश यादव पिता मुलायम सिंह यादव पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं. शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि पार्टी से सीएम अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव के निष्कासन को रद्द कर दिया गया है.

गाजीपुर सपा जिला अध्यक्ष व महासचिव ने दिया इस्तीफा

समाजवादी पार्टी के जिलाध्‍यक्ष राजेश कुशवाहा ने शुक्रवार को पद से त्‍यागपत्र दे दिया. श्री कुशवाहा ने अपने त्‍यागपत्र की प्रतिलिपि पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष शिवपाल यादव को भेज दिया है.

भाजपा कार्यकर्ता पर धारदार हथियार से हमला

थाना फेफना अन्तर्गत सिंहाचवर के पास स्थित मुर्गी फॉर्म के समीप भाजपा कार्यकर्ता एवं सपा कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो गई.

पुण्य तिथि पर याद किए गए पूर्व विधायक शंभू नाथ चौधरी

सदर क्षेत्र से पूर्व विधायक अधिवक्ता शंभू नाथ चौधरी की पुण्यतिथि अधिवक्ता भवन के सभागार में शुक्रवार को मनाई गई. उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई.

गुड्डू समर्थकों ने लगाए गगन भेदी नारे, फूल मालाओं से लादा

नगर पंचायत के बस स्टैण्ड पर जब नीरज सिंह गुड्डू का अपार जनसमुदाय एवं गाड़ियों के साथ काफिला पहुंचा तो उपस्थित लोगों ने गगनभेदी नारे के साथ उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया.

बांसडीह पहुंचने पर नीरज सिंह ने मंदिरों में मत्था टेका

सपा का टिकट लेकर पहुंचे नीरज सिंह गुड्डू का बांसडीह विधान सभा के विभिन्न क्षेत्रों में स्वागत किया गया. सुबह से ही अपने नेता के इंतजार में लोग टकटकी लगाए थे.

मनोज सिंह समर्थकों ने अपने गुस्से का इजहार किया

सपा से बैरिया विधान सभा सीटे से मनोज सिह को टिकट न मिलने से उनके समर्थकों ने शुक्रवार को जबरदस्त तरीके से अपने गुस्से का इजहार किया. बैरिया कस्बे मे जुलूस निकाल कर बाहरी भीतरी को लेकर जमकर नारेबाजी की.

नारद राय आज बलिया में, मंदिरों में टेकेंगे मत्था

नगर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री एवं वर्तमान नगर विधायक नारद राय को टिकट की घोषणा होने के बाद समाजवादी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है. कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किए.

रामपुर व हीरानंदपुर में नव निर्मित पानी टंकी का लोकार्पण

सैदपुर क्षेत्र के रामपुर व हीरानंदपुर में जनप्रतिनिधियों द्वारा नव निर्मित पानी टंकी का लोकार्पण किया गया. दोनों टंकियों से रामपुर, मांझा, हीरानंदपुर व परसनी के ग्रामीण लाभान्वित होंगे.

डेढ़ हजार मरीजों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण

जूनियर हाईस्कूल तालिबपुर के प्रांगण में बुधवार को कोल इंडिया लिमिटेड के सौजन्य से करीब 1500 मरीजों का नि:शुल्क नेत्र परीक्षण, चश्मा व दवा वितरण, करने के साथ ही 500 से अधिक मोतियाबिंद वाले मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया.