गुरुवार की रात में थानाध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के दियारा खरीद में छापा मारकर 1000 लीटर तैयार कच्ची शराब व उसे बनाने के सामान के साथ ही इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
बिहार में शराब बन्दी के बाद नदी तटवर्ती गावों के पियक्कड़ रोज दोपहर बाद से ही यूपी के हिस्से वाले शराब की सरकारी दुकानों पर पहुंच रहे हैं. ये लौटने में शाम को अक्सर देर करते हैं ताकि अंधेरा के बाद जाते जवाते कुछ शीशी भी लेते जाएं.
बालूपुर मार्ग स्थित शराब की दुकान के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है. मंगलवार को दोपहर में करीब 5 दर्जन महिलाओं ने दुकान के सामने मार्ग पर अचानक जाम लगा दिया.
कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को शराब दुकानों पर तोड़ फोड़ और शराब लूटने पर 19 नामजद एवम डेढ़ सौ अज्ञात लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई प्रारम्भ कर दिया. ज्यादातर महिलाओं के नाम नामजद है.
सरकारी देशी, अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान को लेकर आए दिन हंगामा हो रहा है. शनिवार को शाम लगभग चार बजे से बैरिया की शराब की दुकान डाकबंगला-भोजापुर मार्ग पर गुमटी मे खुली ही थी कि लोगो में सुगबुगाहट शुरू हो गयी.
मुख्य मार्गों से शराब की दुकान विस्थापित हो, नगर के वार्ड नं.9 सेनानी पथ पर घनी आबादी के बीच स्थापित हो गई है. जिससे लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शासन द्वारा जैसे ही एनएच एवं सर्वजनिक स्थानों, अस्पताल, मंदिर व आवासीय स्थानों से दूर शराब की दुकानें हटाने का निर्देश हुआ, वैसे ही शराब कारबारियों की मुश्किलें बढ़ गईं.
विनायक सामाजिक महिला सेवा संस्थान बलिया की ओर से प्रबंधक/सचिव संध्या पाण्डेय व संस्था सदस्यों तथा अन्य सैकड़ों महिलाओं ने यूपी में भी शराब बंद करवाने के लिए एक हस्ताक्षर अभियान नारायणी टाकिज, भृगु आश्रम, बलिया से चलाया
नेशनल हाइवे से सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शराब की दुकानें हटाने के निर्देश पर नई दुकानों के खुलने पर लोगों के विरोध के साथ पहले से भी मौजूद शराब के दुकानों पर भी लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है.
रविवार की देर शाम नगर के वार्ड नं.2 दुसाध टोली में अचानक छापेमारी कर एक अवैध कच्ची शराब व्यवसायी को पांच सौ लीटर कच्ची अपमिश्रित शराब के साथ गिरफ्तार कर धारा 60 (2) आबकारी एक्ट तथा 272, 273 के तहत चालान कर दिया.
दुबहड़ थाना अन्तर्गत विशुनपुरा ( बसरिका पुर ) गांव में सोमवार को सरकारी देशी शराब की ठेका दुकान को लेकर गांव के पुरुषों एवं महिलाओं ने प्रदर्शन कर शराब की दुकान को गांव में शिफ्ट नहीं होने देने के लिए अपना विरोध प्रकट किया.
दिलदारनगर थाना क्षेत्र के जमानियां रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार किशोर अमित कुशवाहा (17) पुत्र ऋषि कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई.
प्रदेश सरकार के बदलने के बाद काफी बदलाव की उम्मीदें कि जा रही थी. 1 अप्रैल से सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी निर्देश का पालन होगा, ऐसा कयास लगाया जा रहा था, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ.
बैरिया थानान्तर्गत दयाछपरा मे संचालित अवैध महुआ निर्मित शराब की भट्ठियों पर क्षेत्राधिकारी त्रयम्बक नाथ दुबे के नेतृत्व में रविवार के दिन बैरिया, हल्दी, दोकटी एवं पीएसी टीम के द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की गयी.
error: Content is protected !!
बलिया लाइव पर अपना विज्ञापन देने के लिए यह FORM भर कर भेज दें. हम आपसे संपर्क कर लेंगे.