Tag: शराब
बलिया शहर के धर्मशाला चौराहा के पास स्थित शराब की दुकान से शराब खरीद कर पीने के बाद पांच लोगों की मौत हो गई. इस घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है. जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत होने के चलते पुलिस अधीक्षक बलिया वैभव कृष्ण ने तत्काल प्रभाव से शहर कोतवाल सुनील कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है.
विशेष अभियान में रात में घुमक्कड़ी व पीने के बाद बदसलूकी के आदी 519 आरोपियों को दबोचा गया. इनमें धारा 290 में 305 व्यक्तियों व दफा 34 में 214 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है. इसके अलावा विभिन्न थानों में धारा 151 में 15 लोगों का चालान किया गया है. इनसे 39 लीटर नाजायज अप मिश्रित शराब की बरामदगी भी हुई है.
सुखपुरा थाना क्षेत्र में वन विहार के हाते में स्थित पुरानी राइस मिल में रखा करीब एक ट्रक अवैध शराब बरामद किया गया है. एसओजी व कोतवाली पुलिस ने सांझे तौर पर छापेमारी कर यह बरामदगी की है. पुलिस पूरा माल जब्त कर सुखपुरा थाने ले गई. पुलिस के अनुसार छापेमारी के दौरान 480 पेटी अवैध शराब पकड़ा गया है. इसकी कीमत करीब 17 लाख बताई जा रही है. इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है.
इधर, आईजी जोन वाराणसी एसके भगत जिला मुख्यालय पर बैठक ले किसी भी सूरत में अवैध शराब की बिक्री और उत्पादन रोकने की मातहतों को निर्देश दे रहे थे, उधर बासडीहरोड थाना के मनियारी जसाव गांव में अवैध शराब बिक्री को लेकर पुलिस ने गुरुवार की शाम जन चौपाल लगाई. इसमे कारोबारी भी शामिल रहे. एसओ अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि किसी भी कीमत पर अवैध शराब नहीं बिकेगी.
तीन दिन के अंदर बलिया में महिला कांस्टेबलों की तादाद बढ़ दी जाएगी. 17000 कांस्टेबल ट्रेनिंग ले रहे हैं. उनकी पासआउट रनिंग 20 अगस्त को होगी. उसके बाद उनकी जनपदों में तैनाती की जाएगी. बलिया तथा वाराणसी में अधिक से अधिक कांस्टेबल तैनात किए जाएंगे. ऐसा कहना है आईजी जोन वाराणसी एसके भगत का. शुक्रवार को श्री भगत बलिया में मीडिया से मुखातिब थे.
सिकन्दरपुर(बलिया)। सिकन्दरपुर के उपनिरीक्षक मेहरे आलम ने हमराहियों सहित क्षेत्र के रुद्रवार गांव में शनिवार की सुबह छापा मारा. पुलिस ने उमेशचंद्र राजभर पुत्र जयराम राजभर निवासी नरहनी को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा और आबकारी अधिनियम के तहत उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा इन दिनों जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रहे हैं.
