बलिया की खास – खास ख़बरें /24 April 2023

नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा जमकर आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जा रही

रसड़ा (बलिया). नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा जमकर आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जा रही. भाजपा बसपा प्रत्याशियों द्वारा अपने हजारों समर्थकों द्वारा गाजे बाजे एवम डीजे के साथ जुलूस एवम बाइक जुलूस निकाल कर नामांकन किया गया.

अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग सेटों में प्रत्याशियों ने किया नामांकन

बांसडीह, बलिया. उत्तरप्रदेश में हो रहे निकाय चुनाव में बांसडीह में नामांकन के पांचवे दिन शुक्रवार को बांसडीह नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संजय कुमार सिंह द्वारा तीन सेट में नामांकन किया गया वहीं 1फार्म की बिक्री भी हुई जबकि सभासद के पदों के लिये 18 लोगो ने नामांकन किया व 7 फार्म खरीदे गये.

रेवती नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए जयश्री पांडेय ने किया नामांकन

रेवती नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए जयश्री पांडेय ने किया नामांकन
बांसडीह, बलिया. नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन के तीसरे दिन बुधवार को बांसडीह तहसील में चार नगर पंचायतों में अध्यक्ष व सदस्य पदों के लिए केवल रेवती नगर पंचायत से ही पांच लोगों ने पर्चा दाखिल किया.

बलिया की खास – खास ख़बरें / 14 April 2023

सिकन्दरपुर, बलिया. स्थानीय नूरजहां मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज व चाइल्ड एजुकेशन सेंटर के प्रांगण में शुक्रवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई.

live blog news update breaking

बलिया की खास – खास ख़बरें / 4 April 2023

“दो साथी निकले जीवन की डगर पर एक ने सियासत का हाथ थाम लिया, दूसरे ने कलम का साथ थाम दिया. वक्त की नजाकत को देखिए एक की जिंदगी संवर गई,दूसरे की जिंदगी मुफलिसी में गुजर गई”

live blog news update breaking

बलिया की खास -खास ख़बरें /13 मार्च 2023

बलिया के शादी समारोह में परिणय सूत्र बंधन में आज बंधेंगे 551 जोड़ें

शादी समारोह में मंगल गीत गाएंगी लोक गायिका हेमा पांडेय
बलिया. मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आज सोमवार को टाउन पालिटेक्निक के मैदान में आयोजित शादी समारोह में प्रसिद्ध लोक गायिका हेमा पांडेय भी शिरकत करेंगी.

live blog news update breaking

घाघरा दियरांचल के लमुही ग्राम में आग ने मचाई भारी तबाही

रेवती, बलिया. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत घाघरा दियरांचल के लमुही ग्राम सभा में दो अलग-अलग जगहों पर अज्ञात कारणों से लगी आग में 15 परिवारों की 28 रिहायसी झोपड़ियां उसमें रखा घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया.

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई अधेड़ की मौत

रेवती, बलिया. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत भोपालपुर पश्चिमी में 48 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही के बाद अन्त्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया.

रेवती से लाखों रुपए के आभूषण व नकदी चोरी

रेवती, बलिया. रेवती नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 स्थित एक मकान से बीती रात चोरों ने लाखों रुपए के आभूषण नगदी की चोरी कर लिया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल …

बेरोजगार युवाओं एवं युवतियों के लिए सुनहरा अवसर, कारोबार के लिए मिलेगी सब्सिडी

रेवती, बलिया. स्थानीय कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यालय पर जिला उद्योग एवं उद्यमिता प्रोत्साहन केन्द्र बलिया के तरफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.

रेलवे पुलिस फोर्स ने गांव में लगाया चौपाल

रेवती, बलिया. रेलवे पुलिस फोर्स द्वारा रेवती स्टेशन के समीप बिशनपुरा गांव अंतर्गत धरौली मौजा में चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया गया.एसआई रमेश कुमार सिंह ने कहा कि रेलवे आपकी अपनी संपत्ति है, इसकी सुरक्षा का दायित्व आपके ऊपर है.

कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से किया गया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बलिया. कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट रेवती के कार्यालय पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काट कर नगर पंचायत रेवती के पूर्व चेयरमैन रामेश्वर नाथ तिवारी ने किया.

बलिया LIVE NEWS SHORTS 

नमस्कार! बलिया लाइव  NEWS SHORTS में आप सभी का स्वागत है – न्यूज SHORTS में  जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरों के लिए जब भी मौका मिले ballialive.in विजिट करें.

अज्ञात कारणों से लगी आग सात मोटरसाइकिलें ख़ाक

रेवती, बलिया. स्थानीय नगर में वार्ड नं 2 के रेवती बैरिया मुख्य मार्ग पर स्थित एक आटो पार्ट्स एवं सर्विस सेंटर के वर्कशॉप में बुधवार की रात अज्ञात कारण से लगी आग में मरम्मत कर रखी गयी सात मोटर साइकिलें जल कर नष्ट हो गयीं.

बलिया बीएसए ने किया चंद्रावती स्मृति स्मार्ट क्लास का लोकार्पण

रेवती, बलिया. स्थानीय शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय त्रिकालपुर में‌ भारतीय मानक ब्यूरो के पूर्व उप महानिदेशक डा.राज किशोर सिंह द्वारा अपनी पत्नी की स्मृति में बनाए गए स्व.चन्द्रावती सिंह स्मृति भवन स्मार्ट क्लास भवन का लोकार्पण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीराम सिंह ने किया.

14 सीट के सामुदायिक शौचालय का हुआ उद्घाटन

रेवती.नगर पंचायत रेवती बाजार से सटे नव निर्मित चौदह सीट के सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन व्यापारी नेता शिवजी केशरी द्वारा रविवार की शाम फीता काट कर किया गया.इस शौचालय की मांग नगर के व्यापारियों के संगठन द्वारा किया जाता रहा.

Front Page: न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग

नमस्कार! बलिया लाइव Front Page में आप सभी का स्वागत है – न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग सहित जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरों के लिए जब भी मौका मिले ballialive.in विजिट करें.

अपमिश्रित कच्ची शराब के साथ दो युवकगिरफ्तार

रेवती पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए 200 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब, नौसादर, यूरिया, नमक, फिटकरी के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने गिरफ्तार युवकों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए दोनों आरोपियों को चालान न्यायालय कर दिया

road accident Symbolic

सड़क दुर्घटना में किशोर की मौत अन्य साथी घायल

चिरईया मोंड के समीप हरिजन बस्ती के पास बैरिया – रेवती मार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से एक किशोर की मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बलिया भेज दिया.