परसिया गांव में ईवीएम का साइकिल वाला बटन जब नखरा करने लगा

विधानसभा चुनाव सुखपुरा व रेवती नगर सहित क्षेत्र में शांति पूर्ण सम्पन्न हुआ. थानाध्यक्ष शशिमौलि पाण्डेय के नेतृत्व में पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ पुलिसिंग व्यवस्था चुस्त रही.

सहतवार में कपड़े की दुकान में लगी आग

सहतवार नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 9 में शनिवार को दिन में 11 बजे के करीब कपड़े की दुकान में बिजली के शार्टसर्किट से अचानक लगी आग से आठ हजार नगदी सहित लाखों के कपड़े जल कर राख हो गए.

पुलिस व बीएसएफ जवानों ने रेवती में किया फ्लैग मार्च

विधानसभा चुनाव शान्ति पूर्ण संपन्न कराने के लिए बुधवार की देर शाम एसएफ व पुलिस के जवानों ने नगर सहित क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया.

रेवती थाना क्षेत्र के कई गांवों में फैले विषैले गैस की रिपोर्ट दर्ज

रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्जनपुर, दुखहरण गिरि के मठिया आदि दर्जनों गांवों में मंगलवार की शाम जहरीली गैस फैलने से मची अफरा-तफरी के मामले में थानाध्यक्ष रेवती शशिमौली पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

मामूली विवाद में पीटकर बुजुर्ग की जान ली

सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खानपुर में मंगलवार की सुबह मामूली विवाद मे चले ईंट, डण्डे, पत्थर की चोट से गम्भीर रूप से घायल एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान मौत हो गई.

रेवती के गांव में आग से कई घर तबाह

रेवती थाना क्षेत्र के छपरा सारिब स्थित चौहान के डेरा पर बीती रात अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन लोगों की दो झोपड़ियां एवं एक खोप अनाज सहित जल कर खाक हो गया.

चैनराम बाबा का पूजन -अर्चन कर निकला नीरज सिंह गुड्डू का काफिला रोड शो में तब्दील

रविवार को लोक दल के उम्मीदवार नीरज सिंह गुड्डू का रोड शो स्थानीय बस स्टैंड से निकला. सैकड़ों गाड़ियों के बीच निकले रोड शो में लोग नीरज भैया जिंदाबाद आदि के गगनभेदी नारे लगा रहे थे.

ईंट का जवाब वोट से दें -केतकी सिंह

शनिवार को निर्दल उम्मीदवार केतकी सिंह ने स्थानीय नगर पंचायत में आधा दर्जन नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया. स्थानीय बाजार में सभा को संबोधित करते हुए केतकी सिंह ने कहा कि आपके अपार स्नेह तथा आशीर्वाद की बदौलत मैं मैदान में उतरी हूं.

चटकी पटरी पर दनदनाती गुजर गई सियालदह बलिया एक्सप्रेस

छपरा बलिया रेल-खंड पर रेवती- सुरेमनपुर के बीच नारायणगढ़ के सामने क्रैक ट्रैक से ही बलिया सियालदह एक्सप्रेस दनदनाती गुजर गई.

बांसडीह में नीरज सिंह गुड्डू का रोड शो रविवार को

लोकदल के बांसडीह विधानसभा सीट के प्रत्याशी नीरज सिंह गुड्डू रविवार को रोड शो करेंगे, जो रेवती से होते हुए सहतवार, बांसडीह, बेरुआरबारी, बड़ागांव, मनियर, सुल्तानपुर,कोलकला होते हुए सहतवार में समाप्त होगा.

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा हुजूम, गूंजे घंटे घड़ियाल

महाशिवरात्रि के अवसर पर बलिया शहर से लेकर दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों तक के शिवालयों में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा.

रेवती नगर में रामगोविंद चौधरी की आधा दर्जन नुक्कड़ सभाएं

प्रदेश सरकार के कद्दावर मंत्री राम गोविन्द चौधरी ने शुक्रवार को अपने विधानसभा के रेवती नगर पंचायत में आधा दर्जन से अधिक नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए सपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया.

रेवती में संजय सिंह व पुलिस के बीच तकरार

सुभासपा के बागी तथा भारतीय जन क्रांति दल प्रत्याशी संजय सिंह ने रेवती नगर भ्रमण किया. इस दौरान जब वे रेवती थाने के निकट पहुंचे तो एसओ शशिमौली पांडेय ने जुलूस को रोककर परमिशन के कागजात मांगे.

अवैध रेत खनन पर तीन ट्रैक्टर व एक जेसीबी सीज

पुलिस ने सोमवार की रात करीब 12 बजे तिलापुर में अवैध रेत खनन के दौरान तीन ट्रैक्टर व एक जेसीबी को पकड़कर सीज कर खनन विभाग को सूचित कर दिया है.

धनि ए विधाता, धनि बा लेखनी, धनि बा रचना तोहार

बुधवार के दिन गोपाल जी स्नाकोत्तर महाविद्यालय रेवती में आयोजित 13 वां वार्षिकोत्सव छात्र, छात्राओं के नाम रहा. कार्यक्रम की शुरुआत जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के कुलपति प्रो. योगेन्द्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया.

प्रदेश में भाजपा सरकार बनी तो राज्यसभा में मिलेगी मजबूती – राधा मोहन

मंगलवार को क्षेत्र के झरकटहां गांव के बीज गोदाम प्रांगण में केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने बैरिया विधानसभा के भाजपा उम्मीदवार सुरेन्द्र सिंह के समर्थन में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी से सबसे अधिक राज्यसभा सांसद बनते हैं.

हड़िहां कला, नवका गांव, दुर्जनपुर, गोपाल नगर, श्रीनगर में हैं सात अतिसंवेदनशील बूथ

पुलिस प्रेक्षक डीआईजी दीपांकर भट्टाचार्य ने सोमवार को स्थानीय थाने का औचक निरीक्षण कर विभिन्न जानकारियां ली.

खूनी रफ्तार- बोलेरो ने तीन बाइक सवारों की जान ली

सहतवार थाना क्षेत्र अंतर्गत सहतवार-बांसडीह रोड पर स्थित सुरहिया गांव के पास मोड़ पर बलिया से गांव लौट रहे बाइक सवार तीन व्यक्तियों को पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही, दूसरे की अस्पताल ले जाते समय रास्ते तथा तीसरे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.

रेवती में भव्य कलश यात्रा के साथ यज्ञ 7 अप्रैल से

रेवती (बलिया)। मंगलवार को नगर के उत्तर टोला स्थित नवनिर्मित दुर्गा मंदिर प्रांगण में मां दुर्गा सेवा समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक में मां दुर्गा सहित भगवान भोलेनाथ, राम, जानकी, हनुमान, सरस्वती, राधा-कृष्ण, …

बांसडीह में बिसात बिछते ही शुरू हो चुका है शह-मात का खेल

सूबे के चुनावी महासंग्राम में बांसडीह विधान सभा क्षेत्र के पार्टियों तथा उम्मीदवारों के बनते-बिगड़ते समीकरण के बीच करीब-करीब अब उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट हो चुकी है.