मनियर मार्ग पर स्थित मवेशी अस्पताल के समीप बुधवार को देर शाम सूअर के बच्चे को बचाने के प्रयास में बाइक पलट गई. इस हादसे में उस पर सवार दो लोग घायल हो गए.
मनियर मार्ग पर स्थित मवेशी अस्पताल के समीप बुधवार को देर शाम सूअर के बच्चे को बचाने के प्रयास में बाइक पलट गई. इस हादसे में उस पर सवार दो लोग घायल हो गए.
बिल्थरा मार्ग पर करमौति गांव के समीप बाइक पलटने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए परिवार वाले बलिया ले गए हैं.
पुनरीक्षण में समय से मतदाता सूची उपलब्ध नहीं कराने पर उपजिलाधिकारी बांसडीह राधेश्याम पाठक ने मनियर ब्लॉक व बांसडीह ब्लॉक के बीएलओ पर काम में लापरवाही करने के कारण उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है
गुरुवार को जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने राशन से जुड़े विभागों के अधिकारियों के पेंच कसे. राशन कार्डों की फीडिंग व सत्यापन कार्य में धीमी प्रगति पर समस्त बीडीओ को भी कड़े निर्देश दिए. बैरिया व मुरली छपरा के बीडीओ को कड़ी फटकार लगायी.
उप जिलाधिकारी सिकन्दरपुर ने विकास खण्ड़ मनियर के कार्डधारकों को सूचित करते हुए कहा है कि वे अपने सम्बन्धित उचित दर विक्रेता से माह सितम्बर में अप्राप्त चावल 03 नवम्बर, 2016 को प्राप्त कर लें.
मनियर थाना क्षेत्र के जिगनी गांव में कालाबाजारी की सूचना पाकर गोदाम के स्टाक की जांच करने जब पूर्ति निरीक्षक पहुंचे तो उनके साथ कोटेदारों द्वारा विरोध एवं बदसलूकी का सामना करना पड़ा.
जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना-सबके लिए आवास (शहरी) की निगरानी समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई.
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य महकमे को निर्देश दिया कि ज्यादा से ज्यादा प्रसव सरकारी अस्पतालों में ही हो. यह तभी सम्भव होगा जब हमारे सीएचसी व पीएचसी के डॉक्टर अपने कर्तव्य को समझेंगे. अपने अस्पताल की व्यवस्था ऐसा करें कि जनता को सरकारी अस्पतालों पर भरोसा हो.
बेल्थरा मार्ग पर माल्दह चट्टी के समीप मंगलवार को दो बाइकों में भिड़ंत हो गई. इस हादसे में अधेड़ की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना पाकर सीएचसी पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
मनियर पुलिस ने कच्ची शराब बनाने की भट्ठी पर छापेमारी कर करीब 2200 लीटर दारू व दारू बनाने का उपकरण बरामद किया.
मनियर थाना क्षेत्र के चंदायर गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.
मनियर थाना क्षेत्र के महेंद्रा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खाने से एक युवक की मौत हो गई .
जिला विकास अधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम गोविंद राजू एनएस में ग्राम प्रधान का पावर सीज कर सभी खाते पर रोक लगा दी है साथ ही वीडीओ व रोजगार सेवक के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है.
रविवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई. मनियर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर कस्बे में जहां एक बालक की नाले में डूबने से मौत हो गई, वहीं नरही थाना क्षेत्र में नलकूप के हौज में डूबने से एक युवक की मरने की सूचना है.
मनियर मार्ग के नयी बस्ती चट्टी के समीप बुधवार को बाइक व जीप में भिड़ंत हो गई, जिसमें 40 वर्षीय बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
सिकंदरपुर बस स्टेशन चौराहा पर बुधवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे वाहन चेकिंग के दौरान चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र मिश्र ने चोरी की बाइक सहित तीन लोगों को पकड़ कर चालान कर दिया.
मनियर थानाध्यक्ष संजय द्विवेदी ने क्षेत्र के पुरुषोत्तमपट्टी गांव से मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर 270 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गुलाब चन्द्र राजभर पुत्र शिव बचन राजभर निवासी कस्बा नई बस्ती मनियर को गिरफ्तार कर लिया
मनियर थाना क्षेत्र के घोघा चट्टी के समीप दहताल में पुल के नीचे बुधवार को युवक का शव मिला. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसकी शिनाख्त इंद्रजीत गुप्त (30) निवासी मनियर के रूप में की.
मनियर थाना क्षेत्र के भागीपुर ग्राम सभा के चकछित्तू में बीती रात चोरों ने प्रेमप्रकाश उपाध्याय के घर का ताला तोड़कर नगदी, गहने आदि समेत हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया.
बलिया LIVE पर आपको मिलती हैं – आज की खबरें अभी पढ़ने के लिए. जरूरी नहीं कि ये खबरें आपको किसी टीवी चैनल पर देखने या अगले दिन अखबार में भी पढ़ने को मिलें, इसलिए अगर आप छोटी से छोटी खबर भी मिस नहीं करना चाहते हों तो इस साइट पर बार बार विजिट करें.