अगली सरकार भाजपा-भासपा गठबंधन की – राजभर

डाक बंगला में भारतीय समाज पार्टी विधान सभा इकाई की बैठक रविवार को सम्पन्न हुई. बैठक में संगठन के विस्तार के लिये रणनीति तैयार की गयी. बतौर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष हरिनारायण राजभर ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी एवं विधान सभा इकाई के जिम्मेदार कार्यकर्ता संगठन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़े.

त्रिभुवन की बेटी को भाजपा ने दी आर्थिक मदद

दो माह पूर्व भाजपा के थाना घेराव के कार्यक्रम के दौरान बेल्थरा में हृदयाघात से त्रिभुवन गुप्त की हुई मौत के बाद पार्टी नेताओं ने रविवार को उनके आवास पर जाकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उनको आर्थिक सहायता दी.

लेखपालों की हड़ताल से छात्र परेशान

सिकन्दरपुर(बलिया). भाजपा कार्यकर्ताओं ने एम एच यू शिक्षण संस्थान उदयनगर प्रांगण में आयोजित बैठक में लेखपालों के हड़ताल में जाने से आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र न बन पाने पर चिंता व्यक्त की. …

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आजम खान का पुतला फूका

बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सैकड़ों की संख्या में पार्टी के झंडे के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा. वहां मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन …

रंग लाई भगवान पाठक की जद्दोजहद, रिपोर्ट दर्ज

शनिवार की सुबह बरवा गांव में लाठी-डंडे से पीटकर गोवर्धन शर्मा की हत्या के बाद सिकंदरपुर पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज न किए जाने तथा हत्यारोपी के खिलाफ कारवाई करने की मांग को लेकर अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे पूर्व विधायक तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भगवान पाठक आज पूरे फॉर्म में दिखे.

विनोद राय की पत्नी को सरकार  ने दी नौकरी

विधायक उपेन्द्र तिवारी द्वारा पिछले माह बारह अगस्त को स्थानीय थाने पर दिए गए धरने के दौरान पुलिस की गोली से मृत विनोद राय की पत्नी राधा राय को शनिवार को शासन के विशेष निर्णय से मिले नौकरी का पद भार ग्रहण करवा दिया गया.

बिजली कटौती के खिलाफ भाजपाइयों ने सौंपा ज्ञापन

रसड़ा नगर में विद्युत विभाग द्वारा अघोषित विद्युत कटौती से आजिज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को उप जिलाधिकारी को पत्रक सौपा.

गड़बोड़ा गड़ही को लेकर दो पक्ष आमने सामने

मोहल्ला मिल्की के प्राचीन गड़बोड़ा गड़ही में बुधवार को की जा रही मिट्टी पटाई के कार्य को नागरिकों ने जबरिया रोक दिया. इस दौरान दोनों पक्षों में तनाव पैदा हो गया.

भाजपा खरीद मंडल की नई कार्यकारिणी

भाजपा खरीद मंडल के अध्यक्ष गणेश प्रसाद सोनी ने अपने कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है. जिसके अनुसार उपाध्यक्ष लाल बच्चन शर्मा, विनोद शंकर गुप्ता, महेंद्र राम, बृजेश सोनी, आनंद सिंह व सुनील पांडेय, महामंत्री चंद्रभान गुप्ता व राधेश्याम यादव, कोषाध्यक्ष कृष्णा सोनी, मंत्री देवंती वर्मा, अखिलेश गुप्ता, सुदीप आर्य, रामानंद चौहान, विभूषण सिंह और रवींद्र पटेल बनाए गए हैं.

राम इकबाल ने रसड़ा पुलिस को आड़े हाथों लिया

प्रदेश में लगातार हो रहे अपराध वृद्धि में पुलिस की भूमिका सबसे अधिक है. यही कारण है कि पुलिस माफिया व अपराधियों को गले लगा रही है. आम जनमानस को प्रताड़ित कर रही है. ऐसा कहना है भाजपा के फायर ब्राण्ड नेता पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह का.

भाजपा की बूथ लेवल पर कमर कसने की कवायद

भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक शिशु मंदिर के प्रांगण में हुई. इसमें बूथ व सेक्टर कमेटियों की स्थिति की समीक्षा के बाद उनको अधिकाधिक मजबूत करने पर बल दिया गया.

फेफना विधायक ने राहत में भेदभाव का लगाया आरोप

बाढ़ जैसी दैवीय आपदा में पीड़ितों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नही है. ऐसे संकट की घड़ी में सच्ची मन से दिल से सेवा होनी चाहिये. बाढ़ पीड़ित व्यक्तियों के मदद में क्षेत्रवाद, दलवाद और होना चाहिए, लेकिन फेफना विधानसभा क्षेत्र में चन्द लोगो के इशारे पर प्रशासनिक सहायता में भी भेदभाव किया जा रहा है.

रामइकबाल ने बांटा फल, ब्रेड एवं अन्य खाद्य सामग्री

शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह के नेतृत्व में बाढ़ पीड़ितों के बीच दुबहड़ से हल्दी चट्टी तक फल ब्रेड सहित विभिन्न खाध सामग्री का वितरण किया गया.

व्यापारी नेता अरविंद गांधी भाजपा में शामिल

शुक्रवार को बॉलीवुड अदाकारा सुल्तानपुर की मलिका राजपूत और बलिया के व्यापारी नेता व तेलिक साहू राठौर महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री अरविंद गांधी समेत कुल 34 लोग प्रदेश बीजेपी में शामिल हुए.

बुनकरों और कामगारों को जोड़ने की रणनीति बनाई

भाजपा बुनकर एवं कामगार प्रकोष्ठ के क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की एक बैठक जमुई गांव में हुई. उसमें अधिकाधिक बुनकरों व कामगारों को प्रकोष्ठ से जोड़ने एवं संगठन के प्रसार हेतु रणनीतियां तय की गई.

राहत के नाम पर धोखा और धन का बंदरबाट – सतीश

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश अग्रवाल ने कहा है कि बाढ़ के नाम पर दी जा रही राहत के नाम पर सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है.

सत्ता परिवर्तन रथ यात्रा के लिए विचार विमर्श

श्रीनाथ बाबा मठ पर भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा इकाई के कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र नाथ तिवारी की अध्यक्षता में हुई.

गाजीपुर भाजपा कोष से विनोद राय के आश्रितों को पांच लाख

नरही कांड में मारे गए भाजपा नेता विनोद राय के आश्रितों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता गाजीपुर भारतीय जनता पार्टी के कोष से केंद्रीय संचार एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा बुधवार को दी. श्री सिन्हा बुधवार को नरहीं गांव में विनोद राय के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे.

सीएचसी अधीक्षक से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल

भाजपा कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व विधायक भगवान पाठक के नेतृत्व में मंगलवार को सीएचसी के अधीक्षक से भेंट कर केंद्र की अव्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी. उन्हें 10 दिन के अंदर ठीक करने की मांग किया.