दानापुर रेल मंडल के भदौरा और करहिया स्टेशन के बीच बकैनिया गांव के पास गुरुवार को कोहरे की वजह से ट्रेन की चपेट में आने से शौच करने गई एक लड़की की मौत हो गयी.
Tag: भदौरा
रविवार को जिले की सातवीं सेवराई तहसील का उद्घाटन समारोहपूर्वक सम्पन्न हुआ. सपा के प्रदेश महासचिव व पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने नई तहसील का उद्घाटन किया. इस मौके पर नारद राय, मोहम्मदबाद विधायक शिबगतुल्लाह अंसारी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र यादव समेत तमाम दिग्गज नेता और सपा पदाधिकारी मौजूद रहे.
गुरुवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गाजीपुर जनपद के जमानियां पाण्डेय तिराहे के गड्ढे में नुक्कड़ सभा कर केन्द्र व प्रदेश सरकार को ढपोरशंख की संज्ञा दिया. पाण्डेय तिराहा पर एनएच 24 पर ढाई फिट गहरा एवं 18 मीटर चौड़ा गड्ढा है, जहां से भदौरा की सड़क शुरू होती है.

