नीरज सिंह गुड्डू का ‘राजतिलक’ कर गए प्रभुनाथ

सहतवार बड़ा पोखरा प्रांगण में गुरुवार को स्व.बद्री नाथ सिंह सेवा संस्थान के तत्वावधान में (स्व. बद्री सिंह की 15 वीं पुण्यतिथि पर) आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह ने कहा कि बद्री बाबू जैसे लोग बिरले ही जन्म लेते हैं, जो राज परिवार में जन्म लेने के बाद भी गौतम बुद्ध जैसे आचरण के धनी थे.

अग्नि को साक्षी मान एक दूजे के हुए 21 जोड़े

स्व. बद्री सिंह सेवा संथान द्वारा बड़ा पोखरा प्रांगण में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह के दौरान वैदिक मंत्रोचार के बीच क्षेत्र के विभिन्न जगहों से एकत्रित 21 जोड़े एक दूजे के हो गए.

करीमुद्दीनपुर में गांजा तस्कर हत्थे चढ़ा

करीमुदीनपुर पुलिस ने रविवार की रात आठ बजे ताजपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी क्रॉसिंग के पास से मुखबिर की सूचना पर एक गाजा तस्कर को पांच किलो गांजा एवं 32 बोर के तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है.

टाटा 407 से झोले में कुल 2,47,350 रुपये बरामद

वाहन चेकिंग के दौरान बैरिया क्षेत्र के माझी पुल बैरियर चांददीयर बैरिया पर स्टेटिक टीम, क्षेत्राधिकारी बैरिया व उनि सुरेन्द्र सिंह द्वारा चेकिंग किया जा रहा था.

औड़िहार तिराहे पर उड़ने दस्ते ने पौने दो लाख नगदी समेत दबोचा

बनारस की तरफ से आ रही एक अर्टिगा कार की जांच करने पर उसमें बैठे भदोही के कोइरौना थाना के लखनपुर भदराव निवासी चंद्रप्रकाश तिवारी के पास से 500 के नए नोटों में कुल 1 लाख 70 हजार 500 रुपये बरामद हुए.

बोलेरो से भिड़ा बाइक चालक गंभीर रूप से घायल

नरही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बसन्तपुर के पास बाइक एवं बोलेरो की टक्कर में बाइक चालक सुरेंद्र यादव (40) पुत्र चंद्रमा यादव निवासी कुल्हरिया (बिहार) गम्भीर रूप से घायल हो गया.

रेवती में अवैध शराब समेत तीन दबोचे गए

स्थानीय थाना क्षेत्र के गोपालनगर डुमायीगढ़ घाट से 213 शीशी दूसरे प्रान्त की निर्मित अवैध शराब लेकर जा रहे तीन लोगों को रेवती पुलिस ने धर दबोचा.

झरकटहां टीएस बन्धे पर हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज

रेवती थाना क्षेत्र के झरकटहां टीएस बन्धे पर स्थित डईनियां ढाला के समीप गुरुवार की देर सायं हुई मारपीट व झोपड़ी जलाने के मामले में अलग अलग दो मुकदमे दोनो पक्ष की तहरीर पर दर्ज कर विवेचना प्रारम्भ कर दी गई है.

स्टेयरिंग फेल होने पर जीप पलटी, महिला की मौत, आधा दर्जन जख्मी

बिहार के खावसपुर चौकी आरा के जानकी बाजार से शनिवार को सवारी से भरी जीप धनुष यज्ञ मेला जाते समय बाजार के पश्चिम सड़क पर पलट गयी. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गयी.

पुलिस के हत्थे चढ़े अंतर्राज्यीय असलहा सप्लायर

क्राइम ब्रांच व रेवतीपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से रविवार की सुबह मऊ विधायक मुख्तार अंसारी के एक गुर्गे सहित पांच असलहा तस्करों को धर दबोचा. पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि क्राइम ब्रांच व रेवतीपुर पुलिस को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि बिहार प्रांत से अवैध असलहों के साथ पांच बदमाश गाजीपुर आ रहे हैं.

भोजपुरी लोकधुन लहरों के राजहंस भिखारी ठाकुर

असीमीत जमीनी जानकारी, सपाट शैली व अलौकिक इल्म ने तब के ‘लोकगायक’ भिखारी ठाकुर को अंतर्राष्ट्रीय उंचाई दी. अति सामान्य इस व्यक्ति की लोक समझ, शोध प्रबंधों का साधन बन गई. भोजपुरी के प्रतीक भिखारी ठाकुर अपनी प्रासंगिक रचनाधर्मिता के कारण भारतीय लोक साहित्य में ही नहीं, सात समुंदर पार मारीशस, फीजी, सूरीनाम जैसे देशों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं.

नशे में टल्ली होने के चलते आधी रात गए कुएं में गिर गया

नरही थाना क्षेत्र अंतर्गत भरौली गोलम्बर से कुछ दूरी पर खेत में स्थित कुएं पर बैठ कर आधी रात गए राजेश राम (20) पुत्र शिवकिशुन निवासी बिहार शराब पी रहा था. वह इतना अधिक पी लिया था की होश खो बैठा.

गोविंद शाह मेले की चेतक प्रतियोगिता में गाजीपुर की दबंगई

गौरा स्थित गोविन्द शाह के मेले में चेतक प्रतियोगिता बुधवार को आयोजित की गई. इसमें जनपद के अलावा अन्य जनपदों एवं बिहार के घुड़सवारों ने भी भाग लिया. घुड़सवारों ने अपने घोड़ों से घुड़सवारी का कला प्रदर्शित कर लोगों की खूब वाह वाही लूटी. इसमें गाजीपुर के घुड़सवारों का दबदबा कायम रहा.

मनोज सिन्हा व ओमप्रकाश के खिलाफ जमकर गुस्सा उतारा

गुरुवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गाजीपुर जनपद के जमानियां पाण्‍डेय तिराहे के गड्ढे में नुक्‍कड़ सभा कर केन्‍द्र व प्रदेश सरकार को ढपोरशंख की संज्ञा दिया. पाण्‍डेय तिराहा पर एनएच 24 पर ढाई फिट गहरा एवं 18 मीटर चौड़ा गड्ढा है, जहां से भदौरा की सड़क शुरू होती है.

हाईवे के गड्ढों में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ, ताकि नेताओं की तंद्रा भंग हो

गाजीपुर जिला मुख्यालय से सैय्यद राजा होते हुए गया (बिहार) को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 24 के जानलेवा गड्ढे सब्बलपुर खुर्द में बैठकर ग्रामीणों ने सामाजिक संस्था समग्र विकास इण्डिया के नेतृत्व में हनुमान चालीसा का पाठ किया. सुरसा की तरह मुंह बाये खुंखार गड्ढों पर शासन प्रशासन को आईना भी दिखाया

खरीद-दरौली घाट पीपा पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरा

खरीद दरौली घाट पीपा पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है. दो पाटों में बटी घाघरा नदी के खरीद घाट की तरफ 25 व दरौली की ओर साठ पीपे जोड़कर पुल तैयार किए गए हैं.

आजमगढ़ के असलहा सप्लायर गाजीपुर में पुलिस के हत्थे चढ़े

अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन के निर्देश पर गुरुवार की रात क्राइम ब्रांच व रेवतीपुर पुलिस की संयुक्‍त टीम ने तीन असलहा तस्‍करों को धर दबोचा.

खरीद-दरौली के बीच पक्का पुल, रिजवी समर्थकों की बांछें खिलीं

सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के खरीद दरौली (बिहार) घाटों के मध्य घाघरा नदी पर पक्के पुल के निर्माण की स्वीकृति से इलाकाई लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है. लोग एक दूसरे को बधाई तो दे ही रहे हैं, इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व पशुधन मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी को आभार संदेश भेजने की होड़ लगी है.

कर्मनाशा पुल के नीचे मिली अज्ञात किशोरी की लाश

गहमर थाना क्षेत्र के बिहार सीमा पर कर्मनाशा पुल के नीचे एक अज्ञात 17 वर्षीया किशोरी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे गहमर थानाध्यक्ष यदुवेँद्र कुमार व बारा पुलिस चौकी इंचार्ज राजीव कुमार ने शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए बारा क्षेत्र के सभी गांवों के प्रधानों को बुलाया. हालांकि, काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सका.