जयंती पर चौधरी चरण सिंह का भावपूर्ण स्मरण

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को नगर के चौधरी चरण सिंह तिराहे पर सपा नेता राजेश पासवान व सीयर ब्लाक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल के नेतृत्व में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

ई रिक्शा की चाबी मिलते ही उनके चेहरे खिल उठे

भगत सिंह इण्टर कॉलेज में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने रिक्शा चालकों को ई रिक्शा की चाबी सौंपी. चाबी मिलते ही रिक्शा चालकों के चेहरे खिल उठे.

विधानसभा चुनाव की बिसात पर भीमपुरा का पैंतरा

विधान सभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने को लेकर चल रही चर्चाओं के मध्य सपा सरकार द्वारा भीमपुरा को क्षेत्र पंचायत बनाने की घोषणा से इलाके की राजनीति गरमा गयी है. इसकी घोषणा के समय व इसके मूर्त रूप को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं. विधान सभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गयी है.

24 को शारदानंद अंचल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे रिजवी

समाजवादी पुरोधा स्व. शारदानन्द अंचल की उभांव थाना तिराहे पर आदमकद प्रतिमा का अनावरण काबीना मंत्री मोहम्मद रिजवी के कर कमलों द्वारा 24 दिसम्बर दिन शनिवार को किया जायेगा.

चौहानपुरा में आग में जल कर राख हो गई लहलहाती गन्ने की फसल

उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम बासपार बहोरवा (चौहानपुरा) में सोमवार की शाम गन्ने की खेत में अचानक आग लगने से लगभग एक एकड़ गन्ने की फसल जल कर राख हो गई.

स्टेट बैंक में पैसा निकालने गए युवक पर पुलिस ने कहर बरपाया, हालत गंभीर

भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा पर शनिवार को पैसा निकालने गए युवक पर पुलिस ने जमकर कहर बरपाया. पुलिस द्वारा युवक की पिटाई से भड़के पुरुषों व महिलाओं ने पुलिस चौकी सीयर का घेराव कर जमकर हंगामा किया. नतीजतन भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई. घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पर ले जाया गया. वहां इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया.

बाइक से उछल कर गिरे बुजुर्ग को ट्रक ने रौंदा, ठौर मौत

तहसील के सामने बृहस्पतिवार की सुबह 9 बजे गति अवरोधक पार करते समय मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर ट्रक के सामने गिर गया. ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदते हुए पार कर गया. इस हादसे में 70 वर्षीय वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 28 वर्षीय एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

कोहरे और सर्द हवाओं के चलते आमजन बेहाल

लगातार दो दिन से पड़ रही कड़ाके की ठण्ड से आम जन बेहाल हैं. सोमवार को पूरे दिन भगवान सूर्य बादलों की ओट में छिपे रहे. पूरे दिन कोहरे और सर्द हवाओं के चलते आमजन के साथ निरीह पशु-पक्षी भी बेहाल रहे.

नूरी जामा मस्जिद से निकाला गया बारावफात का जुलूस

पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की जन्मदिन पर सोमवार को नूरी जामा मस्जिद से बारावफात का जुलूस निकाला गया. जुलूस नूरी जामा मस्जिद से प्रारंभ होकर नगर के मेन रोड से रेलवे चौराहा से अमरुतानी मोहल्ला होते हुए त्रिमुहानी से होकर गंतव्य पर पहुंचकर जलसा के रूप में तब्दील हो गया.

रोडवेज कर्मी से साढ़े चार लाख की लूट का खुलासा, चार गिरफ्तार

उभांव थान क्षेत्रान्तर्गत रोडवेज कर्मी से 4.5 लाख रुपये की लूट का पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने सोमवार को खुलासा किया है. इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटी हुई 2.11 लाख रुपये बराबद किया गया.

बेल्थराबाजार में 60 दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण

युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित कौशल उन्नयन विकास प्रशिक्षण के अंतर्गत रविवार को नेहरू युवा केन्द्र बलिया द्वारा स्वामी विवेकानन्द महिला युवा मंडल बेल्थराबाजार के तत्वावधान में 60 दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण बेल्थराबाजार में आयोजित किया गया.

पति के बाद बेटा खो चुकी आरती के आंसू थम नहीं रहे

उभांव थाना क्षेत्र के नरला ग्राम के समीप सिकंदरपुर -बिल्थरारोड मार्ग पर शुक्रवार की सुबह हुए वाहन दुर्घटना में घायल छात्र आठ वर्षीय अविनाश तिवारी की देर रात इलाज के लिए वाराणसी ले जाते समय मौत हो गयी. इस घटना के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और घर का बुझ गया चिराग.

छह माह बाद भी वेतन नहीं मिला, धरने पर बैठे लेखपाल

छह माह बाद भी वेतन भुगतान न होने पर लेखपालों ने शुक्रवार को तहसील पर बेमियादी धरना शुरू कर दिया. धरने को संबोधित करते हुए लेखपालों ने चेताया कि वेतन भुगतान होने तक आंदोलन जारी रहेगा.

नरला के पास जीप की चपेट में आया बच्चा, मऊ रेफर

उभांव थाना क्षेत्र के नरला ग्राम के समीप सिकंदरपुर-बिल्थरारोड मार्ग पर शुक्रवार की सुबह लगभग नौ बजे स्कूल जाने के लिए सड़क पार करते समय सवारी जीप की चपेट में आने से एक सात वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे घरवालो ने घायल बालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बघुडी पहुंचाया.

दिन फिरने का बाट जोह रहा बिल्थरारोड स्टेशन

आय के मामले में अव्वल स्थान रखने वाले बिल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा न होने कारण यात्रियों को दुश्वरियों का समान करना पड़ रहा है. इन असुविधाओं को लेकर भोजपुरी लोक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्त ने गुरुवार को रेल मंत्री सुरेश प्रभु को पत्र भेजा.

गंभीर रूप से झुलसे कपड़ा व्यापारी ने दम तोड़ा

उभावं थाना क्षेत्र के तिरनई खुर्द (बहोरवा) ग्राम में बुधवार को शाम को गृह कलह से ऊबकर युवक ने अपने शरीर पर केरोसिन उड़ेल कर आग लगा लिया था. गंभीर रूप से झुलसे युवकों सीएचसी सीयर ले जाया गया, जहां गंभीर अवस्था के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई.

कपड़ा व्यवसायी ने किया आत्मदाह का प्रयास, हालत गंभीर

उभांव थाना क्षेत्र के बहोरवा गांव में बुधवार की शाम एक 40 वर्षीय युवक ने परिवारिक कलह के चलते शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाकर आत्म हत्या करने का प्रयास किया. परिजनों ने उसे सीएचसी सीयर पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने स्थिति नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया.

चंदाडीह के निर्माणाधीन मंदिर में भजन कीर्तन सुनने जुटा मजमा

चंदाडीह गांव स्थित निर्माणाधीन राधा-कृष्ण मन्दिर पर बुधवार को मन्दिर के कार्यपालक शेषनाथ वर्मा द्वारा कीर्तन भजन का आयोजन किया गया.