उभांव थाना क्षेत्र टगुनिया गांव में शनिवार की सुबह लगभग 9 बजे हाईटेंशन तार के चपेट में आने से एक 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही उभांव पुलिस सीएचसी सीयर पहुंचकर युवक के शव को लेकर पोस्टमॉर्टम हॉउस बलिया भेज दिया.
फेफना थाना अन्तर्गत चिलकहर गांव के समीप रविवार की भोर में बिजली के खम्भे पर चढ़ कर ग्यारह हजार हाई टेंशन पावर की तार काटते समय पोल के अचानक गिरने से एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी.
बिजली विभाग ने छापेमारी कर बिजली चोरी करने के जुर्म सात लोगों को धर दबोचा. पुलिस ने कोतवाली पुलिस में तहरीर देकर उन पर चोरी से बिजली जलाने के जुर्म में मुकदमा पंजीकृत कराया.
कुम्हीया गांव का ट्रांसफॉर्मर बीते एक सप्ताह से जल गया है. जिससे ग्रामीण परेशान हैं. गांव के संजय उपाध्याय ने बताया कि इसकी सूचना अधिकारियों तक पहुंचा दी गई है.
रेवती (बलिया)। जल विद्युत केन्द्र रेवती के टाऊन फीडर की ट्रॉली जलने से पूरे 24 घंटे से नगर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है. टाऊन फीडर के अलावे हडियाकला, बैरिया, सहतवार फीडर …
नगर तथा क्षेत्र के अवैध विद्युत उपभोक्ताओं के खिलाफ पावर कारपोरेशन का अभियान लगातार जारी है. अब तक दर्जनों उपभोक्ताओं के बकाया राशि को लेकर जहां कनेक्शन काटा गया है, वहीं एक दर्जन से ज्यादा उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है.
सिकंदरपुर बस स्टेशन चौराहे से मुख्य बाजार में जाने वाली मार्ग के मुहाने पर पिछले 2 दिनों से 11000 वोल्ट विद्युत प्रवाहित तार का खंभा अचानक गिर जाने से आवागमन बाधित हो रहा है.
सहतवार थाना क्षेत्र में भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा के सामने शुक्रवार को बिजली के करेंट के चलते पूर्णवासी राम की मौत के लिए के स्थानीय लोग बिजली विभाग के कर्मचारियो को दोषी ठहरा रहे हैं.
अराजक तत्वों द्वारा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघुड़ी के बिजली कनेक्शन काट दिए जाने से फ्रीज नहीं चलने के कारण हजारों रुपये की दवाइयां खराब हो गई है.
बिजली के क्षेत्र में पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह की ओर से शानदार तोहफा दिया गया है. जमानियां क्षेत्र के सब्बलपुर गांव में 33/11 केवीए विद्युत सब स्टेशन का उद्घाटन कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि सपा के प्रमुख प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने किया.
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अखनपुरा गांव में विद्युत पोल पर बिजली का तार जोड़ते समय बुधवार की दोपहर प्राइवेट लाइनमैन मुड़ेरा निवासी लक्ष्मण वर्मा की मृत्यु हो गयी थी.
विद्युत हाईटेंशन तार जोड़ते समय करेन्ट की जद में आने से बुधवार की दोपहर प्राइवेट लाइनमैन की मौके पर ही मौत हो गयी. इसके विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने रसड़ा कासिमाबाद मार्ग स्थित अखनपुरा गांव के समीप सड़क जाम कर दिया.
विद्युत विभाग की आजमगढ़ के परिवर्तन दल ने क्षेत्र में विभिन्न गांवों में छापे मार कर चार लोगों को चोरी से बिजली जलाने के जुर्म में रिपोर्ट पंजीकृत करवाया.
सिकन्दरपुर नगर के बसस्टेशन चौराहे से मुख्य बाजार में होने वाली विद्युत सप्लाई के लिए ट्रांसफार्मर गुरुवार को बदल दिया गया. ट्रांसफॉर्मर फुंकने के लगभग एक माह बाद यहां विद्युत आपूर्ति बहाल होने जा रही है.
दोकटी थाना क्षेत्र के लक्ष्मण छपरा गांव निवासी संतोष साह के 18 वर्षीय पुत्र दीपक साह के हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आ जाने से बृहस्पतिवार को मौके पर ही मौत हो गई.