पांच पलानियां जल कर राख, किशोर व भैंस गंभीर रूप से झुलसे

सहतवार थाना क्षेत्र में बुधवार के दिन लगभग एक बजे क्षेत्र के ग्राम सभा जगदीशपुर के बाबा के डेरा पुरवा के राजभर बस्ती में अचानक लगी आग से एंक लड़का व एक भैस झुलस गयी.

सपा कार्यकर्ताओं ने शोक सभा कर बच्चा पाठक को दी श्रद्धांजलि

विधानसभा बांसडीह के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक बांसडीह स्थित सिनेमा हॉल पर हुई. जिसमें बांसडीह के पूर्व विधायक बच्चा पाठक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया.

सोनिया गांधी का संदेश लेकर पहुंचे पूर्व सांसद राजेश मिश्र

पूर्व मंत्री बच्चा पाठक के निधन की सूचना मिलते ही कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उनका संदेश लेकर वाराणसी के पूर्व सांसद व कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष डॉ. राजेश मिश्रा ने पुष्प चक्र और शोक संदेश लेकर पहुंचे.

बांसडीह कोतवाली पुलिस ने चोरी के दो ट्रैक्टर व थ्रेसर सहित दो को पकड़ा

बांसडीह कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विद्याभवन नारायणपुर से 3.30 बजे दो ट्रैक्टर एक स्वराज व एक महेंन्द्रा डीआई एवं एक थ्रेसर व एक ट्राली सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

पचरुखिया घाट पर सियासी सूरमा के अंतिम झलक के लिए दिग्गजों का जमावड़ा

पूर्व मंत्री बच्चा पाठक का अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर दो बजकर 15 मिनट पर पचरुखिया गंगा घाट पर हुआ, इस मौके पर हजारों की भीड़ मौजूद थी तथा सबने गमगीन आंखों से पूर्व मंत्री को आखिरी विदाई दी.

बच्चा पाठक पंच तत्व में विलीन

पूर्व मंत्री बच्चा पाठक का पार्थिव शरीर एक लंबे काफिले के साथ पचरुखिया गंगा तट पर पहुँचा. सड़क के दोनों तरफ अपने प्रिय नेता की एक झलक पाने के लिए लोग खड़े थे.

खानपुर में अंतिम दर्शन के लिए बाट जोहती रही नम आंखें

बीते पांच दशकों से बांसडीह विधान सभा के राजनीति के धुरी रहे पूर्व मन्त्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बच्चा पाठक का शव पैतृक गाँव खानपुर (डुमरिया) पहुंचते ही उनके अन्तिम दर्शन के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा.

झूठे वादों व अफवाहों से बनी प्रदेश सरकार सिर्फ भौकाल बना रही है-राम गोविंद

नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के पश्चात नगर में प्रथम आगमन पर सपा तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार के दिन स्थानीय बस स्टैण्ड के समीप स्वागत समारोह के दौरान गाजे बाजे के साथ फूल मालाओं से स्वागत किया गया.

समरसता बिगाड़ने वाली नीतियों के विरुद्ध संषर्ष जारी रहेगा – रामगोविंद

नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद अपने विधानसभा क्षेत्र बांसडीह में अपने जनप्रिय नेता रामगोविंद चौधरी का कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ फूल मालाओं से लाद दिया.

बीएन इंटरनेशनल के फेस्टिया फर्स्ट में बच्चों ने किया धमाल

बीएन इंटरनेशनल स्कूल विद्याभवन, नारायणपुर का प्रथम वार्षिकोत्सव फेस्टिया फर्स्ट कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़कर एक कई कार्यक्रम प्रस्तुत कर मनमोह लिया

बांसडीह में नेता प्रतिपक्ष के स्वागत की जबरदस्त तैयारी

नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद क्षेत्रीय विधायक रामगोविंद चौधरी के 22 अप्रैल को पहली बार क्षेत्र में आ रहे हैं. उनके आगमन पर इलाके में सपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत हेतु एक बैठक बांसडीह सपा कार्यालय पर शुक्रवार को हुई.

धक्के मार कर चलते बनी नीली बत्ती लगी गाड़ी, जख्मी युवक बनारस रेफर

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बांसडीह-बलिया मार्ग पर गांधी आश्रम पिंडहरा के पास परीक्षा देकर लौट रहे राजागांव खरौनी निवासी रवि वर्मा पुत्र श्रीकांत वर्मा को बलिया के तरफ से आ रही नीली बत्ती लगी सूमो गाड़ी धक्का मार दी.

कार्रवाई नहीं हुई तो बांसडीह में जनाक्रोश धरना 27 को

बांसडीह नगर पंचायत में व्याप्त समस्याओं को लेकर आज युवा कांग्रेस कार्यकता एवं स्थानीय नागरिकों ने युवा कांग्रेस सलेमपुर लोकसभा इकाई अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व में जिलाधिकारी के नाम सम्बोधित पत्रक तहसीलदार बांसडीह लालबाबू दूबे को सौपा.

जोश में होश न खोएं कार्यकर्ता – ओमप्रकाश राजभर

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बांसडीह में भाजपा व सुभासपा के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया.

मारपीट के आरोपी क्षेत्र पंचायत सदस्य को जेल भेजा

बांसडीह ब्लॉक में विगत दिनों हुए बीडीओ शोभनाथ मोर्या के साथ पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय शंकर वर्मा द्वारा किसी बात को ले कर मारपीट में आरोपी (विजय शंकर वर्मा) को शनिवार को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया.

बांसडीह में सपाइयों का सदस्यता अभियान पर जोर

समाजवादी पार्टी बांसडीह विधानसभा की एक आवश्यक बैठक सपा विधानसभा इकाई अध्यक्ष हरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बांसडीह स्थित सपा कार्यालय पर हुई.

बीडीओ-एडीओ व अन्य तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बांसडीह ब्लाक के खंड विकास अधिकारी शोभनाथ मौर्य, एडीओ (एसपी) हीरा राम व तीन कर्मचारियों पर बांसडीह कोतवाली पुलिस ने आईपीसी की धारा 147, 427, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है.

अंबेडकर जयंती पर गाजे बाजे के साथ बांसडीह में नगर भ्रमण

भारत के संविधान रचयिता भारत रत्न डॉ. भीम राव अम्बेडकर की जयंती पर बांसडीह स्थित अम्बेडकर सेवा संस्थान पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया और वभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए.

चांदपुर नई बस्ती में झुलसी विवाहिता ने अस्पताल में दम तोड़ा

सहतवार थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को लगभग सुबह 7 बजे ग्राम सभा सिगही के चाँदपुर नयी बस्ती में स्टोव पर खाना बनाते समय झुलसी महिला का बलिया जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी.

दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में व्यापारी की मौत

बांसडीह ब्लॉक के पास हुए मोटरसाइकिल के आमने सामने की टक्कर में एक मोटरसाइकिल सवार गम्भीर रूप घायल हो गया. स्थानीय लोग उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले गए. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.