मंगलवार को ओझवलिया में नाव दुर्घटना में 17 लोग बाल-बाल बचे. दोपही ढाले से छोटी डेंगी नाव 17 लोगों को ओझवलिया गांव लेकर जा रही थी. ईट भट्ठा के पास नाव अचानक ओवरलोड होने के चलते डूब गई.
मंगलवार को ओझवलिया में नाव दुर्घटना में 17 लोग बाल-बाल बचे. दोपही ढाले से छोटी डेंगी नाव 17 लोगों को ओझवलिया गांव लेकर जा रही थी. ईट भट्ठा के पास नाव अचानक ओवरलोड होने के चलते डूब गई.
शिक्षा क्षेत्र दुबहर अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय बसरिकापुर में कार्यरत रसोइया लीलावती देवी का मानदेय भुगतान कई महीनों से बकाया है. लीलावती ने मानदेय की मांग को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से गुहार लगाई. बीएसए के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार बीआरसी पहुंचे और संबंधित ग्राम प्रधान सुभाष यादव को बुलाकर रसोइया लीलावती देवी के मानदेय के चेक पर हस्ताक्षर करने को कहा. प्रधानाध्यापक के हस्ताक्षर करने के बावजूद ग्राम प्रधान श्री यादव ने चेक पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया.