Tag: बलिया
सिताबदियारा ग्राम से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर बिहार के आरा भोजपुर की सीमा की ही एक पंचायत है खवासपुर. यह आरा के बड़हरा प्रखंड का हिस्सा है. इसी के सीध में गंगा नदी के उपर पिछले वर्ष की भांति बन रहा पीपा पुल इस वर्ष मकर संक्रांति के दिन से चालू हो जाएगा. वर्ष में आठ माह चलने वाला यह पीपा पुल क्षेत्रीय लोगों के लिए वरदान स्वरूप है.
सीयर के ब्लाक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल ने बुधवार के सुबह 9 बजे क्षेत्र के पिपरौली बड़ागांव के हनुमान मन्दिर से घनश्याम के खेत तक 160 मीटर इंटरलाकिंग कार्य, हल्दी मठिया में भृगुनाथ के घर से 155 मीटर इंटरलंकिग कार्य तथा मठिया में आंगनबाड़ी भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन व सीयर ब्लाक के कार्यालय के जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण का लोकार्पण किया.
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में मड़हे के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी से तीन रिहायशी झोपड़ियां जल कर राख हो गईं तथा उसमें बंधी भैंस बुरी तरह से झुलस गई. उधर, बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के केवटलिया चौबे बलुआ में अज्ञात कारणों से लगी आग से आधा दर्जन रिहायशी झोपड़ियां जल कर खाक हो गईं व तीन बकरियां झुलस कर मर गईं. ग्रामीणों के अथक प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका.
