बैरिया में हटाए गए पोस्टर-बैनर, चला सफाई अभियान

उपजिलाधिकारी बैरिया अरविन्द कुमार के नेतृत्व में उतरी टीम ने रविवार को अपराह्न बैरिया से लेकर रानीगंज-कोटवा मोड़ तक जगह-जगह लगे पोस्टर बैनर हटवाए तथा दिवार पर लिखे नेताओं के नाम व प्रचार के मैटर को पेन्ट से पुतवाया.

खरवार समाज के प्रधानों को किया सम्मानित

रविवार को खरवार भवन सतनी सराय में खरवार जनजाति कल्याण समिति के तत्वावधान में एक बैठक की गई. जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रामाशंकर खरवार एवं संचालन जिला सचिव दिलीप खरवार ने किया.

खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में उमड़ा जन सैलाब

शहर के बीचो-बीच स्थित टाउन हाल के प्रांगण में दस दिवसीय खादी और ग्रामोद्योग प्रदर्शनी के आठवें दिन पूरा शहर उमड़ पड़ा. प्रदर्शनी में आईं महिलाएं/पुरुष भारी संख्या में ग्रामोद्योग, आयुर्वेदिक औषधियों, राजस्थान के चटपटे नमकीन, पापड़, मगोड़ी, खादी के सूती एवं रेडीमेड वस्त्र कश्मीर की शॉल, चादर एवं जैकेट कानपुर के जूते , सैडिंल, जैकेट आदि की खूब जमकर खरीदारी किए.

विक्रमादित्य पांडेय की स्मृति में बंटा पाठ्य सामग्री एवं गर्म कपड़े

बच्चों की मुस्कान राष्ट्र की मुस्कान मानते हुए समाजसेवी वं गीतकार बब्बन विद्यार्थी ने शिक्षा के महागुरु पूर्व मंत्री स्व. विक्रमादित्य पाण्डेय की स्मृति में नगवा ढ़ाले पर रविवार को तीन दर्जन गरीब परिवारों के बच्चों में गर्म ऊनी स्वेटर, कापी कलम एवं पाठ्य सामग्रियों का वितरण किया.

नील गाय के सड़क पर कूदने से बाइक सवार की मौत

रेवती-बैरिया मुख्य मार्ग पर मुनछपरा टॉवर के पास रविवार के दिन करीब तीन बजे नील गाय के बाइक के सामने अचानक कूद जाने की वजह से हुए एक्सीडेण्ट एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई, वहीं पीछे सवार उसकी मां गम्भीर रूप से घायल हो गई.

आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, दोनों सवार गम्भीर, रेफर

रविवार की शाम लगभग 4 बजे बेल्थरा-सिकन्दरपुर मार्ग पर हल्दी रामपुर के समीप दो बाइकों में आमने सामने भिडंत हो गयी, जिससे दोनों बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गये. सीएचसी सीयर में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया.

बोलेरो से भिड़ा बाइक चालक गंभीर रूप से घायल

नरही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बसन्तपुर के पास बाइक एवं बोलेरो की टक्कर में बाइक चालक सुरेंद्र यादव (40) पुत्र चंद्रमा यादव निवासी कुल्हरिया (बिहार) गम्भीर रूप से घायल हो गया.

बिल्थरारोड व भेलुपुर में शव मिलने से सनसनी

रविवार को उभांव थानान्तर्गत बेल्थराबाजार में लगभग 50 वर्षीय अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. उधर, वाराणसी के भेलुपुर थाना क्षेत्र में एक 65 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से हड़कम्प मच गया.

महावीर घाट के पास जीप के धक्के से वृद्ध की मौत

सदर कोतवाली थानान्तर्गत यारपुर बेदुआ निवासी दुःखी साहनी (60) पुत्र कीनू मल्लाह को महावीर घाट स्थित हनुमान मन्दिर के पास रविवार की दोपहर में कमाण्डर जीप ने धक्का मार दिया.

50,000 से अधिक नगदी बरामदगी पर होगी जांच – बैरिया एसडीएम

अगर 50 हजार से अधिक धन, मादक पदार्थ अथवा संदिग्धता के साथ कोई आ- जा रहा है तो उसकी जांच की जाएगी. अगर कोई महिला है तो उसकी जांच महिला पुलिस करेगी. 50 हजार से अधिक व 10 लाख तक का धन राह में पकड़ में आने पर उसकी विस्तृत जांच की जाएगी और समस्त जांच प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग की जाएगी.

परसिया गांव में आग ने चार परिवारों को तबाह किया

शनिवार की रात करीब 8 बजे स्थानीय थानाक्षेत्र के परसियां गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में चार परिवारों की पांच रिहायशी झोपड़ियां और उसमें रखे घर गृहस्थी के सामान, नगदी आदि जल कर खाक हो गए. अगलगी की इस घटना में एक भैंस तथा एक पड़िया जल कर मर गई.

अमृतपाली में रेल ट्रैक पर मिला विक्षिप्त महिला का शव

बलिया में रेलवे ट्रैक पर मिला विक्षिप्त महिला का शव, शाहपुर-बभनौली गांव की रहने वाली थी महिला, सदर कोतवाली के अमृत पाली के पास मिला शव. जीआरपी ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा

सुखपुरा में एसबीआई ग्राहक चौथे दिन भी खाली हाथ लौटे

सुखपुरा स्थित भारतीय स्टेट बैंक में ग्राहकों को नगद भुगतान शनिवार को भी नहीं मिला. बुधवार को दोपहर के बाद से ही पैसा के लिए ग्राहक परेशान हैं. नोटबन्दी की मार झेल रहे भारतीय स्टेट बैक के ग्राहक अब भी राहत नहीं महसूस कर रहे हैं.

जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा आज

जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा रविवार को होगी. इस सम्बन्ध में सभी केंद्र अध्यक्षो की बैठक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर हुई.

मुबारकपुर के ग्राम प्रधान सुदर्शन राय नहीं रहे

क्षेत्र पंचायत हनुमानगंज स्थित सरफुद्दीन पुर उर्फ़ मुबारकपुर के ग्राम प्रधान सुदर्शन राय (60) की शनिवार के दिन वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गयी.

पुण्यतिथि पर ब्रह्मचारी जी का भावपूर्ण स्मरण

श्री बजरंग कॉलेज के संस्थापक श्रीराम सिंहासन दास ब्रह्मचारी की पुण्यतिथि पर महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित सर्वदलीय सभा में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

सिकंदरपुर विद्युत उपकेंद्र प्रांगण में मेगा शिविर

विद्युत उपकेंद्र के प्रांगण में पावर कारपोरेशन की तरफ से शनिवार को मेगा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें करीब एक लाख रुपये के बकाया की वसूली की गई. साथ ही 22 नलकूपों का ओटीएफ किया गया.

स्कूल बंद मिले, एक्शन में आए बीएसए                         

बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने शुक्रवार को पांच स्कूलों का निरीक्षण किया, लेकिन सभी स्कूल बंद मिले. बीएसए ने बंद स्कूलों के सभी शिक्षकों का एक दिन का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है.

बसपा प्रत्याशी भिड़ गए बलिया ट्रैफिक पुलिस से

नगर पालिका प्रशासन की ओर से प्रचार संबंधी होर्डिंगों को उतारने का काम शुरू हो चुका है. बलिया शहर के हर चौराहों से लेकर बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और कलेक्ट्रेट परिसर से सभी होर्डिंग को उतारने का काम जा रहा है.