चुनाव के मद्देनजर सीओ ने फोर्स संग लिया ग्रामीण अंचलों का जायजा

विधान सभा चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो इसलिए मंगलवार को क्षेत्राधिकारी श्रीराम के नेतृत्व भारी संख्या में पुलिस बल ने नगर सहित ग्रामीण अचंलों में भ्रमण कर अमन चैन शांति का संदेश दिया.

बनारस के लिए निकला अतरसुआ का छात्र लापता

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अतरसुआ गांव का एक युवक अभिषेक सिंह (18) पुत्र तिलेश्वर सिंह रविवार को घर से लापता हो गया. काफी खोजबीन करने के बाद भी अभिषेक का अता पता नहीं चल सका.

गोपालपुर शहीद स्मारक से सौर ऊर्जा का पैनल चोर खोल ले गये

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव स्थित शहीद स्मारक के प्रागण में लगे सौर ऊर्जा के पैनल पर चोरों ने हाथ साफ़ किया.

जयप्रकाशनगर के गंगा तट से दो लाख की नाव चोरी

बैरिया थाना क्षेत्र अतर्गत जयप्रकाशनगर के भवन टोला, टीपूरी घाट से दो लाख की कीमत वाली एक बड़ी नाव की चोरी का मामला सामने आया है.

राम कथा सुनने वाला भी संकट हर लेता है- बाल संत बैरागी

यदि मानव श्रद्धा एवं भक्ति पूर्वक श्रीराम कथा का श्रवण एवं मनन करें तो वह संसार के समस्त पापों से मुक्त होकर इश्वर तुल्य हो जाता है.

कानपुर में दस करोड़ तो नरही में पांच लाख नगदी बरामद

कानपुर पुलिस ने चेकिंग दौरान दो अलग अलग कारों से दस करोड़ रुपये बरामद किया है. इस क्रम में नरही प्रशासन को सोमवार मंगलवार की दरम्यानी रात बड़ी सफलता मिली.

लोकतंत्र सेनानी पारसनाथ स्वर्णकार पंचतत्व में विलीन

सहतवार नगर पंचायत के वार्ड नं एक में लोकतन्त्र रक्षक सेनानी 60 वर्षीय पारसनाथ स्वर्णकार पुत्र स्व. गोपाल स्वर्णकार के निधन की खबर सुनते ही पूरे नगर पंचायत सहित आस पास के क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गयी.

बांसडीह में नोटबंदी के दो महीने बाद भी हालात नहीं बदले

नोट बंदी लागू होने के कई हफ्ते बाद भी बांसडीह स्थित बैंकों की हालत जस की तस बनी हुई है. एक दो बैंक शाखाओं को छोड़ कर सभी की हालत खराब है. डाकघर में तो नोटबंदी के बाद से आज तक लेन देन ही नहीं हुआ.

सुखपुरा इंटर कॉलेज की परीक्षाएं शुरू

सुखपुरा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय मे अध्ययनरत् इंटरमीडिएट के रसायन विज्ञान के छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा 10 जनवरी से 14 जनवरी तक एवं भूगोल के छात्रों की परीक्षा 12 जनवरी को सुबह 9 बजे से होगी.

कांग्रेस नेता ने एसडीएम पर पक्षपात का आरोप लगाया

बैरिया विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीबी मिश्र ने उप जिलाधिकारी बैरिया अरविंद कुमार पर पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाने व बदले की भावना से पोस्टर बैनर हटवाने की कार्रवाई करने का आरोप लगाया है.

पिकअप ने ली नवजात संग मां की जान

बैरिया थानांतर्गत नेशनल हाईवे 31 पर स्थित मठ जोगिंदर गिरी चौराहे के पास मंगलवार को सुबह पौने छह बजे के लगभग पिकअप वैन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक महिला व उसके नवजात पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई.

पत्रकार शिवदयाल पांडेय ‘मनन’ की दादी का निधन

वाराणसी से प्रकाशित हिंदी दैनिक के पत्रकार शिवदयाल पांडेय “मनन” की दादी निर्मला पांडेय पत्नी स्वर्गीय मधुबन पांडेय का निधन हृदय गति रुकने से मंगलवार को भोर में उनके पैतृक गांव रामपुर टोला वाजिदपुर में हो गया.

पूरी निष्पक्षता व शांति पूर्ण माहौल में होगा चुनाव – एसपी

नवागत पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता में मीडिया कर्मियों के समक्ष अपनी प्राथमिकताएं गिनाई तथा मीडिया से आग्रह किया कि हमारी तथा पुलिस प्रशासन की कमियों को निर्भीकता पूर्वक उजागर करें, जिससे पारदर्शिता बनी रहेंगी.

पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में कई प्रस्ताव पारित

पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल की बैठक रविवार को महावीर घाट स्थित कार्यालय पर हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2017 के दौरान पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल किसी भी दल का समर्थन नहीं करेगा. मई माह में पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल का स्थापना दिवस मनाया जाएगा. इस दौरान मंडल के 10 पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा.

निर्माणाधीन सीसी रोड पर चलाया साइकिल तो जमकर चटकीं लाठियां

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अमहरा गांव में नव निर्मित सीसी रोड पर शनिवार को साइकिल से एक युवक के चले जाने पर दो पक्षों में जमकर लाठिया चटकीं. इस संघर्ष में चार महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए.

कोटवारी में पुरस्कृत किए गए विजेता यंग टैलेंट

कोटवारी स्थित प्राथमिक विद्यालय पर रविवार को यंग टैलेन्ट सर्च जी के प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. जूनियर एवं सीनियर वर्ग में विभिन्न विद्यालयो के 350 छात्र छात्राओं ने भाग लिया.