363 बैरिया विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्रनाथ सिंह की जीत हुई. वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी व विधायक जयप्रकाश अंचल को 17,077 मतों के अंतर से पराजित किए.
बैरिया विधान सभा की राजधानी कह लें, या राजनीतिक मंथन का केंद्र, यह है बैरिया तिमुहानी. शुक्रवार शाम का समय है और एक पान की दुकान पर दो जन अपनी पान की गिलौरी मुंह में इत्मीनान से घुलाते हुए राजनीति की चर्चा कर रहे हैं.
विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर के पिछले पांच चुनाव का परिणाम व सरकार बनने का मिथक इस बार भी नहीं टूटा. 1993 के चुनाव से ही मिथक रहा है कि इस विधानसभा क्षेत्र से जिस दल का प्रत्याशी जीता है, प्रदेश में उसी पार्टी की सरकार बनी है.
बेसिक शिक्षा परिषद में मेधा की कमी नहीं है. शिक्षक हों या फिर बच्चें, एक से बढ़कर एक मेधावी है. इसे सच साबित कर दिखाया है सहायक अध्यापक निशीथ कुमार सिंह व अनिल कुमार सिंह ने. विभाग का नाम ऊंचा करने वाले इन शिक्षकों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.
मौसम परिवर्तन के साथ ही नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है. रात हो या दिन हर समय लोग मच्छरों का डंक झेल रहे हैं, जिसकी वजह से डेंगू के साथ ही अन्य खतरनाक बीमारियों के फैलने की आशंका प्रबल हो गई है.
पुलिस लाइन के मनोरंजन हाल में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में एसपी आरपी सिंह ने कहा कि मतगणना के दौरान प्रत्याशियों के आवास पर पर्याप्त फोर्स लगायी जायेगी तथा क्षेत्र में भी पैरा मिलिट्री फोर्स, पुलिस एवं सर्किल के थानेदार चक्रमण करेंगे.
पूर्व माध्यमिक विद्यालय काजीपुर में चोरों ने बृहस्पतिवार व शुक्रवार की दरम्यानी रात ताला तोड़कर दो कम्प्यूटर मॉनीटर, दो सीपीयू,एक प्रिन्टर, चार पंखे समेत कई सामानों पर हाथ साफ कर दिया.
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मोतिरा गांव में चुनाव के दिन मध्य रात्रि में दरवाजे से एक बकरा उठा ले गए. काफी खोज बीन करने के बाद भी जब पता नहीं चला तो परिजन शुक्रवार को कोतवाली पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किए.
सड़ा – मऊ मार्ग स्थित संवरा पुलिस चौकी के समीप शुक्रवार की सुबह कोतवाली पुलिस एवं स्वाट टीम ने घेराबंदी कर दो बोलेरो पर लदी लाखों रुपये की हरियाणा निर्मित अस्सी पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो युवको को धर दबोचा. दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
बांसडीह व आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक दीप कुमार के नेतृत्व में बीएसएफ़ के जवानों के साथ होली व मतगणना के मद्देनजर फ्लैग मार्च निकाला गया.
चुनाव के बाद एवं होली के मद्देनजर शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी श्रीराम के नेतृत्व पुलिस एवं केन्द्रीय सुरक्षा बल के जवानों ने नगर सहित ग्रामीण अंचलों में रूट मार्च किया.
बिल्थरारोड (बलिया)। नगरा मार्ग पर शुक्रवार को सुबह मालीपुर चट्टी के पास सड़क के किनारे जा रही बालिकाओं को बचाने में तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई. इस हादसे में बोलेरो …
गृह प्रवेश के अवसर पर गुरुवार की रात आयोजित प्रीतिभोज में एक दलित युवक द्वारा पुड़ी बनाने के लिए आटा गूंथने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट में आधा दर्जन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए, घायलों में एक महिला व तीन बालिकाएं भी शामिल हैं.
होली यानि फागुन मस्ती का त्योहार है. रंग की पहली याद गांव से ही शुरू होती है. बहुत दिन नहीं हुए, अभी एक दशक पहले तक गांव के सभी बुर्जुग, यूवा घर-घर जाकर फाग गाते थे.
बांसडीह नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 2 में मस्जिद के पास स्थित बिजली का खम्भा विगत एक सप्ताह से जर्जर हालत में झुक गया है. वह कभी भी गिर सकता है और बड़ी दुर्घटना का सबब बन सकता है
रेवती नगर स्थित आरएनपी पब्लिक स्कूल का उद्घाटन पूर्व विधायक शिव शंकर चौहान ने फीता काट कर एवं चेयरमैन बांसडीह सुनील सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया. इससे पूर्व ओम प्रकाश तिवारी द्वारा पं.लाल बचन पाठक के वैदिक मंत्रोचार से सरस्वती पूजन किया.
नागेंद्र गोंड ने बुधवार की देर सायं रेवती थाने में दो लोगो के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया है कि हडियाकला लंगटू बाबा समाधि के समीप रहने वाले टेंपू चालक गोपाल व अशोक ने 300 रुपये चोरी का आरोप लगाकर उसके 10 वर्षीय छोटे भाई दिलिप को अपने घर ले गए तथा रस्सी में बांध कर तीन घंटे तक बंधक रखा.
error: Content is protected !!
बलिया लाइव पर अपना विज्ञापन देने के लिए यह FORM भर कर भेज दें. हम आपसे संपर्क कर लेंगे.