पीएम आवासों में शौचालयों का लक्ष्य अब 10455 किया गया

परियोजना निदेशक राजकुमार त्रिपाठी ने कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत शतप्रतिषत आवासों के साथ शौचालय निर्माण हेतु वर्ष 2016-17 में योजनान्तर्गत पूर्व में 6070 आवासों का लक्ष्य जनपद हेतु निर्धारित किया गयाा था.

अवैध अल्ट्रासाउण्ड सेंटरों पर जीरो टॉलरेंस की नीति

पीसीपीएनडीटी की जिला सलाहकार समिति की बैठक डाॅ. सुमिता सिन्हा की अध्यक्षता में हुई. पैथालाॅजी व अल्ट्रासाउड केंद्र खोलने के लिए आए नए प्रस्तावों पर सदस्यों के साथ चर्चा की गयी.

और महराजपुर की “जूलिएट” सदा सदा के लिए अपने “रोमियो” की हो गई

यूपी पुलिस सिर्फ रोमियो के प्यार के बुखार को ही उतार रही है. वह मौके की नजाकत को भांप उसे उसकी जूलिएट से भी मिलवा रही है. गुरुवार की देर शाम सहतवार पुलिस ने लड़के लड़की के परिवार की रजामंदी तथा उपस्थिति मे थाना स्थित मन्दिर में शादी करा दिया.

जूनियर हाईस्कूल हल्दी में स्काउट गाइड प्रशिक्षण

उप्र सरकार द्वारा स्काउट और गाइड लखनऊ के तत्वावधान में शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के जूनियर हाईस्कूल हल्दी में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को सम्पन्न हुआ.

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए रजिस्ट्रेशन तेजी से करने के निर्देश

परियोजना निदेशक राजकुमार त्रिपाठी ने बताया हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की समीक्षा बैठकों में समस्त खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि योजनान्तर्गत ग्राम पंचायतवार निर्धारित वर्गवार लक्ष्य के सापेक्ष प्राथमिकता क्रम में लक्ष्यानुसार लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन/प्रोफाइल भरने की कार्रवाई की जाए.

कर्मकाण्डी, व्याकरणाचार्य पं. सुखदेव पाण्डेय पंचतत्व में विलीन

धतुरी टोला निवासी कर्मकाण्डी, व्याकरणाचार्य पं. सुखदेव पाण्डेय (90) का निधन गुरुवार की रात हो गया. उनके निधन के सूचना से कर्मकाण्ड जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है.

विकलांग कल्याण मंत्री पहली को आएंगे, उपेंद्र तिवारी की बैठक अब दो को

पिछड़ा एवं विकलांग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर का आगमन पहली अप्रैल को होगा. शनिवार सुबह 5 बजे लखनऊ से प्रस्थान कर वे रसड़ा आएंगे.

शहीद मंगल पांडेय की स्मृति में आयोजन 8 अप्रैल को

भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन एवं आजाद भारत के ऐतिहासिक अतीत को कुरेदने के इरादे से अमर शहीद मंगल पाण्डेय का 160वां शहादत दिवस उनके विश्वव्यापी गौरव के अनुरूप मनाया जाएगा.

आप चाहे जिस क्षेत्र में काम करें, पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करें – सीडीओ

नेहरू युवा केंद्र बलिया के तत्वावधान में जनपद बलिया के ऐतिहासिक बापू भवन के सभागार में युवा सम्मेलन का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार के आतिथ्य में संपन्न हुआ.

बहन संग छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई पर चाकू से हमला

पकड़ी थाना क्षेत्र के गौरनिया गांव में पड़ोसी दो युवकों ने घर में घुसकर एक युवती के साथ छेड़खानी की. इसी बीच उसका भाई आ गया और उसने इसका विरोध किया तो दोनों युवकों ने उस पर चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया तथा वहां से भाग निकले.

आखिर क्या है गार्जियन्स के लिए ज्ञान कुंज की हेड मैम का “एक्सचेंज आफर”

ज्ञान कुंज एकेडमी बंशीबाजार में वार्षिक परीक्षा फल एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें विद्यालय के मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया.

गया था बहन के घर, गांव पर लौटी उसकी लाश

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिसोटार गांव में गुरुवार को उस समय मातम छा गया, जब युवक का शव पहुंचा. देखते ही देखते ग्रामीणों का हुजूम टूट पड़ा.

खामियां मिलने पर भुगतान में कटौती करने का निर्देश

सीडीओ संतोष कुमार ने विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि योजनान्तर्गत बनी तीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया. तीनों में खामियां मिलीं.

कुल 60 क्रय केंद्र खुले, 1 अप्रैल से 15 जून तक होगी ऑनलाइन खरीद

शासन के आदेश के क्रम में रबी विपणन वर्ष 2017-18 मे मूल्य समर्थन योजना के तहत कुल 60 गेहूं क्रय केंद्र खोल दिये गये हैं. खरीद 1 अप्रैल से 15 जून तक होगी. रेट 1625 रुपये प्रति क्विंटल है. केंद्र सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे. खरीद ऑनलाइन ही की जाएगी.

हम उस देश के वासी हैं, जिस देश में गंगा-सरयू तड़पती हैं

हमारे जीवन में मां की अहमियत ही कुछ और है. हम चाहे कितने भी कठोर हो जाएं, किंतु मां कठोर नहीं होती, किंतु हम बार-बार वही गलती करे तो फिर मां के दिल पर क्‍या गुजरती है, इसका सहज अनुभव किया जा सकता है.

सिताबदियारा से पटना फिर चलेगी निगम की बस

लोकनायक जयप्रकाश नारायण के गांव सिताबदियारा से पटना तक चलने वाली बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बस एक बार फिर सिताबदियारा से छपरा की राह आसान करने वाली है.

मूंछें हो तो सिताबदियारा के सरल बैठा जैसी

इंसान के शौक भी अजीब किस्‍म के होते हैं. अब अगर शौक है तो उसमें सनक भी होगी ही. नाम व प्रसिद्धि पाने के लिए कुछ ऐसा ही शौक चढ़ा है जेपी के गांव सिताबदियारा के अंबिका बैठा उर्फ सरल बैठा पर.

नरही में पेड़ से टकराई स्कार्पियो, छात्रा समेत तीन जख्मी

बृहस्पतिवार को दोपहर लगभग दो बजे पेड़ में स्कार्पियो के टकराने से दो युवक संग इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रही छात्रा भी घायल हो गई.

…मगर बैरिया को लेकर संशय बरकरार

ग्राम पंचायत बैरिया से परिवर्तित होकर नवसृजित नगर पंचायत बैरिया के लिए चुनाव निकाय चुनाव के साथ ही हो, इस बात पर संशय खड़ा हो गया है. जिसकी जानकारी होने पर बैरिया ग्राम पंचायत/ नगर पंचायत के नागरिक हतप्रभ हैं.