जिला कोषागार में व्यय का लेखा-जोखा दें प्रत्याशी: डीएम

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने बताया है कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2017 में चुनाव लड़ने वाले समस्त अभ्‍यर्थियों को नामांकन तिथि से परिणाम की घोषणा की तिथि तक हुए कुल व्यय का लेखा-जोखा रखना अनिवार्य है.

चोरी की दो वारदातों ने रसड़ा पुलिस की नींद उड़ाई

कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की रात चोरों ने दो अलग अलग जगहों से लाखो रुपयों पर हाथ साफ़ कर दिया. इस घटना से आम लोगो में भय व्याप्त है, वहीं पुलिस भी हलकान है.

अपायल गांव में चोर चने की फसल काट ले गए

थाना क्षेत्र के अपायल गांव मे गुरुवार की रात चोरों ने रविकेश वर्मा की दो कट्ठे मे लगी चना की फसल काट ले गए. साथ ही त्रिपुरारी वर्मा के सैकड़ों पपीता तोड़ कर ले भागे.

अब जूते घिस रहे हैं सुल्तानपुर के स्टेट बैंक सीएससी कस्टमर

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा संचालित ग्राहक सेवा केन्द्र सुल्तानपुर पर लाखों का गबन की आशंका व्यक्त की गई है. स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक सुनील कुमार उपाध्याय ने संचालक प्रवीण कुमार सिंह के खिलाफ रिपोर्ट भी पंजीकृत करा दिया है.

बलेऊर व कोलकला गांव में एक ही रात दो घरों में चोरी

सहतवार थाना क्षेत्र के दो ग्राम सभा बलेऊर व कोलकला मे एक ही रात में चोरों ने चोरी करने के साथ ही नवागत थानाध्यक्ष को सलामी पेश कर दिया.

प्राथमिक विद्यालय प्रधानपुर के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह

प्रधानपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर कक्षा पांच की छात्र छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया. इस मौके प्रतिभाशाली बच्चों को विद्यालय परिवार ने पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया.

ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार की हालत गंभीर

रसड़ा – कासिमाबाद मार्ग स्थित अखनपुरा गांव के समीप शुक्रवार की शुबह ट्रक एवम बाइक की टक्कर में बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया.

रितेश गुप्ता और शिवम तिवारी को श्रीनाथ बाबा पुरस्कार

अखनपुरा गांव स्थित नागाजी सरस्वती विद्या मन्दिर के सभागार में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजित किया गया. सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्र छात्राओ को सम्मानित भी किया गया.

मझौली प्राथमिक विद्यालय में पुरस्कार वितरण समारोह

मझौली स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय पर शुक्रवार को वार्षिक पुरस्कार एवं परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुभाषचंद्र गुप्त मौजूद रहे.

हाईटेंशन तार का एक सिरा टूटकर नाले में गिरा, आधे घंटे तक दहशत में रहा देवकली गांव

विकास खण्ड हनुमानगंज अंतर्गत देवकली गांव में शिव मंदिर के पास शुक्रवार को अचानक हाई टेंशन विद्युत तार टूट कर गिर पड़ा. तार गिरते ही मनोज पाण्डेय के झोपड़ियों में आग लग गयी

सेवानिवृत हुए लालमणि ऋषि इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य भरत सिंह

हल्दीरामपुर स्थित श्री लालमणि ऋषि इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य भरत सिंह शुक्रवार को अपराह्न सेवानिवृत हो गए.

पूरे छह महीने बाद घोड़हरा व अलमचक में बच्चों को मिला एमडीएम

काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार छ: महीने के पश्चात् पूर्व माध्यमिक विद्यालय घोड़हरा एवं प्राथमिक विद्यालय अलमचक, घोड़हरा में शुक्रवार को सरकार की महत्वपूर्ण योजना मध्याह्न भोजन की शुरुआत की गई.

केंद्रीय ग्राम्य विकास मंत्री आज सिकंदरपुर में, उजियार में उपेंद्र तिवारी के स्वागत की तैयारी

केंद्रीय ग्राम्य विकास मंत्री रामकृपाल यादव पहली अप्रैल को 12 बजे सिकन्दरपुर पहुंचेंगे. उधर, मंत्री बनने के बाद पहली फेफना विधायक भी जनपद में आ रहे हैं.

धन स्वीकृत होने के एक साल बाद भी नहीं शुरू हो सका विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य

जिला प्रशासन की मनमानी व विद्युत विभाग की उदासीनता के चलते धन स्वीकृत होने के एक वर्ष बाद भी दिघार में बनने वाले 33/11 केबीए के विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य नहीं शुरू हो सका है. जिसको लेकर क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश है.

बिजली विभाग ने मुख्यमंत्री के आदेश की निकाली हवा

नवरात्र में चौबीसों घंटे बिजली आपूर्ति के मुख्यमंत्री के फरमान का बिजली विभाग वालों ने हवा निकाल दिया है. इस नवरात्र के महीने में भी दोपहर को घंटों बिजली की आपूर्ति बंद कर दी जा रही हैं

फ्लैशबैक से जब आगे बढ़ी गुरुजनों की खट्टी मीठी लघु कहानी

आचार्य जेबी कृपलानी इंटर कॉलेज जमालपुर में शुक्रवार को एक समारोह करके विद्यालय से अवकाश ग्रहण करने वाले प्रधानाचार्य देव कुमार सिंह, शिक्षक राम प्रकाश सिंह एवं शिक्षणेत्तर कर्मी भृगुनाथ राम की विदाई की गई.