छितौनी में हुई संकल्प की बैठक में संगठन के विस्तार पर जोर

छितौनी स्थित मुख्य कार्यालय पर संकल्प सेवा समर्पित संस्थान के सदस्यों की बैठक सम्पन्न हुई . बैठक में संगठन का विस्तार किया गया.

एक पोस्टमास्टर बेचारा, क्या क्या करे, बोरा सिलाई करे, कागजी कार्रवाई करे या टिकट बेचे…

डाकघरों से होने वाले व्यवसाय में रानीगंज उपडाकघर जिले के टॉप टेन डाकघरों में अग्रणी है. बावजूद इसके विगत दो माह से इस डाक घर पर दुर्व्यवस्था का बोल बाला है.

शिक्षा प्रेरकों की समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखूंगी : ऊषा राय

प्रेरकों की हितों की लड़ाई हर स्तर पर लड़ी जाएगी. इसके लिए मैं अपने सभी प्रेरक भाई-बहनों को आज ही आश्वस्त कर रही हूँ. उक्त उद्गार प्रेरक संघ के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष उषा राय के है.

संकीर्तन से आत्मबल व कथा श्रवण से अन्तःकरण का शुद्धिकरण

रेवती उत्तर टोला स्थित नवनिर्मित दुर्गा मंदिर प्रांगण में चल रहे नौ दिवसीय शिव-शक्ति प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ के चौथे दिन यज्ञाधीश व कथा वाचक शिवेश्वर दास ने कहा कि भगवान का नाम हमें आत्मबल प्रदान करता है तथा कथा सुनने से अंतःकरण की शुद्धि होती है.

अखार गांव में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का समापन आज

अखार गांव में बबुआ बरम बाबा के स्थान पर हो रहे श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के दौरान कथा वाचक पंडित आर एन शास्त्री ने कहा कि भागवत सभी दुखों को दूर करने की औषधि है.

खरीद, नवानगर व पंदह मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

भारतीय जनता पार्टी विधानसभा सिकन्दरपुर के खरीद, नवानगर व पंदह मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक डाकबंगला सिकंदरपुर के प्रांगण में बुधवार की शाम को आयोजित की गई. जिसमे 5 मई से होने वाले टाउन हाल में कार्यशाला को लेकर विचार विमर्श किया गया.

सुभासपा की बैठक टाउन इंटर कॉलेज में 5 को

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक 5 मई शुक्रवार को टाउन इंटर कालेज बलिया के प्रांगण में संपन्न होगी. उक्त जानकारी देते हुए युवा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष श्रीनिवास राजभर ने सभी कार्यकर्ताओं से बैठक में भाग लेने की अपील किया है.

नेता प्रतिपक्ष ने दिया भरोसा, बख्शे नहीं जाएंगे दोषी

बांसडीह के सीमेन्ट व्यापारी राजेश गुप्ता उर्फ राजू की गोली मारकर हुई हत्या से व्यथित विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व क्षेत्रीय विधायक रामगोविंद चौधरी ने बृहस्पतिवार को उनके घर पहुँच कर शोक संवेदना प्रकट की.

राजू गुप्ता के बेटे के सवाल सुन सांसद समेत सभी की आंखें भर आईं

सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा बृहस्पतिवार को राजू गुप्ता के परिजनों से मिलने उनके घर पहुँचे. वहाँ पर उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली और मौके पर ही इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक से बात की.

घटतौली में चित्तू पांडेय चौराहा, जीराबस्ती व करनई के पेट्रोल पम्प सील

घटतौली के मामले में गुरुवार को जनपद के पेट्रोल पम्पों पर अधिकारियों ने छापा मारा. छापेमारी के दौरान तीन पेट्रोल पम्पों पर घटतौली का मामला प्रकाश में आने पर अधिकारियों ने उसे सील कर दिया.

48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो बैरिया-रानीगंज में व्यापारी ठप कर देंगे कारोबार

व्यापार मण्डल रानीगंज के पदाधिकारियों व सदस्यों ने गुरुवार को बैरिया तहसील पर जाकर उपजिलाधिकारी अवधेश कुमार मिश्र को पत्रक देकर बांसडीह के व्यापारी राजू गुप्ता के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है.

रानीगंज में भी व्यापारियों ने जताया शोक, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

रानीगंज बाजार व उसके आसपास के गावों के व्यवसायी, छात्रों तथा हिन्दू युवा वाहिनी के सदस्यों ने गुरुवार को पंचायत भवन के पास एक शोक सभा कर बीते दिनों बांसडीह में मारे गए सीमेन्ट व्यापारी राजू गुप्ता की आत्मिक शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.

बिटिया निधि की कामयाबी पर मम्मी-पापा सेलिब्रेशन मोड में

छितौनी नारायनपुर निवासी अधिवक्ता शिवजी तिवारी की पुत्री कु. निधि त्रिपाठी का चयन समीक्षा अधिकारी के पद पर होने से परिवार समेत गांव में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी.

साहू समाज की बैठक में राजू गुप्ता हत्याकांड में सख्त कार्रवाई की मांग

साहू समाज सिकंदरपुर की एक बैठक स्थानीय गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज के प्रांगण में हुई. इसमें बांसडीह के व्यवसायी राजू गुप्ता की जघन्य हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया.

शिक्षा शास्त्र की प्रायोगिक परीक्षा 7 को

मां फुला देवी कन्या महाविद्यालय तिलौली के बीए प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्र छात्राओं के शिक्षा शास्त्र विषय की प्रायोगिक परीक्षा 7 मई को होगी. यह जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतीश कुमार ने दिया है.

क्रय केन्द्रों पर जिलाधिकारी का ताबड़तोड़ निरीक्षण

क्रय केंद्रों पर खरीद की स्थिति जांचने के क्रम में गुरुवार को भी जिलाधिकारी ने मण्डी समिति में निरीक्षण किया. उन्होंने खरीद की स्थिति संबंधी पूछताछ करने के बाद किसानों की सुविधा से जुड़ी जानकारी ली.

मार्शल जीप की चपेट में आए बाइक चालक की मौत

बैरिया लालगजं मार्ग पर गुरुवार की दोपहर मार्शल जीप की चपेट में आऩे से बाइक सवार की मौत हो गई. मालूम हो कि बैरिया की तरफ से आ रहे बाइक सवार को लालगंज की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार मार्शल जीप ने चांदपुर गांव के सामनेे टक्कर मार दिया.